Monday, August 6, 2018

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 9/8/2018 गुरुवार

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 9/8/2018 गुरुवार

अंक 1,10,19,28
व्यक्तिगत प्रयास आज आपकी स्थिति में कोई खास बदलाव  नहीं ला पाएंगे/ दैनिक गतिविधियाँ  निर्बाध पूर्ण होने से आप सन्तुष्ट  रहेंगे/ कुछ समय अभिरुचियों की तुष्टि व् सामाजिक सरोकार की गतिविधियों में दीजिये/ राजनेता, एन जी ओ, सामाजिक कार्यकर्ता, दुग्ध उत्पादक व् सफ़ेद रंग की वस्तुओं के विक्रेता आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक 2,11,20,29
आज सेहत  व् आहार  की ओर अधिक ध्यान दीजिये/ भाग्य  अनुकूलता के फलस्वरूप, आप अस्वस्थता के बावजूद, आज आप अपने  सामाजिक ,व्यवसायिक व् पारिवारिक दायित्व निभा पाएंगे/  सोने व गृह उपयोगी वस्तुओं के विक्रेता, स्त्रीरोग विशेषज्ञ , आर्किटेक्ट्स ,साहित्यकार व् सामाजिक कार्यकर्ता आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक 3,12,21,30
आज भाग्य व् कर्म दोनों ही आपको आशा से  कहीं अधिक लाभान्वित करेंगे/ सामाजिक, पारिवारिक व् व्यवसायिक स्थिति सुखद रहेगी/ घर परिवार में कुछ माँगलिक गतिविधियों के आसार हैं/ फोटो जर्नलिस्ट, मीडिया, प्रकाशक, आध्यात्म गुरु, वास्तु विद, साहित्यकार, आर्किटेक्ट्स, सोने व् सम्पति के विक्रेता एवं दीर्घ कालींन  निवेशक आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक 4,13,22,31
आज का दिन आपके लिए सामान्य है/ दैनिक गतिविधियाँ निर्बाध पूर्ण होने से आप संतुष्ट रहेंगे/ कुछ समय पसंददीदा गतिविधियों व् लम्बे समय से टालते आ रहे सामाजिक मेलजोल में दीजिये/ अहम के टकराव के कारण राजनेतिक स्तर कुछ उलझने बढ़ सकती हैं/ सफ़ेद रंग की वस्तुओं के विक्रेता कुछ असुविधाजनक स्थिति में रहेंगे/

अंक 5,14,23
आज क्रोध पर यथासंभव् काबू रखिये व् अनर्गल वादविवाद से दूर रहिये/ सम्पति  से जुडे किसी लंबित वाद के प्रतिकूल परिणाम का अंदेशा है/ साहित्यकार, शैक्षणिक संस्थाएं, गृह व् शिक्षा ऋण एजेंट्स, प्रसूतिगृह, आर्किटेक्ट्स, प्रकाशक व् मीडिया, सोने के विक्रेता आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/ राजनेतिक व् सामाजिक सरोकार की गतिविधियों में कुछ पहचान बना पायेंगे/

अंक 6,15,24
अस्वस्थता के बावजूद आज पारिवारिक व् व्यवसायिक दायित्व बखूबी निभा पाएंगे/ सामाजिक व् साहित्यिक   दायरा भी बढ़ेगा/ आप अपने प्रियजन की सुख सुविधा हेतु अतिरिक्त व्यय कर पाएंगे/  सोने व् सुनहरी रंग की वस्तुओं व् गृहउपयोगी उत्पादों के विक्रेता, आंतरिक सज्जाकार व् सामाजिक कार्यकर्ता अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/ सम्पति से जुडी कोई न्यायिक प्रक्रिया आज शुरू न कीजिए/ लम्बे समय से टालते आ रहे स्वास्थ्य परीक्षण को और अधिक टालना आज आपकी परेशानी का सबब हो सकता है/

अंक 7,16,25
आज स्वास्थ्य व् आहार  के प्रति लापरवाही आपकी परेशानी का सबब बन सकती है/ क्रोध पर भी यथासम्भव काबू रखिये व् सम्पति से जुडी कोई भी मुकदमेबाजी आज शुरू न कीजिये/ सोने व् गृह उपयोगी वस्तुओं के विक्रेता आर्किटेक्ट्स व् आंतरिक सज्जाकार, शिक्षाविद, साहित्यकार, समाजिक कार्यकर्ता व् स्त्रीरोग विशेषज्ञ  आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक 8,17,26
आज भाग्य  व् कर्म दोनों ही आपको अपेक्षाकृत अधिक लाभान्वित करेंगे/ व्यवसायिक, सामाजिक व् पारिवारिक दायित्व बखूबी निभा पाएंगे/ साहित्यिक दायरा भी बढ़ेगा/ प्रसूतिगृह, सोने व सम्पति  के विक्रेता, आर्किटेक्ट्स आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/ आप दृढ़तापूर्वक निर्णय लेते हुए अपनी बात मनवाने की स्थिति में रहेंगे, परन्तु अहम पर यथासंभव काबू रखिये व् राजनेतिक स्तर पर अनर्गल वाद विवाद से दूर रहिये/ सोने व् कृषि भूमि में दीर्घ कालीन निवेश के लिए उत्तम दिन है/

अंक 9,18,27
सामाजिक व् आर्थिक स्थिति प्रभावपूर्ण रहेगी/ आप अपने निर्धारित लक्ष्य सहजता से प्राप्त कर पाएंगे/ आर्किटेक्ट्स शैक्षणिक संस्था संचालक, मीडिया, प्रकाशक, फोटो  जर्नलिस्ट, सेना,न्यायपालिका , नर्सिंग होम्स, आर्किटेक्ट्स, धर्म प्रचारक, भू शोधार्थी आदि अधिक अनुकूल स्थिति मैं रहेंगे/ सोने व् सम्पति में निवेश हेतु विशेष अनुकूल दिन है/



अपना मूलांक व् भाग्यांक जानने के लिए ,कृपया www.numeropath.com मैं देखिये "जानिए अपना मूलांक और भाग्यांक

उपरोक्त अंक गणना आपके जन्मांक व् भाग्यांक पर आधारित सामान्य भविष्यफल है/गहन व्यक्तिगत भविष्य फल जानने के लिए,आपके जनम के माह व् वर्ष की तत्काल अवस्था को भी ध्यान मैं रखना आवश्यक है/

रजनी छाबड़ा 
वरिष्ठ अंकशास्त्री 


www. numeropath .com 

No comments:

Post a Comment