Sunday, September 16, 2018

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 18/9/2018 मंगलवार


अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 18/9/2018 मंगलवार

अंक 1,10,19,28
व्यक्तिगत प्रयास आज आपकी  स्थिति में कोई खास बदलाव नहीं ला पाएंगे/ दैनिक गतिविधियाँ निर्बाध पूर्ण कर पाएंगे/ भाग्य अनुकूलता के फलस्वरूप, आज विदेशी सम्पर्क सूत्र आपको कुछ आकस्मिक लाभ दिला  सकते हैं/ विदेश में सांस्कृतिक प्रस्तुति व् भ्रमण हेतु जाने के लिए व् सांस्कृतिक शिष्ट  मंडल भेजने के लिए विशेष  अनुकूल दिन है/ टूरिज्म सेक्टर, एयर ट्रेवेल्स, पर्वतरोही, चांदी, कलाकृतियों के विक्रेता व् निर्यातक अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/
अंक 2,11,20,29
आज सेहत व् आहार की ओर अधिक ध्यान दीजिये/ लम्बे समय से टालते आ रहे स्वास्थ्य  को और टालना आपकी परेशानी बढ़ा सकता है/ अस्वस्थता के बावजूद, भाग्य अनुकूलता से  आप अपने निर्धारित लक्ष्य व् दायित्व पूर्ण कर पाएंगे/ एयर ट्रेवेल्स,  टूरिज्म सेक्टर,  ट्रेवेल ऐजेंट्स,  निर्यातक, चांदी व् हस्तशिल्प उत्पादों के विक्रेता अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/ सम्पति से जुडी कोई भी न्यायिक प्रक्रिया या सौदेबाजी आज आपकी परेशानी का सबब हो सकती है/
अंक 3,12,21,30
आज आप अपनी बात दृढ़तापूर्वक मनवाने की स्थिति में रहेंगे/ व्यवसायिक व् सामाजिक स्थिति प्रशंसनीय रहेगी/ कृषक वर्ग,  बहु रंगी उत्पादों, नवरतन, चांदी व्  ईंधन के विक्रेता, कुटीर उद्योग से जुड़े लोग, सेना व् न्यायपालिका आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे /धार्मिक क्रियाकलापों व् योग ध्यान में रूचि बढ़ेगी/
अंक 4,13,22,31
दैनिक गतिविधियाँ सामान्य रूप से पूर्ण कर पाएंगे/ भाग्य अनुकूलता से, आज मित्र मंडली व् विदेशी सम्पर्क सूत्र आपको कुछ आकस्मिक लाभ दिला  सकते हैं/ कलाकारकला समीक्षक, टूरिज्म  सेक्टर, एयर ट्रेवेल्स, निर्यातक, चांदी व् कलाकृतियों के विक्रेता, बेंकर्स व् लेखाविद आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/ मेहमानवाजी में व् बच्चों के साथ बिताया गया समय सुकून देगा/
अंक 5,14,23
आज मन की चपलता व् क्रोध पर यथासम्भव काबू रखिये/ सम्पति से जुडी कोई  मुकदमेबाजी या सौदेबाजी आज प्रतिकूल परिणाम दे सकती है/ सेहत व् आहार की ओर भी अधिक ध्यान दीजिए/ आज कोई भी नया प्रोजेक्ट शुरू न कीजिये व् शांत मन से दैनिक दायित्व निभाने की कोशिश कीजिये/ पॉवर ग्रिड्स, फायर ब्रिगेड कर्मचारी व् अनाज गोदाम के मालिक आज अपेक्षाकृत असुविधाजनक स्थिति में रहेंगे/
अंक 6,15,24
आज स्वास्थ्य  व् आहार की ओर अधिक सजग रहिये/ अनर्गल वादविवाद व् मुकदमेबाजी से भी दूर रहिये/ सम्पति से जुडी कोई न्यायिक प्रक्रिया आज आपकी परेशानी बढ़ा सकती है/ शांत मन से दैनिक गतिविधियाँ पूर्ण करने की कोशिश कीजिये/ आज कृषि व्यवसायी व् पॉवर ग्रिड कर्मचारी अपेक्षाकृत असुविधाजनक स्थिति में रहेंगे/
अंक 7,16,25
आज अस्वस्थता, कोई एलर्जी ,वायुजनित संक्रमण व् अनर्गल वादविवाद आपकी परेशानी बढ़ा सकते है/ सम्पति से  जुड़े किसी लंबित वाद या सौदेबाजी के भी प्रतिकूल परिणाम का अंदेशा है/ हवाई यात्रा में भी बाधा का अंदेशा है/ शांत मन से दैनिक दायित्व निभाने की चेष्टा कीजिये व् अनर्गल वाद विवाद से दूर रहिये/
अंक 8,17,26
आज आप दृढ़तापूर्वक निश्चय लेते हुए अपनी बात मनवाने की स्थिति में रहेंगे/ धार्मिक गतिविधियों, योग ध्यान, वास्तु परामर्श,ज्योतिष आदि में रुझान बढ़ेगा/ मीडिया, धार्मिक साहित्य के प्रकाशक, फोटो जर्नलिस्ट, कृषक वर्ग, ईंधन,  नवरतन के विक्रेता अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/ घर में मांगलिक गतिविधियों के आसार हैं/
अंक 9,18,27
आज आपका प्रभुत्व व्यवसायिक, सामाजिक व् धार्मिक गतिविधियों में बढ़ेगा/ आप स्वतन्त्र  रूप से निर्णय लेने की स्थिति में रहेंगे/ फोटो जर्नलिस्ट, मीडिया, धर्म गुरु, धार्मिक साहित्य के प्रकाशक, वास्तु विद, कृषि सम्पति के दीर्घ कालीन निवेशक, भू उत्पादों व् मसालों, ईंधन व् बारूद के विक्रेता, वास्तु विद, सेना व् न्यायपालिका अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/ घर में मांगलिक गतिविधियों के आसार हैं/
अपना मूलांक व् भाग्यांक जानने के लिए ,कृपया www.numeropath.com मैं देखिये "जानिए अपना मूलांक और भाग्यांक

उपरोक्त अंक गणना आपके जन्मांक व् भाग्यांक पर आधारित सामान्य भविष्यफल है/गहन व्यक्तिगत भविष्य फल जानने के लिए,आपके जनम के माह व् वर्ष की तत्काल अवस्था को भी ध्यान मैं रखना आवश्यक है/

रजनी छाबड़ा 
वरिष्ठ अंकशास्त्री 


www. numeropath .com 


No comments:

Post a Comment