Thursday, September 20, 2018

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 23/9/2018 रविवार


अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 23/9/2018 रविवार

अंक 1,10,19,28
आज का दिन गतिशील है व् आपके प्रयास सार्थक परिणाम देंगे/ निर्यात व्यवसाय विस्तार, उच्च अध्ययन,  सांस्कृतिक व् खेल स्पर्धा व् भ्रमण हेतु विदेश जाने के लिए विशेष अनुकूल दिन है/ मीडिया ,धर्म प्रचारक, मनोरोग व् बालरोग विशेषज्ञ,  टूरिज्म सेक्टर व्  शिपिंग इंडस्ट्री, चांदी, मोती ,सीफ़ूड, म्यूजिक एल्बम्स, खेल सामग्री, पारे, रेत व् सीमेंट के विक्रेता एवं निर्यातक, कोरियोग्राफर्स, इवेंट मैनेजर्स, राजनेता आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक 2,11,20,29
आज भाग्य व् कर्म दोनों ही आपको अपेक्षा से कहीं अधिक देंगे/ विदेशी सम्पर्क सूत्र व् मित्र मंडली आज आपके खास मददगार हो सकते है/ इवेंट मैनेजर्स, बेंकर्स, लोन व् ट्रेवेल एजेंट्स, खिलाड़ी, कलाकार, टूरिस्ट गाइड,  मनोरोग व् बालरोग चिक्त्सिक, निर्यातक ,पर्यटन व्यवसाय से जुड़े लोग, मीडिया व् कोरियोग्राफर्स अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/ जलजनित सक्रमण, तेज़ वर्षा व् समुद्री हवाओं से परेशानी का अंदेशा है/

अंक 3,12,21,30
आज संतान पक्ष की किसी चिंता व् आकस्मिक आए अतिथियों के कारण,  पूर्व निर्धारित कार्यक्रमों में कुछ फेर बदल का अंदेशा है/ आप अपनी सूझबूझ से स्थिति सम्भाल पाएंगे/ साहित्यिक, रचनात्मक व् सामाजिक सरोकार की गतिविधियों में रुझान बढ़ेगा/ एक्वा गार्ड्स चांदी,  मोती, मत्स्य व् नमक के विक्रेता, शिपिंग सेक्टर, एयर ट्रेवेल्स , पर्वतारोही , साहसिक समुद्री अभियान प्रशिक्षक, धर्म प्रचारक आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/ आज किसी को भी धन उधार न दीजिये, अन्यथा वसूलते समय दिक्कत का अंदेशा है/

अंक 4,13,22,31
आज विदेशी सम्पर्क सूत्र व् मित्रमंडली आपको कुछ आकस्मिक लाभ पहुंचा सकते हैं/ विदेश में कार्यरत प्रशासनिक अधिकारी, सांस्कृतिक व् राजनैतिक शिष्ट दल अपनी खास पहचान बना पाएंगे/ निर्यात व्यवसाय विस्तार, इवेंट मैनेजमेंट, मनोवैज्ञानिक परामर्श हेतु व् विदेशी लोकेशन पर कोरियोग्राफी हेतु विशेष अनुकूल दिन है/ शिपिंग इंडस्ट्री, होटल उद्यमी, लोन व् ट्रेवल एजेंट्स, जल शुद्धिकरण सयंत्र, समुद्री उत्पादों के विक्रेता व् साहसिक समुद्री अभियान प्रशिक्षक आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक 5,14,23
आज अंतरात्मा की पुकार सुनते हुए आप जो निर्णय लेंगे, सही सिद्ध होंगे/ अपनी गणनात्मक योग्यता का भी भरपूर उपयोग कीजिये/ बच्चों व् मेहमानों के साथ बिताया गया समय यादगार रहेगा/ विदेश में सांस्कृतिक व् खेल स्पर्धा,  भ्रमण, प्रबंधन अध्ययन व् निर्यात व्यवसाय विस्तार हेतु जाने के लिए अनुकूल दिन है/ स्लेटी रंग की वस्तुओं, पारे, राख, रेत के विक्रेता, संगीतज्ञ, नर्सिंग होम्स, मनोवैज्ञानिक, बेंकर्स इवेंट मैनेजर्स आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक 6,15,24
व्यक्तिगत प्रयास आज आपकी स्थिति में कोई खास बदलाव नहीं ला पाएंगे/ आपके क्रिया कलापों में नवीनता की कमी से आज आप कुछ बोरियत महसूस करेंगे/ कुछ समय अभिरूचियों की तुष्टि में व् सामाजिक गतिविधियों में दीजिये व् अपने आस पास बिखरी छोटी छोटी खुशियाँ समेटने की कोशिश कीजिये/

अंक 7,16,25
आज व्यक्तिगत प्रयास सराहनीय परिणाम देंगे व् भाग्य अनुकूलता से भी आप अपेक्षाकृत अधिक लाभान्वित होंगे/ टूरिज्म सेक्टर, शिपिंग व्यवसाय से जुड़े लोग, बेंकर्स, लोन व् ट्रेवेल एजेंट्स, साहसिक समुद्री अभियान से जुड़े लोग, जल क्रीड़ा प्रशिक्षक, मोती समुद्री उत्पादों, सीमेंट के विक्रेता, संगीत व् नृत्य निर्देशक, नर्सिंग होम्स, मनोचिक्त्सिक, खेल संवाद दाता, कलाकार अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक 8,17,26
दैनिक गतिविधियाँ सामान्य रूप से सम्पन्न कर पाएंगे/ आज आपकी स्थिति में किसी खास बदलाव के आसार नहीं है/ कुछ समय सामाजिक मेल मिलाप में दीजिये व् अपने आस पास बिखरी छोटी छोटी खुशियाँ सहजने की कोशिश कीजिये/ आज अहम के टकराव के कारण राजनेतिक स्तर पर कुछ उलझने बढ़ सकती हैं/ सफ़ेद रंग की वस्तुओं के विक्रेता भी आज कुछ असुविधाजनक स्थिति में रहेंगे/

अंक 9,18,27
व्यक्तिगत प्रयास आज आपकी स्थिति में कोई खास बदलाव नहीं ला पायेंगे/ आज शांत व् व्यवस्थित चित से कार्य सम्पन्न करने की कोशिश कीजिये/ संतान पक्ष की किसी चिंता व् आकस्मिक आए अतिथियों के कारण,  पूर्व निर्धारित कार्यक्रमों में कुछ फेर बदल का अंदेशा है/ आज किसी को भी धन उधार न दीजिये, अन्यथा वसूलना मुश्किल हो जाएगा/

अपना मूलांक व् भाग्यांक जानने के लिए ,कृपया www.numeropath.com में देखिये "जानिए अपना मूलांक और भाग्यांक

उपरोक्त अंक गणना आपके जन्मांक व् भाग्यांक पर आधारित सामान्य भविष्यफल है/ गहन व्यक्तिगत भविष्य फल जानने के लिए,आपके जनम के माह व् वर्ष की तत्काल अवस्था को  भी ध्यान में  रखना आवश्यक है/

रजनी छाबड़ा 
वरिष्ठ अंकशास्त्री 


www. numeropath .com 


No comments:

Post a Comment