Saturday, August 25, 2018

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 16/9/2018 रविवार


अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 16/9/2018 रविवार 

अंक 1,10,19,28
आज आप  शान्त चित  से दैनिक निर्धारित लक्ष्य  पूर्ण कर  पाएंगे/ रचनात्मक गतिविधियों, आमोद प्रमोद, साहसिक समुद्री अभियान आदि की ओर रूचि बढ़ेगी/ शिपिंग इन्डस्ट्री , एयर ट्रेवेल्स, मीडिया, मनोवैज्ञानिक, धर्म प्रचारक, चांदी, मोती, मत्स्य, नमक के विक्रेता, जल शुद्धिकरण सयंत्र  आज अधिक लाभप्रद स्थिति में रहेंगे/
अंक 2,11,20,29
आज सेहत व् पेयजल की शुद्धता व् वातावरण की स्वच्छ्ता पर अधिक ध्यान दीजिये; तेज़ वर्षा, जलजनित संक्रमण व्  समुद्री हवाओं से परेशानी का अंदेशा है/ सम्पति से जुड़े किसी प्रकरण से आज असुविधा हो सकती है/ अनर्गल वादविवाद से भी यथासंभव दूर रहिये/ पॉवर ग्रिड्स, अनाज गोदाम व् कृषक वर्ग अपेक्षाकृत असुविधाजनक स्थिति में रहेंगे/
अंक 3,12,21,30
आज भाग्य व् कर्म दोनों ही आपको आशा से अधिक लाभान्वित करेंगे/ मीडिया,  अनुवादक, कलाकार, फोटो जर्नलिस्ट, सेना, न्यायपालिका, कृषक वर्ग,  भू-शोधार्थी, शिपिंग इंडस्ट्री, एयर ट्रेवेल्स, चांदी, मोती ,सीफ़ूड, एक्वा गार्ड्स के विक्रेताकृषक वर्ग, साहसिक समुद्री अभियान से जुड़े लोग अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/ घर में मांगलिक गतिविधियों के आसार हैं/
अंक 4,13,22,31
आप शान्त चित से दैनिक गतिविधियाँ  पूर्ण कर पाएंगे /आज कल्पना को उन्मुक्त उड़ान दीजिये/ रचनात्मक गतिविधियों  के लिए सार्थक दिन है/ मीडिया, कलाकार, शिपिंग इंडस्ट्री, एयर ट्रेवेल्स , वैज्ञानिक, धर्म प्रचारक, मोती, चांदी, सीफ़ूड के विक्रेता व् निर्यातक आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/
अंक 5,14,23
व्यक्तिगत प्रयास आज आपकी स्थिति में कोई खास बदलाव नहीं ला पाएंगे/ दैनिक गतिविधियाँ सामान्य रूप से पूर्ण कर पाएंगे/ सम्पति से जुडी कोई सौदेबाजी या मुकदमेबाजी आज प्रतिकूल परिणाम दे सकती है/ अनर्गल वादविवाद से भी दूर रहिये/
अंक 6,15,24
दैनिक गतिविधियाँ सहजता से पूर्ण कर पाएंगे/ सम्पति से जुडी कोई भी सौदेंबाजी या मुकदमेबाजी आज शुरू न कीजिये/ शार्ट सर्किट व् आगजनी के प्रति भी सचेत रहिये/ शांत चित से अपने निर्धारत लक्ष्य पूर्ण करने की कोशिश कीजिये/
अंक 7,16,25
आज आपकी रचनात्मक प्रवृति व् सौंदर्यबोध अधिक मुखर होंगे/ दैनिक गतिविधियाँ शांतिपूर्वक व् प्रभावी ढंग से पूर्ण कर पाएंगे/ मीडिया, कलाकार, टूरिस्ट गाइड, चाँदीमोतीसीफ़ूड, कलाकृतियों के  विक्रेता, शिपिंग सेक्टर, साहसिक समुद्री अभियान प्रशिक्षक ,धर्म प्रचारक आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/ सम्पति से जुडी कोई भी प्रक्रिया आज प्रतिकूल परिणाम दे सकती है/

अंक 8,17,26
व्यक्तिगत प्रयास आज आपकी स्थिति में कोई खास बदलाव नहीं ला पाएंगे/ भाग्य अनुकूलता से आपकी व्यवसायिक व् सामाजिक  स्थिति सुखद रहेगी/ कृषि भूमि में दीर्घ कालीन निवेश हेतु अच्छा दिन है/ भू उत्पादों, नवरतन, ईंन्धन के विक्रेता, प्रकाशकवास्तु विद आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/ धार्मिक क्रियाकलापों में मन रमेगा/ अहम के टकराव के कारण आज राजनेतिक स्तर पर कुछ उलझने बढ़ सकती हैं/
अंक 9,18,27
आज आपकी व्यवसायिक व् पारिवारिक स्थिति सुखद रहेगी/ आपकी राय को सहज अनुमोदन मिलेगा। आप स्वतन्त्र रूप से निर्णय लेते हुए, अपनी बात मनवाने की स्थिति में रहेंगे/ फोटो जर्नलिस्ट, कृषक वर्ग, वास्तु विद, सम्पति निवेशक, बहु रंगी वस्तुओं, मसालों, ईंधन व् बारूद  के विक्रेता, सेना व् न्यायिक गतिविधियों से जुड़े लोग आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/ घर में मांगलिक गतिविधियों के आसार हैं/
अपना मूलांक व् भाग्यांक जानने के लिए ,कृपया www.numeropath.com मैं देखिये "जानिए अपना मूलांक और भाग्यांक

उपरोक्त अंक गणना आपके जन्मांक व् भाग्यांक पर आधारित सामान्य भविष्यफल है/गहन व्यक्तिगत भविष्य फल जानने के लिए,आपके जनम के माह व् वर्ष की तत्काल अवस्था को भी ध्यान मैं रखना आवश्यक है/

रजनी छाबड़ा 
वरिष्ठ अंकशास्त्री 


www. numeropath .com 


No comments:

Post a Comment