Sunday, September 23, 2018

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 26/9/2018 बुधवार


अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 26/9/2018 बुधवार 
अंक 1,10,19,28
अहम पर यथासंभव काबू रखिये/ आज उच्चाधिकारियों व् बुज़ुर्गों के साथ  वैचारिक मतभेद परेशानी बढ़ा सकते हैं/ वाहन चालन में भी अधिक सावधानी बरतिए/ भाग्य अनुकूलता से, राजनैतिक, सामाजिक व् दान  पुण्य के क्षेत्र में कुछ पहचान कायम होगी/ एन जी ओ.,सफ़ेद व् स्लेटी रंग की वस्तुओं, खेल सामग्री व् दुग्ध उत्पादों के विक्रेता, मनोरोग व् बालरोग चिक्त्सिक, इवेंट मेनेजर्स व् कोरियोग्राफेर्स, बैंकर्स व् लोन एजेंट्स आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/
अंक 2,11,20,29
आज आपकी व्यवसायिक व् सामाजिक स्थिति सुद्ढ़ रहेगी/ आपकी राय को सहज अनुमोदन मिलेगा/ धार्मिक व् साहित्यिक गतिविधियों में भी मन रमेगा/ भवन निर्माण, घर व् ऑफिस की आंतरिक सज्जा व् शैक्षणिक गतिविधियों के लिए विशेष अनुकूल दिन है/ प्रसूति गृह, कॉस्मेटिक सर्जन्स, बालरोग व् मनोरोग चिक्त्सिक, आर्किटेक्ट्स, वास्तु विदट्रांसपोर्टर्स, पेट्रोल, वाहन, हीरे, सोने व् सम्पति के विक्रेता, मीडिया, प्रकाशक अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक 3,12,21,30
आज आपकी पारिवारिक, सामाजिक व् आर्थिक स्थिति सुखद रहेगी/ धार्मिक व् साहित्यिक गतिविधियों में भी समय दे पाएंगे/ संतान पक्ष की किसी समस्या से आप कुछ चिंतित रहेंगे, परन्तु आप दृढ़तापूर्वक निर्णय लेने व् अपनी बात मनवाने की स्थिति में रहेंगे/ ट्रांसपोर्टर्स, आर्किटेक्ट्स, सर्जन्स, वास्तु  विद, भविष्यवेता, मीडिया, प्रकाशक, हीरे, पेट्रोल, सोने, सम्पति, वाहन के विक्रेता आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/ आज किसी को भी धन उधार न दीजिये/
अंक 4,13,22,31
आज अहम पर यथासम्भव् काबू  रखिये/ प्रशासनिक,  राजनैतिक मतभेद व् बुजुर्गों से अनबन आपकी परेशानी बढ़ा सकते है/ उपभोग से पूर्व  दुग्ध उत्पादों की शुद्धता के प्रति आश्वस्त हो लीजिये/ कोई नया प्रोजेक्ट आज शुरु न कीजिये/ वाहन चालन में  आज अधिक सचेत रहिये/ आंशिक भाग्य अनुकूलता से आज आप लाभान्वित होंगे/ बालरोग व् मनोरोग विशेषग्य, इवेंट मेनेजेर्स, निर्यातक, खेल समीक्षक व् होटल उद्यमी आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक 5,14,23
क्रोध व् मन की चपलता पर काबू रखिये/ अनर्गल वादविवाद आपकी परेशानी बढ़ा सकते हैं/ अंतरात्मा की पुकार को अनसुना न कीजिये/ भाग्य अनुकूलता से, आज आपकी आर्थिक ,सामाजिक स्थिति सुखद रहेगी/ साहित्यिक व् सामाजिक दायरा बढ़ेगा/ सफ़ेद व् स्लेटी रंग की वस्तुओं के विक्रेता, मीडिया व् लेखक, नर्सिंग होम्स व् मनोवैज्ञानिक, कोरियोग्राफेर्स व् इवेंट मेनेजर्स आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक 6,15,24
व्यक्तिगत प्रयास आज आपकी स्थिति में कोई खास बदलाव नहीं ला पाएंगे/ दैनिक गतिविधियाँ  सहजता से पूर्ण होने से आप संतुष्ट रहेंगे/ साहित्यिक, सामाजिक गतिविधियों में कुछ समय दीजिये व् अपने आस पास बिखरी छोटी छोटी खुशियाँ सहजने की कोशिश कीजिये/
अंक 7,16,25
आज आप दृढ़ता पूर्वक निश्चय लेने व् अपनी बात मनवाने की स्थिति में रहेंगे/ धार्मिक, साहित्यिक, सामाजिक गतिविधियों में समय दे पाएंगे/ हीरे, पेट्रोल, वाहन, लोहे व् भवन निर्माण सामग्री के विक्रेता. मनोरोग व् बालरोग चिकित्सिक, कॉस्मेटिक सर्जन्स, सामाजिक कार्यकर्ता अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/ विदेश गमन हेतु भी अनुकूल दिन है/

अंक 8,17,26
आज आप अपनी बात पर कायम रहेंगे/ आपकी नीतियों का कुछ विरोध हो सकता है, पर आप इसकी परवाह नहीं करेंगे/ साहित्यकार, मीडिया, प्रकाशक, सामाजिक कार्यकर्ता, आर्किटेक्ट्स, ट्रांसपोर्टर्स, भविष्यवेतावास्तु विद, हीरे, वाहन, पेट्रोल  के विक्रेताधर्म प्रचारक आदि आज अधिक अनुकूल  स्थिति में रहेंगे/

अंक 9,18,27
आज आपकी सामाजिक व् आर्थिक स्थिति व् पारिवारिक माहौल सुखद रहेंगे/ धार्मिक गतिविधियों, योग ध्यान में मन रमेगा/ तीर्थ यात्रा के अवसर भी बन सकते हैं/ आर्किटेक्ट्स, सर्जन्स, प्रसूतिगृह, ट्रांसपोर्टर्स,  हीरे, कोयले के विक्रेता, मीडिया, फोटो जर्नलिस्ट, प्रकाशक, ट्रांसपोर्ट्स ,वाहन व् ईंधन विक्रेता अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/ आकस्मिक आये मेहमानों व् संतान पक्ष की किसी समस्या के कारण आज पूर्व निर्धारित कार्यक्रमों में कुछ फेर बदल का अंदेशा है/
अपना मूलांक व् भाग्यांक जानने के लिए ,कृपया www.numeropath.com मैं देखिये "जानिए अपना मूलांक और भाग्यांक

उपरोक्त अंक गणना आपके जन्मांक व् भाग्यांक पर आधारित सामान्य भविष्यफल है/गहन व्यक्तिगत भविष्य फल जानने के लिए,आपके जनम के माह व् वर्ष की तत्काल अवस्था को भी ध्यान मैं रखना आवश्यक है/

रजनी छाबड़ा 
वरिष्ठ अंकशास्त्री 


www. numeropath .com 


No comments:

Post a Comment