Wednesday, February 21, 2018

अंकों के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 22/2/2018 गुरुवार

अंकों के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 22/2/2018 गुरुवार  



अंक १,१०,१९,२८

आज दैनिक गतिविधियाँ सामान्य रूप से पूरी हो पाएंगी/बुजुर्गों व उच्च अधिकारियों के साथ सामंजस्य की नीति अपनाईये//वाहन चालन में अधिक सावधानी बरतिए/ आज कोई नया प्रोजेक्ट शुरू न कीजिये/ शांत मन से दैनिक दायित्व पूर्ण करने की कोशिश कीजिये/

अंक २,११,२०,२९

आज व्यक्तिगत प्रयास आपकी स्थिति में  कोई उल्लेखनीय बदलाव नहीं ला पाएंगे/भाग्य अनुकूलता से आप लाभान्वित होंगे/आज आप अपनी बात दृढ़तापूर्वक मनवाने की स्थिति में रहेंगे/व्यवसायिक व् सामाजिक गतिविधियों में आप अग्रणी रहेंगे/ सामाजिक प्रतिष्ठा बढेगी/ मेहमान नवाजी में  व् बच्चों के साथ समय खुशनुमा बीतेगा। हीरे, पेट्रोल, वाहन,लोहे, सीमेंट,पारे , खेल सामग्री व् शल्य चिकित्सा उपकारों के विक्रेता अधिक लाभप्रद स्थिति में रहेंगे/

अंक ३,१२,२१,३०

आज व्यक्तिगत प्रयास सामान्य परिणाम ही दे पाएंगे, परन्तु भाग्य अनुकूलता के कारण आपकी सामाजिक व् व्यवसायिक क्षेत्र में  प्रतिष्ठा बढेगी/प्रसूतिगृह, सर्जन्स , वाहन व् पेट्रोल, हीरे के विक्रेता अधिक लाभप्रद स्थिति में  रहेंगे/साहित्यकार, मीडिया, प्रकाशक, सामाजिक कार्यकर्ता  धार्मिक गतिविधियों में रुझान बढेगा/ परिवार में कुछ  मांगलिक गतिविधियों के आसार हैं/

अंक ४,१३,२२,३१

आज आपकी रूचि नवाचार, आविष्कार व् अनुसन्धान में  रहेगी/आप लीक से हट कर कुछ कर गुजरना चाहेंगे/आपकी नव नीतियों का शुरू में विरोध भी हो सकता है अहम पर काबू रखिये व् बुजुर्गों की भावनाओं की कद्र कीजिये/ वैज्ञानिक, शोधकर्ता , मीडिया , सामाजिक कार्यकर्ता अपेक्षाकृत अधिक अनुकूल स्थिति  में रहेंगे/वाहन चालन में  भी अतिरिक्त सावधानी की ज़रूरत है/

अंक ५,१४,२३

अपनी प्रबंधन क्षमता व् नेतृत्व की प्रवृति के फलस्वरूप आप अपनी विशिष्ट पहचान बना पाएंगे, परन्तु अहम पर यथासम्भव काबू रखिये/ आज आप भाग्य अनुकूलता से भी लाभान्वित होंगे/ प्रशासनिक अधिकारी, सफ़ेद व् सुनहरी रंग की वस्तुओं के विक्रेता, कुटीर उद्योगपति, शिक्षा व् गृह ऋण एजेंट्स विशेष अनुकूल स्थिति में रहेंगे/ यातायात नियमों व बुजुर्गों की अवहेलना आज आपकी परेशानी का सबब हो सकते हैं /

अंक ६,१५,२४

आज का दिन सामान्य रूप से बीतेगा व् दैनिक निर्धारित लक्ष्य निर्बाध पूरे हो जाने से आप संतुष्ट रहेंगे/ किसी उल्लेखनीय बदलाव की आशा में  न रहिये/आर्किटेक्ट्स, स्त्रीरोग विशेषज्ञ , सोने, सम्पति व् गृह उद्योगी उत्पादों के विक्रेता, शिक्षाविद व् प्रकाशक अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/ कुछ समय सामाजिक मेलमिलाप व् साहित्यिक गतिविधियों  में भी दे पाएंगे/अपने आस पास बिखरी छोटी छोटी खुशियाँ अपनी झोली में  समेटने की कोशिश कीजिये/

अंक ७,१६,२५

आज दैनिक निर्धारित लक्ष्य निर्बाध पूरे होने से आप संतुष्ट रहेंगे/आप अपनी बात दृढ़ता पूर्वक मनवाने की स्थिति में रहेंगे/मीडिया, वाहन, सोने, सम्पति , हीरे, पेट्रोल के विक्रेता, शोधार्थी, शिक्षाविद , आर्किटेक्ट्स, सर्जन्स  व् स्त्रीरोग विशेषज्ञ  अधिक अनुकूल स्थिति में  रहेंगे/धार्मिक गतिविधियों में  भी मन रमेगा/

अंक ८,१७,२६

आज प्रशासनिक मतभेद आपकी परेशानी बढ़ा  सकते हैं/कुछ मतभेद सुलझाने में  आप सफल रहेंगे /सोने व् सम्पति के दीर्घ कालीन निवेश के लिए उत्तम दिन है/वाहन व् पेट्रोल विक्रेता, प्रकाशक, धर्म गुरु, सर्जन्स, आर्किटेक्ट्स अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/ परिवार में आपकी राय का अधिक मान होगा/ घर में कुछ मांगलिक गतिविधियों के आसार हैं/

अंक ९,१८,२७

आज दैनिक गतिविधियाँ सामान्य रूप से पूरी हो पाएंगी/आज आप दृढ़तापूर्वक निर्णय लेते हुए अपनी बात मनवाने की स्थिति में रहेंगे/हीरे, वाहन,पेट्रोल, सोने व् सम्पति के विक्रेता , आर्किटेक्ट्स,  वास्तुविद  , भविष्यवेत्ता, साहित्यकार, मीडिया व् फोटोजर्नलिस्ट आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/धार्मिक क्रियाकलापों में रुझान बढ़ेगा/


www.numeropath.com

No comments:

Post a Comment