Saturday, August 25, 2018

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 27/8/2018 सोमवार


अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 27/8/2018 सोमवार 


अंक 1,10,19,28
दैनिक निर्धारित लक्ष्य सहजता से पूर्ण  कर पाएंगे/ आज आपकी रूचि रचनात्मक गतिविधियों, सैर  सपाटे, आमोद प्रमोद व् विदेश भ्रमण की ओर बढ़ेगी/ मीडिया, एयर ट्रेवल्स, चांदी व् कलाकृतियों के विक्रेता व् निर्यातक, अनुवादक व् कवि, प्रशासनिक अधिकारी व् राजनेता आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/
अंक 2,11,20,29
आज सेहत व् आहार की ओर अधिक ध्यान दीजिए/ ज्वर, रक्त विकार, चर्म  विकार आदि आज आपकी परेशानी का सबब बन सकते हैं/ सम्पति से जुडी कोई भी मुकदमेबाजी या सौदेबाजी आज प्रतिकूल परिणाम दे सकती है/ भाग्य अनुकूलता के फलस्वरूप, आज आप अस्वस्थता के बावजूद अपने पारिवारिक व् व्यवसायिक दायित्व निभा पाएंगे/ साहित्यिक व् सामाजिक दायरा भी बढ़ेगा/ चांदी व् हस्तशिल्प उत्पादों के विक्रेता, मीडिया, प्रकाशक व् कलाकार,  आंतरिक सज्जाकार आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/
अंक 3,12,21,30
आज भाग्य व् कर्म दोनों ही आपको आशा से अधिक लाभान्वित करेंगे/ आपकी सामाजिक, व्यवसायिक, पारिवारिक स्थिति सुखद रहेगी/ साहित्यिक व् सामाजिक सरोकार की व् धार्मिक गतिविधियों मैं भी समय दे पाएंगे/ चांदी,सोने, सम्पति , कृषि भूमि के विक्रेता व् दीर्घ कालीन निवेशक , साहित्यकार, शैक्षणिक संस्थाए, आर्किटेक्ट्स, सेना व् न्यायपालिका, मीडिया, धर्म प्रचारक आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/
अंक 4,13,22,31
व्यक्तिगत प्रयास आज आपकी स्थिति में कोई उल्लेखनीय बदलाव नहीं ला पाएंगे/ दैनिक गतिविधियाँ सहजता से पूर्ण होने से आप संतुष्ट रहेंगे व् कुछ समय रचनातमक गतिविधियों व् आमोद प्रमोद में दे पाएंगे/ चांदी व् हस्तशिल्प उत्पादों के विक्रेता , एयर ट्रेवेल्स व् मीडिया आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/ उच्च अधिकारियों के दृष्टिकोण को समझते हुए, उनके साथ सामंजस्य की नीति अपनाने की चेष्टा कीजिये/
अंक 5,14,23
आज लम्बे समय से टालते आ रहे स्वास्थ्य परीक्षण को और अधिक टालना आपकी परेशानी का सबब बन सकता है/ सम्पति से जुडी कोई न्यायिक प्रक्रिया या सौदेबाजी भी आज प्रतिकूल परिणाम दे सकती है/ साहित्यकार, सामाजिक कार्यकर्ता, शिक्षा व् गृह ऋण एजेंसियां, सोने के विक्रेता आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/
अंक 6,15,24
आज सवास्थ्य व् आहार के प्रति अधिक सजग रहिये/ सम्पति से जुडी कोई भी मुकदमेबाजी भी आज शुरू न कीजिये/ सोने व् सुनहरी रंग की वस्तुओं, गृह उपयोगी सामान के विक्रेता, साहित्यकार, आंतरिक सज्जाकार व् सामाजिक कार्यकर्ता आज अधिक  अनुकूल स्थिति में रहेंगे/ आप अपने परिवार की सुख सुविधा हेतु कुछ अतिरिक्त व्यय कर पाएंगे/
अंक 7, 16, 25
आज शारीरिक व् मानसिक स्वास्थ्य की ओर अधिक ध्यान दीजिये/ भाग्य अनुकूलता  से, आज आप खराब तबियत के बावजूद भी अपने कारोबारी व् पारिवारिक दायित्व निभा पाएंगे/ आर्किटेक्ट्स, कलाकृतियों के विक्रेता,  आंतरिक सज्जाकार, शिक्षाविद आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/ सम्पति से जुडी कोई मुकदमेबाजी या सौदेबाजी आज् प्रतिकूल परिणाम दे सकती है/ आगजनी व् शोर्ट सर्किट से भी परेशानी का अंदेशा है/
अंक 8,17,26
आज आप दृढ़ता पूर्वक अपनी बात मनवाने की स्थिति में रहेंगे/ सामाजिक, पारिवारिक व् व्यवसायिक स्थिति सुखद रहेगी/ सोने,  सम्पति,  कृषि व् रिहायशी भूमि के विक्रेता व् दीर्घ कालीन निवेशक, साहित्यकार,  आर्किटेक्ट्स, स्त्रीरोग विशेषज्ञ, मीडिया, प्रकाशक, धर्म गुरु  आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/ अहम के टकराव के कारण परेशानी का अंदेशा है/
अंक 9,18,27
आज  आप स्वतन्त्र  रूप से निर्णय लेने व् अपनी बात मनवाने की स्थिति मैं रहेंगे/ कारोबारी व् पारिवारिक माहौल सुखद रहेगा/ साहित्यिक व् सामाजिक दायरा भी बढ़ेगा / आध्यात्म गुरु, फोटो जर्नलिस्ट, सेना,न्यायपालिका, नवरतन, हीरे, संपति, कृषि भूमि, ईंधन, बारूद के विक्रेता, कृषि  शोधार्थी, साहित्यकार आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/ घर परिवार में कुछ मांगलिक गतिविधियों के आसार हैं/
अपना मूलांक व् भाग्यांक जानने के लिए ,कृपया www.numeropath.com मैं देखिये "जानिए अपना मूलांक और भाग्यांक

उपरोक्त अंक गणना आपके जन्मांक व् भाग्यांक पर आधारित सामान्य भविष्यफल है/गहन व्यक्तिगत भविष्य फल जानने के लिए,आपके जनम के माह व् वर्ष की तत्काल अवस्था को भी ध्यान मैं रखना आवश्यक है/

रजनी छाबड़ा 
वरिष्ठ अंकशास्त्री 


www. numeropath .com 

No comments:

Post a Comment