Tuesday, July 31, 2018

अंक गणना के आधार पर दैनिक भविष्यफल 2/8/2018 गुरुवार

अंक गणना के आधार पर दैनिक भविष्यफल 2/8/2018  गुरुवार  

अंक 1.10,19,28
आज का दिन शान्तिपूर्ण है। कलात्मक अभिरूचियों की ओर ध्यान दे पाएंगे। चांदी में निवेश करे। उड्डयन व पर्यटन विभाग,  हस्त शिल्प उत्पादों व् चांदी के निर्यातक , अनुवादक व् टूरिस्ट गाइड  अधिक लाभ कमा पाएंगे/
अंक 2.11,20,29
आज व्यक्तिगत प्रयास बहुत सार्थक परिणाम देंगे व् आप भाग्य अनुकूलता से भी लाभान्वित होंगे/आज निवास व नौकरी बदलने के लिए अनुकूल दिन है। लेखक, अनुवादक, मीडिया, कलाकार, आन्तरिक सज्जाकार, भवन निर्माता व चांदी - सोने के निवेशक विशेष लाभप्रद स्थिति में रहेंगे। टूरिज्म सेक्टर, एयर लाइन्स ,प्रसूतिगृह, सामाजिक कार्यकर्ता, कुटीर उद्योगपति , एम्प्लॉयमेंट एजेंसीज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक 3.,12,21,30
आज समाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। परिवार में शुभ मांगलिक प्रंसग बनेगा। मेल-मिलाप से उत्साहित बने रहेगे। भवन निर्माता, वास्तुविद, स्त्रीरोग चिकित्सिक,सम्पति निवेशक, सोन-चांदी के व्यापारी, पत्रकार, मीडिया उड्डयन व पर्यटन विभाग तथा साहित्यकार अनुकूल स्थिति में रहेगे। 
अंक 4,13,22,31
आज आपका रुझान रचनात्मक गतिविधियों व् सैर सपाटे, आमोद प्रमोद आदि की ओर बढेगा / एयर लाइन्स, मीडिया व् कलाकार एवं अनुवादक अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/आज के दिन बाहरी समन्वयन उत्साहित रखेगा। कारोबारी दबाव में कमी आएगी। चांदी व कलात्मक वस्तुओ में निवेश करें/
अंक 5,14,23
व्यक्तिगत प्रयास आपकी स्थिति  में कोई विशेष बदलाव नहीं ला  पाएंगे, परन्तु आप भाग्य अनुकूलता से लाभान्वित  होंगे/आज गृह व स्वर्ण ऋण लेने व देने के लिए अनुकूल दिन है। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। साझा भाव बना रहेगा। सोने व सम्पति में निवेश करे। पारिवारिक दायित्व सुगमता से निभ जाएंगे। 
अंक 6,15,24
दैनिक दायित्व निर्बाध पूर्ण होने से आप संतुष्ट रहेंगे/ साहित्यिक अभिरूचि विकसित होगी। पारिवारिक व व्यवसायिक जिम्मेदारियां सरलता से निभ जाएंगी। आन्तरिक सज्जा में रूचि रहेगी। सोने, सम्पति व् गृह उपयोगी वस्तुओं के विक्रेता, प्रसूतिगृह, लेखक व् प्रकाशक अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/
अंक 7,16,25
आज स्वास्थ्य व आहार की ओर ध्यान दे। वायु - जनित संक्रमण का अंदेशा  है। हवाई यात्रा में भी बाधा  आ सकती है//भवन निर्माण, वास्तु परामर्श, पत्रकारिता व अनुवाद कार्य के लिए उत्तम दिन है। सोने व सम्पति में निवेश करें/
अंक 8,17,26.
दैनिक निर्धारित लक्ष्य सहजता से पूर्ण कर पाएंगे/आज गृहस्थी में मन रमेगा। पारिवारिक समन्वयन उत्साहित रखेगा। साहित्यिक गतिविधियों में मन लगेगा। सोने, सम्पति, सरसों के तेल का विक्रय लाभ देगा। सामाजिक सम्मान में वृद्धि होगी। 
अंक 9,18,27
दैनिक दायित्व सहजता से निभा पाएंगे/आज परिवार में शुभ मांगलिक प्रंसग बनेगा। साहित्यिक अभिरूचि विकसित होगी। पारिवारिक व व्यवसायिक समन्वय उत्साहित रखेगा। सोने, सम्पति व भू - उत्पादों का विक्रय लाभ देगा। 

No comments:

Post a Comment