Sunday, August 26, 2018

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 28/8/2018 मंगलवार

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 28/8/2018 मंगलवार 


अंक 1,10,19,28
आज आपकी प्रबन्धन क्षमता व् प्रशासनिक योग्यता के आधार पर आप अपनी खास पहचान बना पाएंगे/ राजनेता, एन जी ओ ,सफ़ेद रंग की वस्तुओं व् दुग्ध उत्पादों  के विक्रेता सामाजिक कार्यकर्ता  आज अधिक अनुकूल स्थिति  में  रहेंगे/
अंक 2,11,20,29
व्यक्तिगत प्रयास आज आपकी स्थिति  में  कोई खास बदलाव नहीं  ला पाएंगे/  अनर्गल वादविवाद, मुकदमेबाजी व् सम्पति की सौदेबाजी से दूर रहिये/ शार्ट सर्किट व् आगजनी के प्रति सुरक्षात्मक प्रबन्ध कीजिए/ व्यवस्थित मन से दैनिक क्रियाकलाप पूर्ण करने की कोशिश कीजिये/
अंक 3,12,21,30
दैनिक गतिविधियाँ सहजता  से पूर्ण कर पाएंगे/  सम्पति के दीर्घ कालीन निवेशक, कृषि वर्ग, भू शोधार्थी , सेना, न्यायपालिका, ईंधन व् बारूद के विक्रेता अधिक अनुकूल स्थिति में  रहेंगे/ धार्मिक गतिविधियों,योग ध्यान  में रूचि बढ़ेगी/
अंक 4,13,22,31
आज अहम् पर  यथासम्भव काबू रखिये / भाग्य अनुकूलता से आप आज प्रशासनिक नवचारों, सामाजिक गतिविधियों, अनुसन्धान, शोध  कार्यों में अग्रणी  रहेंगे व् अपनी पहचान बना पाएंगे/  सफ़ेद रंग की वस्तुओं के विक्रेता, समाजसेवक व् राजनीतिज्ञ आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/
अंक 5,14,23
आपकी प्रबंधन योग्यता  व् प्रशासनिक क्षमता के आधार पर आप समाजिक, व्यवसायिक व् राजनैतिक क्षेत्र में कुछ पहचान बना पाएंगे/  विदेश में  कार्यरत प्रशासनिक अधिकारी व् शिष्ट मण्डल अपनी विशिष्ट पहचान बना पायेंगे// दुग्ध उत्पादों,सफ़ेद रंग की वस्तुओं के विक्रेता, राजनीतिज्ञ व् समाज सुधारक आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/सम्पति से जुडी कोई न्यायिक प्रक्रिया या सौदेबाजी आज प्रतिकूल परिणाम दे सकती है/
अंक 6,15,24
आज आपकी गतिविधियों में  नवीनता की कमी से आप कुछ बोरियत महसूस करेंगे/  सम्पति से जुड़े किसी लंबित वाद से आज प्रतिकूल परिणाम का अंदेशा है/  सम्पति की सौदेबाजी व् कृषि  उपज के विक्रय में  भी आज कुछ परेशानी का अंदेशा है/ शांत चित से दैनिक गतिविधियाँ पूर्ण करने की कोशिश कीजिये/
अंक 7,16,25
दैनिक निर्धारित लक्ष्य  सामान्य रूप से पूर्ण कर  पाएंगे/ सम्पति से जुडी कोई सौदेबाजी या मुकदमेबाजी  आज प्रतिकूल परिणाम दे सकती है/  कृषकवर्ग भी आज कुछ असुविधाजनक स्थिति में  रहेगा/  शांत मन से दैनिक क्रियाकलापों पर ही ध्यान केंद्रित कीजिये व्  अनर्गल वाद विवाद से  दूर रहिये/
अंक 8,17,26
आज अहम के टकराव के कारण प्रशासनिक व राजनैतिक स्तर पर कुछ परेशानी का अंदेशा है/ सफ़ेद रंग की  वस्तुओं के विक्रेता आज अपेक्षाकृत कम लाभ कमा पाएंगे/  उपभोग से पूर्व दुग्ध उत्पादों की शुद्धता के प्रति आश्वस्त हो लीजिये/ आपकी रूचि आज धार्मिक गतिविधियों , वास्तु परामर्श, योग साधना में  बढ़ेगी/
अंक 9,18,27
दैनिक गतिविधियाँ निर्बाध  सम्पन्न होने से आप संतुष्ट रहेंगे/ धार्मिक साहित्य अध्ययन, वास्तु परामर्श,योग ध्यान में  रूचि बढ़ेगी/भू शोधार्थी, कृषक वर्ग, फोटो जर्नलिस्ट , ईंधन व बारूद के विक्रेता आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अपना मूलांक व् भाग्यांक जानने के लिए ,कृपया www.numeropath.com मैं देखिये "जानिए अपना मूलांक और भाग्यांक

उपरोक्त अंक गणना आपके जन्मांक व् भाग्यांक पर आधारित सामान्य भविष्यफल है/गहन व्यक्तिगत भविष्य फल जानने के लिए,आपके जनम के माह व् वर्ष की तत्काल अवस्था को भी ध्यान मैं रखना आवश्यक है/

रजनी छाबड़ा 
वरिष्ठ अंकशास्त्री 


www. numeropath .com 

No comments:

Post a Comment