Tuesday, September 11, 2018

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 13/9/2018 गुरुवार


अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 13/9/2018 गुरुवार 

अंक 1,10,19,28
व्यक्तिगत प्रयास आज आपकी स्थिति में कोई खास बदलाव नहीं ला पाएंगे/ आर्थिक संसाधन सीमित होने से लक्ष्य प्राप्ति में कुछ बाधा आ सकती है/ शेयर्स में निवेश नुक्सान दे सकता है/ प्रेम प्रसंग में भी आज आत्मीयता की कमी महसूस होगी/ जीवनसंगी की भावनाओं की ओर अधिक ध्यान दीजिये व् चुगलखोरों की अवहेलना कीजिये/
अंक 2,11,20,29
दैनिक गतिविधियाँ सहजता से पूर्ण कर पाएंगे/ भाग्य अनुकूलता से आज आपकी सामाजिक व् आर्थिक स्थिति सराहनीय रहेगी/ प्रेम प्रसंग में आत्मीयता बढ़ेगी/ फैशन व् ग्लैमर की गतिविधियों से जुड़े लोग, कलाकार, गिफ्ट सेंटर व् कला दीर्घा संचालक, सोने, सम्पति, गृह उपयोगी उत्पादों व् भूरे रंग की वस्तुओं एवं चर्म उत्पादों के विक्रेता, सेक्सोलॉजिस्ट्स, फिल्म निर्माता व् मॉडल्स आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/
अंक 3,12,21,30
व्यक्तिगत प्रयास आज आपकी स्थिति में कोई उल्लेखनीय बदलाव नहीं ला पाएंगे/ आर्थिक स्तर पर दिन जोखिमपूर्ण है/ आज आप अपने किसी प्रियजन की कमी बहुत शिद्द्त से महसूस करेंगे/ सहचर की भावनाओं की अवहेलना न कीजिये/ व्यय से पूर्व बजट अवश्य निर्धारित कर लीजिये, अन्यथा सहचर से मनमुटाव का अंदेशा है/ आंशिक भाग्य अनुकूलता से आप व्यवसायिक व् पारिवारिक दायित्व, आर्थिक संसाधनों की कमी के बावजूद निभा पायेंगे/
अंक 4,13,22,31
आज आपकी रूचि लीक से हट कर कुछ करने में रहेगी/ आरम्भिक स्तर पर आपकी नीतियों का विरोध हो सकता है/ आपका रुझान अनुसन्धान, आविष्कार, प्रशासनिक  नीति निर्माण व् सामाजिक सरोकार की गतिविधियों की ओर बढ़ेगा/ आरम्भिक स्तर पर नीतियों के विरोध का अंदेशा है/ प्रेम प्रसंग में आत्मीयता की कमी खलेगी /आर्थिक नवनिवेश के लिए दिन जोखिमपूर्ण है/
अंक 5,14,23
अपनी प्रबंधन क्षमता व् गणनात्मक योग्यता के दम पर आज आप प्रशासनिक व् राजनैतिक गतिविधियों में कुछ पहचान कायम  कर पाएंगे/ विदेश में कार्यरत प्रशासनिक अधिकारी व् सफ़ेद रंग की वस्तुओं, सोने व् सम्पति के विक्रेता एवं एन जी ओ, शिक्षा व् गृह ऋण एजेंट्स आज विशेष अनुकूल स्थिति में रहेंगे/ कुल मिला कर दिन शान्तिप्रद है/ सामाजिक व् साहित्यिक गतिविधियों में भी कुछ समय दे पायेंगे/
अंक 6,15,24
दैनिक गतिविधियां निर्बाध पूर्ण होने से आप संतुष्ट रहेंगे/ भाग्य अनुकूलता से आपकी व्यवसायिक व् सामाजिक स्थिति सुद्ढ़  रहेगी/ आप व्यक्तिगत रखरखाव व् प्रियजन की सुख सुविधा एवं मनोरंजन हेतु खुले दिल से व्यय कर पाएंगे/ सेक्सोलोजिस्ट्स, फैशन व् ग्लैमर जगत,  फिल्म निर्माता,  कलाकार, चर्म उत्पादों , काफ़ी, तम्बाकू के विक्रेता, कला समीक्षक व् म्यूजियम आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/
अंक 7,16,25
दैनिक गतिविधियाँ सहजता से पूर्ण होने से आप संतुष्ट रहेंगे/ कुछ  समय आमोद प्रमोद व् मनोरंजन में दे पाएंगे/ अपने प्रियजन को मनचाहे उपहार दे पाएंगे व् व्यक्तिगत रखरखाव पर भी व्यय कर पायेगे/ डेटिंग के लिए अनुकूल दिन है/ ब्यूटी पार्लर,काफ़ी पार्लरसेक्सोलॉजिस्ट्स, प्रसूति गृह, फिल्म निर्माता, भूरे रंग की वस्तुओं व् चर्म उत्पादों व् गिफ्ट्स के विक्रेता  अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/
अंक 8,17,26
आज अहम पर यथासम्भव काबू रखिये/ प्रशासनिक व् राजनैतिक स्तर पर वैचारिक मतभेद आपकी परेशानी बड़ा सकते हैं/ संयमित चित से दैनिक क्रिया कलाप पूर्ण करने की कोशिश कीजिये/ उपभोग से पूर्व दुग्ध उत्पादों की शुद्धता के  प्रति आश्वस्त हो लीजिये/ आंशिक भाग्य अनुकूलता से आज सोने, सम्पति व् गृह उपयोगी उत्पादों के विक्रेता, शिक्षाविद, स्त्री रोग चिकित्सिक, आर्किटेक्ट्स व् समाज सेवी अपेक्षाकृत अनुकूल स्थिति में रहेंगे/
अंक 9,18,27
आज व्यक्तिगत प्रयास आपकी स्थिति में कोई खास बदलाव नहीं ला पाएंगे/ आर्थिक संसाधनों की कमी से कार्यगति शिथिल रहेगी/ सहचर से भी कुछ मनमुटाव का अंदेशा है/ अपने किसी प्रियजन की कमी आज आप रह रह कर महसूस करेंगे/ आज अपने सीमित साधनों से काम चलाइये व् किसी से भी उधार न लीजिये/ आंशिक भाग्य अनुकूलता से आज साहित्यकार, शिक्षाविद, सामाजिक कार्यकर्ता, सोने व् सम्पति एवं गृह उपयोगी उत्पादों के विक्रेता अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/
अपना मूलांक व् भाग्यांक जानने के लिए ,कृपया www.numeropath.com मैं देखिये "जानिए अपना मूलांक और भाग्यांक

उपरोक्त अंक गणना आपके जन्मांक व् भाग्यांक पर आधारित सामान्य भविष्यफल है/गहन व्यक्तिगत भविष्य फल जानने के लिए,आपके जनम के माह व् वर्ष की तत्काल अवस्था को भी ध्यान मैं रखना आवश्यक है/

रजनी छाबड़ा 
वरिष्ठ अंकशास्त्री 


www. numeropath .com 


No comments:

Post a Comment