Tuesday, August 7, 2018

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 10/8/2018 शुक्रवार


अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 10/8/2018 शुक्रवार  


अंक 1,10,19,28
आज आपकी प्रशासनिक क्षमता व् नेतृत्व की प्रवृति और अधिक  मुखर होगी/ कुछ विरोधी तत्व आपका अपयश फ़ैलाने की कोशिश कर सकते हैं/ आर्थिक स्तर पर भी कुछ परेशानी का अंदेशा है/ जीवनसंगी की भावनाओं के प्रति अधिक संवेदनशील रहिये व् चुगलखोरों की अवहेलना कीजिये/ सामाजिक कार्यकर्ता, राजनीतिज्ञ, प्रशासनिक अधिकारी व् सफ़ेद रंग की वस्तुओं, चाँदी, कलाकृतियों के विक्रेता, एयरलाइन्स व् टूरिस्ट गाइड आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/
अंक 2,11,20,29
व्यक्तिगत प्रयास आज आपकी स्थिति में कोई खास बदलाव नहीं ला पाएंगे/ दैनिक गतिविधियाँ निर्बाध पूर्ण होने से आप संतुष्ट रहेंगे व् कुछ समय आमोद प्रमोद व् मनोरंजन, रचनात्मक गतिविधियों के लिए दे पाएंगे/ प्रेम प्रसंग में आत्मीयता बढ़ेगी/ भूरे रंग की  वस्तुओं, चर्म  उत्पादों व् कास्मेटिक के विक्रेता, चांदी व् हस्तशिल्प उत्पादों व् एथनिक जेवेलेरी के विक्रेता व् निर्यातक, फैशन व् ग्लैमर की गतिविधियों से जुड़े लोग, सेक्सोलॉजिस्ट्स, टूरिज्म सेक्टर आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/
अंक 3,12,21,30
दैनिक निर्धारित लक्ष्य, कुछ आर्थिक बाधाओं के बावजूद पूर्ण कर पाएंगे/ अपव्यय के कारण जीवनसंगी से कुछ मनमुटाव का अंदेशा है/ आज आपका कोई प्रियजन भी कुछ अरसे के लिए आप से बिछुड़ सकता है/ नवनिवेश के लिए दिन जोखिमपूर्ण है/ आज शेयर्स में हरगिज़ निवेश न कीजिये/ चांदी, कलाकृतियों व् हस्तशिल्प उत्पादों के विक्रेता अपेक्षाकृत अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/
अंक 4,13,22,31
आज अहम पर यथासम्भव काबू रखिये, अन्यथा प्रशासनिक व् राजनैतिक स्तर पर अनर्गल वादविवाद आपकी उलझने बढ़ा  सकते हैं/ सहचर  से भी कुछ मनमुटाव का अंदेशा है/ भाग्य अनुकूलता से आज आप प्रशासनिक नवाचारों,  अनुसन्धान, आविष्कार, शोध कार्यों के क्षेत्र में कुछ पहचान बना पाएंगे/ सामाजिक कार्यकर्ता,  राजनीतिज्ञ , वैज्ञानिक, सफ़ेद रंग  की वस्तुओं के विक्रेता आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/
अंक 5,14,23
दैनिक दायित्व निर्बाध पूर्ण कर पायेंगे/ आज अपनी तर्क शक्ति व् प्रबंधन क्षमता के दम पर आप प्रशासनिक, राजनैतिक व् सामाजिक क्षेत्र में अपनी कुछ खास पहचान बना पाएंगे/ विदेश में कार्यरत प्रशासनिक अधिकारी व्  राजनैतिक शिष्ट मंडल , दुग्ध उत्प्दों के विक्रेता, सामाजिक कार्यकर्ता आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/
अंक 6,15,24
दैनिक गतिविधियाँ निर्बाध पूर्ण होने से आप संतुष्ट रहेंगे/  भाग्य अनुकूलता से आर्थिक व् सामाजिक स्थिति सुखद रहेगी/ डेटिंग के लिए अनुकूल दिन है/ कलात्मक गतिविधियों से जुड़े लोग, फैशन व् ग्लैमर जगत, सेक्सोलॉजिस्ट, फिल्म निर्माता, चर्म उत्पादों, काफी व् तम्बाकू के विक्रेता आज अधिक लाभप्रद स्थिति में रहेंगे/
अंक 7,16,25
व्यक्तिगत प्रयास आज आपकी स्थिति में कोई खास बदलाव नहीं ला पाएंगे/ भाग्य अनुकूलता से सामाजिक व् आर्थिक स्थिति सुखद रहेगी/ कला व् फिल्म निर्माण, फैशन व् ग्लैमर की गतिविधियों से जुड़े लोग, सेक्सोलॉजिस्ट्स, भूरे रंग की वस्तुओं व् चर्म उत्पादों के विक्रेता आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/ डेटिंग के लिए अनुकूल दिन है/
अंक 8,17,26
आज अहम के टकराव के कारण उच्च अधिकारियों व् बुजुर्गों के साथ वैचारिक मतभेद बढ़ने का अंदेशा है/ राजनैतिक स्तर पर भी अनर्गल वादविवाद आपकी परेशानी का सबब बन सकते हैं/ दुग्ध उत्पादों  की शुद्धता के प्रति अवश्य आश्वस्त हो लीजिये/ व्यवस्थित चित से दैनिक  क्रियाकलापों पर ही ध्यान केंद्रित कीजिये/ किसी नए प्रोजेक्ट को आज शुरू न कीजिये/
अंक 9,18,27
दैनिक निर्धारित लक्ष्य, कुछ आर्थिक समस्याओं के बावजूद पूर्ण कर पाएंगे/ आज नवनिवेश के लिए दिन जोखिमपूर्ण है/ शेयर्स मैं निवेश से नुक्सान का अंदेशा है/ अपने किसी प्रियजन की कमी आज आप बहुत  शिद्द्त से महसूस करेंगे/ सहचर की भावनाओं के प्रति अधिक सहिष्णु रहिये/

अपना मूलांक व् भाग्यांक जानने के लिए ,कृपया www.numeropath.com मैं देखिये "जानिए अपना मूलांक और भाग्यांक

उपरोक्त अंक गणना आपके जन्मांक व् भाग्यांक पर आधारित सामान्य भविष्यफल है/गहन व्यक्तिगत भविष्य फल जानने के लिए,आपके जनम के माह व् वर्ष की तत्काल अवस्था को भी ध्यान मैं रखना आवश्यक है/

रजनी छाबड़ा 
वरिष्ठ अंकशास्त्री 


www. numeropath .com 


No comments:

Post a Comment