Thursday, August 9, 2018

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 11/8/2018 शनिवार


अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 11/8/2018 शनिवार 

अंक 1,10,19,28
आज आपकी रूचि विदेश भ्रमण, सैर सपाटे, सांस्कृतिक व् रचनात्मक गतिविधियों में बढ़ेगी/ विदेश में भ्रमण हेतु जाने के लिए विशेष अनुकूल दिन है/  मीडिया, टूरिज्म सेक्टर व् एयर लाइन्स, चांदी व् कलाकृतियों के विक्रेता आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/ वाहन चालन में आज अधिक सतर्कता बरतिए/ बुजुर्गों के साथ वैचारिक सामंजस्य की नीति अपनाईये//
अंक 2,11,20,29
आज भाग्य व् कर्म दोनों ही आपको आशा से कहीं अधिक लाभान्वित करेंगे/ विदेशी सम्पर्क सूत्र व् मित्र मंडली भी कुछ आकस्मिक लाभ दिला  सकते हैं/ डेंटल व् कॉस्मेटिक सर्जन्स,  धर्म गुरु,  मीडिया,  प्रकाशक,  मूवर्स एंड पैकर्स, ट्रेवेल एजेंट्स, हीरे, पेट्रोल, वाहन, चांदी हस्तशिल्प उत्पादों के विक्रेता,  प्रसूतिगृह व् मनोरोग चिकित्सिक, आर्किटेक्ट्स आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/ धार्मिक गतिविधियों  व् योग  ध्यान में समय दे पाएंगे/
अंक 3,12,21,30
आज कल्पना को उन्मुक्त उड़ान दीजिये/ कला व् साहित्य के क्षेत्र में अपनी विशिष्ट पहचान बना पाएंगे/ हीरे, चांदी, पेट्रोल, लोहे,  वाहन के विक्रेता, ट्रांसपोर्ट्स, आर्किटेक्ट्स, आध्यात्म गुरु, मीडिया व् प्रकाशक, अनुवादक, सर्जन्स आज  अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/ आप दृढ़तापूर्वक निश्चय लेते हुए अपनी बात मनवाने की स्थिति में रहेंगे/ घर में कुछ मांगलिक गतिविधियों के आसार हैं/ प्रतियोगी परीक्षा के वांछित परिणाम मिल सकते हैं/
अंक 4,13,22,31
आज आपकी रूचि सामाजिक सरोकार की व् रचनात्मक गतिविधियों एवं शोध कार्यों में बढ़ेगी/ विदेश भ्रमण के अवसर बन सकते हैं/ चांदी व् हस्त शिल्प उत्पादों के विक्रेता, एयर लाइन्स व् टूरिस्ट गाइड आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/ वाहन चालन में आज अधिक सतर्कता बरतिए /
अंक 5,14,23
दैनिक गतिविधियाँ सहजता से पूर्ण कर पाएंगे/ भाग्य  अनुकूलता से, आज कुछ बाधित कार्य गति लेंगे/ आर्किटेक्ट्स, होटल उद्द्यमी, नर्सिंग होम्स, शिक्षा व् गृह ऋण एजेंट्स,  सामाजिक कार्यकर्ता व स्त्रीरोग चिकित्सिक आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/ वाहन चालन में आज अधिक सावधानी  बरतिए/ बुजुर्गों की भावनाओं को समझने की कोशिश कीजिये व् उन्हें समुचित आदर दीजिये/
अंक 6,15,24
दैनिक गतिविधियां  निर्बाध पूर्ण कर  पायंगे, परन्तु आज आपके प्रयासों में नवीनता की कमी खलेगी/ पारिवारिक स्थिति सुखद रहेगी/ कुटीर उद्योग से जुड़े लोग, आर्किटेक्ट्स, आन्तरिक सज्जाकार, प्रसूति गृह, सोने व सम्पति के विक्रेता आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/ कुछ समय अपनी  मनपसन्द गतिविधियों व् सामाजिक  मेलमिलाप में दीजिये/ अपने आसपास बिखरी छोटी छोटी खुशियाँ सहजने की कोशिश कीजिये/
अंक 7,16,25
आज सेहत  व् आहार की ओर अधिक ध्यान दीजिये/  किसी एलर्जी या वायुजनित संक्रमण से परेशानी का अंदेशा है/ पर्वतारोहण  व् एयर ट्रेवेल्स सेक्टर को भी कुछ परेशानी का अंदेशा है/  नर्सिंग  होम्स,  आर्किटेक्ट्स, हीरे, सोने व् सम्पति के विक्रेता, लेखक, प्रकाशक व् आर्किटेक्ट्स आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/
अंक 8,17,26
दैनिक गतिविधियाँ सहजता से पूर्ण कर पाएंगे/ कुछ समय धार्मिक  गतिविधियों, योग ध्यान में भी दे पाएंगे/ तीर्थ यात्रा के अवसर बन सकते हैं/ हीरे, पेट्रोल, वाहन, श्याम वर्ण वस्तुओं, सोने व् सम्पति के विक्रेता, धर्म गुरु , मीडिया, प्रसूति गृह व् सर्जन्स, आर्किटेक्ट्स व् परिवहन विभाग  अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/ सोने व् सम्पति में दीर्घ कालीन निवेश कीजिये/आप स्वतंत्र रूप से निर्णय लेने व् अपनी बात मनवाने की स्थिति में रहेंगे/ आज आपका प्रभुत्व पारिवारिक व् व्यवसायिक क्षेत्र में बढेगा/
अंक 9,18,27
व्यक्तिगत  प्रयास आज आप की स्थिति में कुछ खास बदलाव  नहीं ला पाएंगे/ आज आप अपने निर्णय पर  क़ायम रह पायेंगे व् परिवार में आपकी राय का मान होगा/ घर में कुछ मांगलिक गतिविधियों के आसार हैं/ धर्मगुरु, आर्किटेक्ट्स, सर्जन्स, मीडिया व् प्रकाशक,  पेट्रोल ,वाहन व् शल्य चिकित्सा उपकरणों के विक्रेता  अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/ सोने व् सम्पति में दीर्घ कालीन निवेश हेतु अनुकूल दिन है/


अपना मूलांक व् भाग्यांक जानने के लिए ,कृपया www.numeropath.com मैं देखिये "जानिए अपना मूलांक और भाग्यांक

उपरोक्त अंक गणना आपके जन्मांक व् भाग्यांक पर आधारित सामान्य भविष्यफल है/गहन व्यक्तिगत भविष्य फल जानने के लिए,आपके जनम के माह व् वर्ष की तत्काल अवस्था को भी ध्यान मैं रखना आवश्यक है/

रजनी छाबड़ा 
वरिष्ठ अंकशास्त्री 


www. numeropath .com 


No comments:

Post a Comment