Wednesday, August 1, 2018

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 3/8/2018 शुक्रवार


अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 3/8/2018 शुक्रवार 

अंक 1,10,19,28
व्यक्तिगत प्रयास आज आपकी  स्थिति में कोई खास बदलाव नहीं ला पाएंगे/  प्रेम प्रसंग में आज आत्मीयता की कमी खलेगी/ आज नवनिवेश न कीजिये/आर्थिक स्तर पर दिन जोखिमपूर्ण है; कुछ अपयश का भी अंदेशा है/ शेयर्स व् लाटरी से नुक्सान हो सकता है/
अंक 2,11,20,29
आज आपकी सामाजिक, पारिवारिक व्वयसायिक स्थिति सुखद  रहेगी/ आप अपने प्रियजन की सुख सुविधा व रखरखाव हेतु खुले दिल से व्यय कर पाएंगे/ आर्किटेक्ट्स, आंतरिक सज्जाकार, स्त्रीरोग विशेषज्ञ,फैशन व् ग्लैमर जगत, आर्ट फिल्म निर्माता,  सोने व् एथ्निक जेवेलेरी, भूरे व् सुनहरी रंग की वस्तुओं  के विक्रेता, लेखक, प्रकाशक, सेक्सोलॉजिस्ट्स अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/ प्रेम प्रसंग में आत्मीयता बढ़ेगी/

अंक 3,12,21,30
व्यवसायिक व पारिवारिक दायित्व, आर्थिक परेशानी के बावजूद निभा पाएंगे परन्तु व्यय से पूर्व बजट अवश्य निर्धारित कर लोजिये/ आज अपव्यय के कारण जीवन संगी से कुछ अनबन का अंदेशा  है/ साहित्यिक व सामाजिक सरोकार की गतिविधियों में भी कुछ समय दे पाएंगे/ सोने, सम्पति व् गृह उपयोगी वस्तुओं के विक्रेता, प्रसूतिगृह आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/
अंक 4,13,22
व्यक्तिगत प्रयास आज आपकी स्थिति में कोई खास बदलाव नहीं ला पाएंगे/ आर्थिक संसाधन सीमित होने से आज कार्य गति कुछ बाधित हो सकती है/ कुछ अपयश का भी अंदेशा है/ जीवनसंगी की भावनाओं के प्रति अधिक संवेदनशील रहिये व् चुगलखोरों की अवहेलना कीजिये/ आज आप अपने किसी प्रियजन की कमी बहुत शिद्द्त से महसूस करेंगे/ आंशिक भाग्य अनुकूलता से आप अनुसन्धान, आविष्कार व् नवाचारों के क्षेत्र में कुछ पहचान बना पाएंगे/

अंक 5,14,23
आज आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी व् आपकी राय को सहज अनुमोदन मिलेगा/ व्यवसायिक व् सामाजिक दायित्व आज आपका अधिकांश समय लेंगे/  शिक्षा व् गृह ऋण एजेंट्स , आर्किटेक्ट्स, सोने व्  सम्पति के विक्रेता, प्रसूतिगृह, साहित्यकार, प्रकाशक, खेल संवाददाता, एम्प्लॉयमेंट एजेंसियां आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक 6,15,24
पारिवारिक व् सामाजिक दायित्व बखूबी निभा पाएंगे/ आर्थिक स्थिति भी सुद्ढ़ रहेगी/ प्रेमप्रसंग में आत्मीयता बढ़ेगी/ डेटिंग व् विवाह प्रस्ताव के लिए अनुकूल दिन है/ आर्किटेक्ट्स, सोने,सम्पति, भूरे व् सुनहरी रंग की वस्तुओं के विक्रेता , सेक्सोलॉजिस्ट्स, स्त्री रोग विशेषज्ञ , फैशन व् ग्लैमर की गतिविधियियों  जुड़े लोग, फिल्म निर्माता अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक 7,16,25
आज भाग्य  व् कर्म दोनों ही आपको आशा से अधिक लाभान्वित करेंगे/ सामाजिक आर्थिक व् पारिवारिक स्थिति सुखद  रहेगी/ साहित्यकार, शैक्षणिक संस्था संचालक, मीडिया , प्रकाशक, फैशन व्  ग्लैमर जगत , फिल्म निर्माता, प्रसूतिगृह, सेक्सोलॉजिस्ट्स, सोने, सम्पति, भूरे व् सुनहरी रंग की वस्तुओं के विक्रेता अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/
अंक 8,17,26
पारिवारिक व कारोबारी  स्थिति सुखद रहेगी/  आपकी राय को सहज अनुमोदन मिलेगा/ आर्किटेक्टस , साहित्यकार, मीडिया, सोने व संपति के दीर्घ कालीन निवेशक आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/ सामाजिक व साहित्यिक गतिविधियों में भी कुछ समय दे पाएंगे/

अंक 9,18,27
आज आर्थिक संसाधन सीमित होने की वजह से लक्ष्य  प्राप्ति व् दायित्व निर्वहन में कुछ बाधाएं आ सकती है, परन्तु सुनियोजित ढंग से कार्य  कीजिये,  काफी हद तक सफलता मिलेगी/ साहित्यिक व सामाजिक दायरा कुछ बढ़ेगा/ आर्किटेक्ट्स, शिक्षण संस्थाएं,  सोने व् सम्पति के विक्रेता अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/ अपने किसी प्रियजन की कमी आज आप बहुत शिद्दत से महसूस करेंगे/
अपना मूलांक व् भाग्यांक जानने के लिए ,कृपया www.numeropath.com मैं देखिये "जानिए अपना मूलांक और भाग्यांक

उपरोक्त अंक गणना आपके जन्मांक व् भाग्यांक पर आधारित सामान्य भविष्यफल है/गहन व्यक्तिगत भविष्य फल जानने के लिए,आपके जनम के माह व् वर्ष की तत्काल अवस्था को भी ध्यान मैं रखना आवश्यक है/

रजनी छाबड़ा 
वरिष्ठ अंकशास्त्री 


www. numeropath .com 


No comments:

Post a Comment