Wednesday, June 6, 2018

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 21/7/2018 शनिवार

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 21/7/2018  शनिवार

अंक 1,10,19,28
आज विवादास्पद मामलों से दूरी बनाए रखिए। वाहन चालन में भी सावधानी बरतिए। आज आपकी प्रशासनिक नीतियों को विरोध का सामना करना पड़ सकता है।

अंक 2,11,20,29
आज आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। अपनी बात सुगमता से मनवां सकेंगे। गृहस्थी व व्यवसाय से जुड़ी जिम्मेदारियां सुचारू रूप से निभ जाएंगी। लोहे, वाहन, सोने व सम्पति में निवेश लाभ देगा। घर व् आफिस की आंतरिक सज्जा व निवास परिवर्तन के लिए अनुकूल दिन है।

अंक 3,12,21,30
पारिवारिक व् व्यवसायिक दायित्व आपकी प्राथमिकता रहेंगे/आज साहित्यिक अभिरूचि भी विकसित होगी। भवन  निर्माता, वास्तुविद, हीरे,वाहन व पेट्रोल व्यापारी, धर्म गुरू, शल्य चिकित्सिक विशेष अनुकूल स्थिति में रहेंगे। गृहस्थी में मन रमेगा। सामाजिक सम्मान बढेगा।

अंक 4,13,22,31
आज कोई प्रशासनिक नवाचार न करें। आपकी नीतियों को समर्थन नहीं मिल पाएगा। कुछ विरोधी आपकी परेशानी का कारण बन सकते है। वाहन चालन में भी सावधानी की आवश्यकता है। अहम पर काबू रखिए।

अंक 5,14,23
आज गृह ऋण लेने व देने के लिए अनुकूल दिन है। सोने और सम्पति में निवेश करें। आज विवादास्पद स्थिति से दूरी बनाए रखते हुए, अहम पर नियन्त्रण रखे। वाहन चालन में सावधानी बरतिए।

अंक 6,15,24
आज साहित्यिक अभिरूचि विकसित होगी। सोने, सम्पति व भवन निर्माण में निवेश के लिए अनुकूल दिन है। गृहस्थी व व्यवसाय की गतिविधियों में मन लगेगा।

अंक 7,16,25
आज व्यवसाय व घर की जिम्मेदारियां सुगमता से पूरी कर पाएंगे। वास्तुविद, भवन निर्माता, सुनार, सम्पति निवेशक,हीरे,लोहे, वाहन व पेट्रोल के  व्यापारी, पत्रकार, धर्मप्रचारक अनुकूल स्थिति में रहेंगे। आन्तरिक सज्जा व निवास परिवर्तन में रूचि रहेगी।

अंक 8,17,26
 आज आध्यात्मिकता की ओर  रूझान रहेगा। धर्म व दर्शनशास्त्र के गूढ़ रहस्य जानने की जिज्ञासा रहेगी। हीरे,सोने, पेट्रोल, वाहन, सम्पति, प्रकाशन में निवेश लाभ देगा। परिवार से सम्बन्धित कुछ दीर्घकालीन योजनाएं बनेगी। प्रतिष्ठा मैं  वृद्धि होगी।

अंक 9,18,27
पारिवारिक व् धार्मिक क्रिया कलापों मैं रुझान बढेगा/  आज तीर्थ यात्रा के अवसर बनेंगे/। आध्यात्म की ओर रूझान रहेगा। भवन निर्माता, वास्तुविद, पत्रकार, धर्म प्रचारक, प्रकाशक, सोने व सम्पति के निवेशक अनुकूल स्थिति में रहेंगे। आपकी बात आसानी से मान ली जाएंगी।


अपना मूलांक व् भाग्यांक जानने के लिए ,कृपया www.numeropath.com मैं देखिये "जानिए अपना मूलांक और भाग्यांक

उपरोक्त अंक गणना आपके जन्मांक व् भाग्यांक पर आधारित सामान्य भविष्यफल है/गहन व्यक्तिगत भविष्य फल जानने के लिए,आपके जनम के माह व् वर्ष की तत्काल अवस्था को भी ध्यान मैं रखना आवश्यक है/

रजनी छाबड़ा 
वरिष्ठ अंकशास्त्री 


www. numeropath .com 

No comments:

Post a Comment