Tuesday, September 11, 2018

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 14/9/2018 शुक्रवार


अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 14/9/2018 शुक्रवार  


अंक 1,10,19,28
आज का दिन गतिशील व् व्यस्ततापूर्ण है/ सामाजिक व् प्रशासनिक कारणों से यात्रा करनी पड़ सकती है/ शिपिंग सेक्टर, टूरिज्म सेक्टर, मीडिया, खिलाड़ी।नर्सिंग होम्स, मनोविज्ञानिक,इवेंट मेनेजर्स.  जल शुद्धिकरण यूनिट्स,चाँदी,मोती, सीफ़ूड, सीमेंट, पारे,खेल सामग्री के विक्रेता अधिक लाभप्रद स्थिति में रहेंगे/ विदेश में उच्च अध्ययन व् निर्यात व्यवसाय विस्तार एवं भ्रमण  हेतु जाने के लिए अनुकूल दिन है/ आर्थिक नवनिवेश के लिए दिन प्रतिकूल है/ जीवनसंगी से भी कुछ मनमुटाव का अंदेशा है/
अंक 2,11,20,29
आज व्यवसायिक व् सामाजिक दायित्व आपका अधिकाँश समय लेंगे परन्तु कुछ समय मेहमानों व् बच्चों के साथ भी बिता पाएंगे/ प्रकाशक,मीडिया ,धर्म प्रचारक, टूरिज्म सेक्टर, इवेंट मैनेजर्स, बेंकर्स, ट्रांसपोर्टर्स, लोन एजेंट्स, बालरोग व् मनोरोग चिक्त्सिक, खिलाड़ी ,कोरियोग्राफर्स व् संगीतकार, निर्यातक, भविष्यवेता ,आर्किटेक्ट्स, हीरे ,पेट्रोल व् वाहन के विक्रेता अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/ जलजनित संक्रमण, तेज़ बारिश व् समुद्री हवाओं से परेशानी का अंदेशा है/
अंक 3,12,21,30
आकस्मिक आये मेहमानों व् बच्चों की किसी समस्या के कारण आज आपको पूर्व निर्धारित कार्यक्रम बदलने पड़ सकते हैं/ सहनशीलता से समस्या निवारण कर पाएंगे/ प्रेम प्रसंग में आज आत्मीयता की कमी खलेगी/ धार्मिक गतिविधियों, मनोविज्ञान व् दर्शन शास्त्र  एवं वास्तु परामर्श आदि में रूचि बढ़ेगी/ चांदी, मोती, हीरे ,वाहन,पेट्रोल ,प्रिटिंग  इंक के विक्रेता,  मीडिया, प्रकाशक, शिपिंग इंडस्ट्री व् जल शुद्धिकरण सयंत्र अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/ शेयर्स में निवेश प्रतिकूल परिणाम दे सकता है/
अंक 4,13,22,31
आज आप दिन भर व्यस्त रहेंगे/ प्रशासनिक विदेश यात्रा के अवसर बन सकते हैं/ विदेशी सम्पर्क सूत्र कुछ आकस्मिक लाभ दिला  सकते हैं/ शिपिंग इंडस्ट्री, टूरिज्म सेक्टर, सीफ़ूड, मोती ,चांदी व् हस्त शिल्प उत्पादों के विक्रेता ,संगीत व् नृत्य निर्देशक ,मनोरोग व् बालरोग विशेषज्ञ , इवेंट मैनेजर्स, निर्यातक व् बेंकर्स आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/ सहचर की भावनाओं के प्रति अधिक संवेदनशील रहिये व् चुगलखोरों की अवहेलना कीजिये/
अंक 5,14,23
आज अंतरात्मा की पुकार की ओर विशेष ध्यान दीजिये व् अपनी गणनात्मक क्षमता का भी भरपूर उपयोग कीजिये/ विदेश में निर्यात व्यवसाय विस्तार, उच्च अध्ययन व् सांस्कृतिक प्रस्तुति हेतु जाने के लिए अनुकूल दिन  है/ सीमेंट, खेल सामग्री, पारे व् राख के विक्रेता, संगीतज्ञ, नर्सिंग होम्स,  मनोचिक्त्सिक, बेंकर्स, लोन एजेंट्स अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/
अंक 6,15,24
व्यक्तिगत प्रयास आज आपकी स्थिति में कोई खास बदलाव नहीं ला पाएंगे/ आपके प्रयासों में नवीनता की कमी से बोरियत महसूस होगी/ कुछ समय सामाजिक मेलजोल व् अपनी अभिरुचियों की तुष्टि में दीजिये/ आंशिक भाग्य अनुकूलता से आज आप लाभान्वित होंगे/ भूरे रंग की वस्तुओं, चर्म उत्पादों, कलाकृतियों के विक्रेता, फैशन व् ग्लेमर की गतिविधियों से जुड़े लोग व् सेक्सोलोजिस्ट आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/ प्रेम प्रसंग में आत्मीयता बढेगी/
अंक 7,16,25
आज भाग्य  व् कर्म दोनों ही आपको आशा से अधिक लाभान्वित करेंगे/ टूरिज्म सेक्टर, शिपिंग इंडस्ट्री, साहसिक समुद्री अभियान से जुड़े लोग, सीफ़ूड, चांदी, मोती, हीरे, पेट्रोल, वाहन के विक्रेता, आर्किटेक्ट्स, नर्सिंग होम्स, मनोचिक्त्सिक, कॉस्मेटिक सर्जन्स, मीडिया, प्रकाशक व् धर्मप्रचारक आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/ आप अपनी बात सहजता से मनवाने की स्थितिमें रहेंगे/ विदेशी सम्पर्क सूत्र आज आपके विशेष सहायक हो सकते हैं/ डेटिंग व् विवाह प्रस्ताव के लिए अनुकूल दिन है/
अंक 8,17,26
दैनिक गतिविधियाँ  निर्बाध पूर्ण कर पाएंगे/ आपकी रूचि धार्मिक क्रियाकलापों, योग ध्यान, वास्तु परामर्श,  ज्योतिष आदि की ओर बढ़ेगी/ आध्यात्म गुरु व् धर्म प्रचारक आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/ कुल मिलकर दिन सामान्य व् शान्तिप्रद है/ कुछ समय पसंद दीदा गतिविधियों में दीजिये व् अपने आस पास बिखरी छोटी छोटी खुशियाँ सहजने की कोशिश कीजिये/
अंक 9,18,27
आज अचानक आये मेहमानों व् सन्तान पक्ष की किसी समस्याके कारण, आपको पूर्व निर्धारित कार्यक्रम बदलने पड़ सकते हैं/ धार्मिक गतिविधियों में रुझान बढेगा/ आज किसी को भी धन उधार न दीजिये, अन्यथा वसूलते समय बहुत दिक्कत आयेगी/ सहचर की भावनाओं के प्रति अधिक सहिष्णु रहिये/ अपव्यय के कारण मनमुटाव का अंदेशा है/
अपना मूलांक व् भाग्यांक जानने के लिए ,कृपया www.numeropath.com मैं देखिये "जानिए अपना मूलांक और भाग्यांक

उपरोक्त अंक गणना आपके जन्मांक व् भाग्यांक पर आधारित सामान्य भविष्यफल है/गहन व्यक्तिगत भविष्य फल जानने के लिए,आपके जनम के माह व् वर्ष की तत्काल अवस्था को भी ध्यान मैं रखना आवश्यक है/

रजनी छाबड़ा 
वरिष्ठ अंकशास्त्री 


www. numeropath .com 


No comments:

Post a Comment