Saturday, August 4, 2018

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 7/8/2018 मंगलवार


अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 7/8/2018 मंगलवार  


अंक 1,10,19,28
आज आपकी रूचि आमोद प्रमोद, सैर सपाटे, साहसिक समुद्री अभियान  व् रचनात्मक गतिविधियों में बढ़ेगी/ समाज सेवी संस्थाएं, शिप्पिंग  सेक्टर, मीडिया, धर्म प्रचारक, मोती,चांदी, सीफ़ूड, मिल्कफूड के विक्रेता व् जल शुद्धिकरण सयंत्र आज  अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे./ आज वाहन चालन में अधिक सतर्कता बरतिए/ बुजुर्गों के साथ सामंजस्य की नीति अपनाईये/
अंक 2,11,20,29
आज जलजनित संक्रमण व् समुद्री हवाओं से कुछ परेशानी का अंदेशा है/ पेयजल की शुद्धता व् वातावरण की स्वच्छता की ओर अधिक ध्यान दीजिये/ सम्पति से जुडी कोई सौदेबाजी या मुकदमेबाजी  भी आज प्रतिकूल परिणाम दे सकती हैं/ शान्त  चित से दैनिक क्रियाकलाप पूर्ण करने की कोशिश कीजिये व् कोई नया प्रोजेक्ट आज शुरू न कीजिये/ योग ध्यान में कुछ समय दीजिये/
अंक 3,12,21,30
आज कल्पना को उन्मुक्त उड़ान दीजिये/ कलात्मक गतिविधियों व साहित्य साधना के लिए उत्तम दिन है/ मर्चेंट नेवी, सेना, न्यायपालिका, शिपिंग इंडस्ट्री, समुद्री उत्पादों, वाहन, पेट्रोल, हीरे, मोती व् कलाकृतियों के विक्रेता, सेना, फोटो जर्नलिस्ट व धर्म गुरु, वास्तु विद, फायर ब्रिगेड, कृषक वर्ग, बहु रंगी वस्तुओं के विक्रेता व् कृषि भूमि के दीर्घ कालीन निवेशक आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/ घर में मांगलिक गतिविधियों के आसार हैं/
अंक 4,13,22,31
आज रचनात्मक गतिविधियों, सैर सपाटे, समुद्री यात्रा व् साहसिक समुद्री अभियान के लिए उत्तम दिन है/ शिपिंग इंडस्ट्री समुद्री उत्पादों, चांदी व कलाकृतियों के विक्रेता व निर्यातक , एक्वा गार्ड विक्रेता,धर्म प्रचारक व् मीडिया आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/ अहम के टकराव के कारण, आज राजनैतिक व् प्रशासनिक स्तर पर कुछ असुविधा हो सकती हैं/ यातायात नियमों व् बुजुर्गों की अवहेलना आज आपकी परेशानी का सबब हो सकते हैं/

अंक 5,14,23
व्यक्तिगत  प्रयास आज आपकी स्थिति में कोई खास बदलाव नहीं ला पाएंगे/ सम्पति स्थानांतरण से जुडी कोई भी न्यायिक प्रक्रिया आज प्रतिकूल परिणाम दे सकती है/ बुजुर्गों के साथ कुछ वैचारिक मतभेद का अंदेशा है/ आवेश में आकर कोई भी निर्णय न लीजिये/ वाहन चालन में भी अधिक सतर्कता बरतिए/
अंक 6,15,24
दैनिक गतिविधियाँ निर्बाध पूर्ण होने से आप संतुष्ट रहेंगे, परन्तु आपके प्रयासों में नवीनता की कमी अखरेगी/ अनर्गल वादविवाद व् सम्पति से जुडी कोई न्यायिक प्रक्रिया या सौदेबाजी आज आपकी परेशानी का सबब हो सकते हैं/ फायर ब्रिगेड, अन्न गोदाम व् पॉवर ग्रिड आज कुछ असुविधाजनक स्थिति में रहेंगे/
अंक 7,16,25
आज आपकी रूचि रचनात्मक गतिविधियों, साहसिक समुद्री अभियान, सैर सपाटे व् आमोद प्रमोद  की ओर बढ़ेगी/ शिपिंग व्यवसाय से जुड़े लोग, मीडिया, धर्म प्रचारक, मनोवैज्ञानिक, कॉस्मेटिक सर्जन्स, अनुवादक, सी शेल्स, हीरे, मोती , एक्वा गार्ड्स के विक्रेता आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/ सम्पति से जुडी कोई सौदेबाजी या मुकदमेबाजी आज प्रतिकूल परिणाम दे सकती हैं/
अंक 8,17,26
दैनिक गतिविधियां व् दायित्व सहजता  से निभा पाएंगे/ आप भाग्य अनुकूलता से, दृढ़ता पूर्वक निर्णय लेते हुए,अपनी बात मनवाने की स्थिति में रहेंगे/ कृषि भूमि मैं दीर्घ  कालीन निवेश के लिए व् भू उत्पादों, ईंधन, वाहन, हीरे के विक्रय के लिए अधिक अनुकूल दिन है/ आज धार्मिक गतिविधियों में रुझान बढेगा/
अंक 9,18,27
व्यक्तिगत प्रयास आज आपकी स्थिति में कोई खास बदलाव नहीं ला पाएंगे/ दैनिक गतिविधियाँ सहजता से पूर्ण कर पाएंगे/ व्यवसायिक व् सामाजिक स्थिति सुखद रहेगी/ फोटो जर्नलिस्ट,  मीडिया, धर्म गुरु, सेना व् न्यायपालिका , भू शोधार्थी व् कृषक वर्ग , ईंधन विक्रेता आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/ तीर्थ यात्रा के अवसर बन सकते हैं/
अपना मूलांक व् भाग्यांक जानने के लिए ,कृपया www.numeropath.com मैं देखिये "जानिए अपना मूलांक और भाग्यांक

उपरोक्त अंक गणना आपके जन्मांक व् भाग्यांक पर आधारित सामान्य भविष्यफल है/गहन व्यक्तिगत भविष्य फल जानने के लिए,आपके जनम के माह व् वर्ष की तत्काल अवस्था को भी ध्यान मैं रखना आवश्यक है/

रजनी छाबड़ा 
वरिष्ठ अंकशास्त्री 


www. numeropath .com 


No comments:

Post a Comment