Thursday, August 23, 2018

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 26/8/2018 रविवार


अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 26/8/2018 रविवार 

अंक 1,10,19,28 
आज आपकी नेतृत्व की प्रवृति मुखर होगी/ राजनैतिक व् सामाजिक सरोकार की गतिविधियों, दान पुण्य में आप अग्रणी रहेंगे/ सैर सपाटे, आमोद प्रमोद व विदेश भ्रमण के अवसर बन सकते हैं/ यातायात नियमों की व् बुजर्गों की अवहेलना आज आपकी परेशानी का सबब हो सकते हैं/ मीडिया, एन जी ओ., हस्तशिल्प उत्पादों, दुग्ध उत्पादों व् सफ़ेद रंग की वस्तुओं के विक्रेता व् निर्यातक,  एन जी ओ आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/
अंक 2,11,20,29
आज आप दृढ़ता पूर्वक निश्चय लेने व् विनम्रता से अपनी बात मनवाने की स्थिति में रहेंगे/ व्यवसायिक व् सामाजिक स्थिति सुखद रहेगी/ चांदी,  हीरे, वाहन, पेट्रोल, लोहे, प्रकाशन सामग्री के विक्रेता, प्रकाशक, धर्म गुरु, कॉस्मेटिक सर्जन्स , मूवर्स एंड पैकर्स अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/ सम्पति से जुड़ी कोई भी न्यायिक प्रक्रिया या सौदेबाजी आज प्रतिकूल परिणाम दे सकती है/
अंक 3,12,21,30
आज व्यवसायिक व् सामाजिक स्थिति सराहनीय रहेगी/ आप स्वतन्त्र रूप से निर्णय लेते हुए, अपनी बात मनवाने की स्थिति में रहेंगे/  टूरिज्म सेक्टर, ट्रांसपोर्टर्स, आर्किटेक्ट्स, हीरे, वाहन, पेट्रोल, लोहे, प्रकाशन सामग्री के विक्रेता, प्रकाशक, धर्म गुरु, सर्जन्स, परिवहन सेक्टर, न्यायपालिका व् सेना आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/  प्रतियोगिता के वांछित परिणाम मिल पाएंगे/
अंक 4,13,22,31
आज अहम पर यथासम्भव काबू रखिये/ बुजुर्गों व् यातायात नियमों की अवहेलना आज आपकी परेशानी का सबब हो सकते हैं/ राजनैतिक व् प्रशासनिक स्तर पर अनर्गल वाद विवाद आपकी परेशानी बढ़ा सकते हैं/ सफ़ेद व् श्याम वर्ण वस्तुओं के विक्रेता आज अपेक्षाकृत कम लाभ कमा पाएंगे/  
अंक 5,14,23
आज मन की चंचलता पर यथासम्भव काबू रखिये/ बुजुर्गों व् उच्च अधिकारियों के दृष्टिकोण को समझने व् उनके साथ सामंजस्य की नीति अपना कर चलने की कोशिश कीजिये/ वाहन चालन में भी अधिक सचेत रहिये/ भाग्य अनुकूलता से आज सामाजिक व् राजनैतिक गतिविधियों में कुछ पहचान बना पाएंगे/ सफ़ेद रंग की वस्तुओं के विक्रेता व् एन जी ओ अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/
अंक 6,15,24
दैनिक गतिविधियाँ सामान्य रूप से पूर्ण कर पाएंगे, परन्तु आपके प्रयासों में नवीनता की कमी खलेगी/ कुछ समय सामाजिक मेलमिलाप व् अपनी पसंद दीदा गतिविधियों में दीजिये व् अपने आस पास  बिखरी छोटी छोटी खुशियाँ सहजने की कोशिश कीजिये/ सम्पति से जुडी कोई भी मुकदमेबाजी या सौदेबाजी आज आपकी उलझने बढ़ा सकती है/
अंक 7,16,25
आज आपकी व्यवसायिक व् सामाजिक स्थिति प्रभावपूर्ण रहेगी/  धार्मिक गतिविधियों व् योग ध्यान में भी मन रमेगा/ हीरे, वाहन ,पेट्रोल, श्याम वर्ण वस्तुओं के विक्रेता, ट्रांसपोर्टर्स, धर्म प्रचारक, आर्किटेक्ट्स, मीडिया व् प्रकाशक आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/ कृषक वर्ग, पावर ग्रिड्स व् सम्पति विक्रेता कुछ असुविधाजनक स्थिति में रहेंगे/
अंक 8,17,26
आज आप दृढ़ता पूर्वक निश्चय  लेने व् अपनी बात मनवाने की स्थिति में रहेंगे/ सामाजिक व् व्यवसायिक स्थिति प्रभावपूर्ण रहेगी/ धार्मिक गतिविधियों, वास्तु परामर्श, ज्योतिष आदि की ओर भी रुझान बढ़ेगा/ धर्म प्रचारक , योग प्रशिक्षक, हीरे पेट्रोल, लोहे, वाहन के विक्रेता, प्रकाशक ,मीडिया, सर्जन्स, आर्किटेक्ट्स अधिक अनुकूल स्थिति मैं रहेंगे/ राजनैतिक व् प्रशासनिक स्तर पर अनर्गल वाद विवाद आपकी परेशानी बढ़ा सकते हैं/ आज उपभोग से पूर्व दुग्ध उत्पादों की शुद्धता के प्रति अवश्य आश्वस्त हो लीजिये/
अंक 9,18,27
 
व्यक्तिगत प्रयास आज आपकी स्थिति में कोई विशेष बदलाव नहीं ला पायेंगे/ आज आपकी व्यवसायिक व्  सामाजिक स्थिति सुद्ढ़ रहेगी/ आपकी राय को सहज अनुमोदन मिलेगा/ हीरे, पेट्रोल, लोहे, वाहन के विक्रेता, प्रकाशक, मीडिया, फोटो जर्नलिस्ट ,आर्किटेक्ट्स, धर्म गुरु, ट्रांसपोर्ट्स, भविष्यवेता व् वास्तुविद आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अपना मूलांक व् भाग्यांक जानने के लिए ,कृपया www.numeropath.com में देखिये "जानिए अपना मूलांक और भाग्यांक

उपरोक्त अंक गणना आपके जन्मांक व् भाग्यांक पर आधारित सामान्य भविष्यफल है/गहन व्यक्तिगत भविष्य फल जानने के लिए,आपके जनम के माह व् वर्ष की तत्काल अवस्था को  भी ध्यान में रखना आवश्यक है/

रजनी छाबड़ा 
वरिष्ठ अंकशास्त्री 

No comments:

Post a Comment