Wednesday, September 5, 2018

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 7/9/2018 शुक्रवार


अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 7/9/2018 शुक्रवार  

अंक 1,10,19,28
आज का दिन गतिशील है/ आप विभिन्न व्यवसायिक, सामाजिक व् रचनात्मक गतिविधियों में व्यस्त रहेंगे व्  सार्थक परिणाम पाएंगे/ विदेश यात्रा के अवसर बन सकते है/ शिपिंग इन्डस्ट्री,  टूरिज्म सेक्टर, जल शुद्धिकरण सयंत्र, समुद्री उत्पादों, मोती व् एक्वा गार्ड्स के विक्रेता अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/ शेयर्स में निवेश न कीजिये/ सहचर की भावनाओं के प्रति अधिक सहिष्णु रहिये’ आज बचते बचते भी कुछ कलह का अंदेशा है/ चुगल खोरों से सावधान रहिये/
अंक 2,11,20,29
स्वास्थ्य के प्रति अधिक सचेत रहिये/ जलजनित संक्रमण से आज परेशानी का अंदेशा है/ भाग्य अनुकूलता के फलस्वरूप, आज आपके कुछ बाधित कार्य पूर्ण हो सकते हैं/ इवेंट मैनेजर्स,  फैशन व् ग्लैमर की गतिविधियों से जुड़े लोग, बेंकर्स, नर्सिंग होम्स,  सेक्सोलॉजिस्ट्स, कलाकार, संगीत व् नृत्य निर्देशक,  भूरे रंग की वस्तुओं के विक्रेता व् कला समीक्षक आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/ सम्पति से जुडी कोई न्यायिक प्रक्रिया आज आपकी परेशानी का सबब हो सकती है/

अंक 3,12,21,30
आज कल्पना को उन्मुक्त उड़ान दीजिये/ रचनात्मक गतिविधियों व् कला के क्षेत्र में कुछ पहचान बना पाएंगे/ आर्थिक संसाधन सीमित होने के कारण, आप संतान की बढ़ती मांगे  पूरी करने में असमर्थ रहेंगे व् जीवनसंगी से भी कुछ मनमुटाव का अंदेशा है/ धार्मिक क्रिया कलापों में मन रमेगा/ फोटो जर्नलिस्ट, धर्म गुरु, वास्तु विद, कृषि उत्पादों, मसालों, नवरतन, ईंधन व् बारूद के विक्रेता आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/
अंक 4,13,22,31
आज का दिन गतिशील है/ कुछ बाधित कार्य, आर्थिक साधन सीमित होने के बावजूद गति ले सकते हैं/ विदेश में भ्रमण व्  सांस्कृति स्पर्धा हेतु जाने के लिए उत्तम दिन  है/ शिपिंग इन्डस्ट्री , निर्यातक, मोती व् सी शेल्स कलाकृतियों ,एक्वा गार्ड्स के विक्रेता, सेक्सोलॉजिस्ट्स, नर्सिंग होम्स आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/ आज आपका कोई प्रियजन आपसे कुछ समय के लिए बिछुड़ सकता है/
अंक 5,14,23
व्यक्तिगत प्रयास आज आपकी स्थिति में कोई खास बदलाव नहीं ला पाएंगे/ भाग्य से भी आज आप किसी विशेष अनुकम्पा की आशा में रहिये/ अनर्गल वादविवाद या सम्पति से जुडी कोई न्यायिक प्रक्रिया आज आपकी परेशानी का सबब हो सकते हैं/ आज सम्पति स्थान्तरण भी न कीजिये/ अन्न गोदाम, फायर ब्रिगेड व् पॉवर ग्रिड्स आज कुछ असुविधाजनक स्थिति में रहेंगे/
अंक 6,15,24
दैनिक गतिविधियाँ निर्बाध पूर्ण होने से आप संतुष्ट रहेंगे/ कुछ समय रचनात्मक गतिविधियों व् आमोद प्रमोद में भी दे पाएंगे/ फैशन व् ग्लैमर की गतिविधियों से जुड़े लोग, फिल्म निर्माता, भूरे रंग की वस्तुओं व् चर्म उत्पादों के विक्रेता आज अधिक लाभप्रद स्थिति मैं रहेंगे/ प्रेम प्रसंग में आत्मीयता बढ़ेगी/ सम्पति से जुडी कोई न्यायिक प्रक्रिया या सौदेबाजी आज आपकी परेशानी का सबब हो सकती है/ अनर्गल वादविवाद से दूर रहिये/
अंक 7,16,25
आज भाग्य व् कर्म दोनों ही आपको आशा से अधिक लाभान्वित करेंगे/ व्यवसायिक व्  सामाजिक दायित्व बखूबी  निभा पाएंगे/ शिपिंग सेक्टर,  टूरिज्म सेक्टर, निर्यातक,  समुद्री उत्पादों, तम्बाकू, चर्म उत्पादों, कास्मेटिक व् एथनिक जेवेलेरी  के विक्रेता, सेक्सोलॉजिस्ट्स, फैशन व् ग्लैमर की गतिविधियों से जुड़े लोग आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/ सम्पति से जुडी कोई भी न्यायिक प्रक्रिया या सौदेबाजी आज न कीजिये/

अंक 8,17,26
दैनिक गतिविधियाँ निर्बाध पूर्ण कर पाएंगे,परन्तु आपके क्रियाकलापों मैं नवीनता की कमी से आप बोरियत महसूस करेंगे/  कुछ समय सामाजिक मेलमिलाप व् अभिरुचियों की तुष्टि में दीजिये/ धार्मिक गतिविधियों व् योग ध्यान में मन रमेगा/ कृषि उत्पादों, ईंधन व् बहु रंगी उत्पादों के विक्रेता व् फोटोजर्नलिस्ट आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक 9,18,27
व्यक्तिगत प्रयास आज आपकी स्थिति में कोई खास बदलाव नहीं ला पाएंगे/ आर्थिक संसधान अपेक्षाकृत सीमित होने की वजह से, आप अपने प्रियजन की अतिरिक्त माँगे पूरी करने में असमर्थ रहेंगे/ अपने किसी प्रियजन की कमी बहुत शिद्द्त से महसूस करेंगे/ अपव्यय के कारण सहचर से मनमुटाव का अंदेशा है/ वास्तु विद, धर्म गुरु, फोटो जर्नलिस्ट, कृषक वर्ग, भू शोधार्थी आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अपना मूलांक व् भाग्यांक जानने के लिए ,कृपया www.numeropath.com मैं देखिये "जानिए अपना मूलांक और भाग्यांक

उपरोक्त अंक गणना आपके जन्मांक व् भाग्यांक पर आधारित सामान्य भविष्यफल है/गहन व्यक्तिगत भविष्य फल जानने के लिए,आपके जनम के माह व् वर्ष की तत्काल अवस्था को भी ध्यान मैं रखना आवश्यक है/

रजनी छाबड़ा 

No comments:

Post a Comment