Monday, February 19, 2018

अंकों के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 21/2/2018 बुधवार

अंकों के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 21/2/2018  बुधवार  


अंक १,१०,१९,२८

आज व्यक्तिगत प्रयास सामान्य परिणाम ही देंगे/ भाग्य अनुकूलता से आपके कुछ बाधित कार्य पूरे हो सकेंगे/विदेशी सम्पर्क सूत्र व मित्रमंडली मददगार हो सकते है/ मर्चेंट नेवी, शिप्पिंग व मत्स्य पालन से जुड़े लोग, मीडिया,धर्म गुरु, चांदी के निर्यातक, पर्यटन उद्यमी अपेक्षाकृत अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक २,११,२०,२९

आज पारिवारिक व व्यवसायिक दायित्व सहजता से पूरे हो पाएंगे/ साहित्यकार, सामाजिक कार्यकर्ता, प्रकाशक, मीडिया, आर्किटेक्ट्स, सोने व सम्पति के विक्रेता एवं  निवेशक, निर्यातक, टूरिज्म सेक्टर, नर्सिंग होम्स, बेंकर्स, लोन एजेंट्स, इवेंट मैनेजर्स अधिक अनुकूल  स्थिति में  रहेंगे/ जल जनित संक्रमण से या तेज़ समुद्री हवाओं से परेशानी  का अंदेशा है/

अंक ३,१२,२१,३०

आज कर्म व भाग्य दोनों से ही आप लाभान्वित होंगे/ सामाजिक, पारिवारिक, व्यवसायिक दायित्व प्रभावपूर्ण ढंग से सम्पन्न हो पाएंगे/  मर्चेंट नेवी, साहसिक समुद्री अभियान प्रशिक्षक, साहित्यकार, मीडिया, प्रकाशक, चांदी, सोने व सम्पति के निवेशक,  समुद्री उत्पादों के विक्रेता विशेष लाभप्रद स्थिति में रहेंगे/आकस्मिक आये मेहमानों व् संतान पक्ष की किसी समस्या के कारण, आज पूर्व निर्धारित कार्यक्रमों में फेर बदल का अंदेशा है/

अंक ४,१३,२२,३१

आज के दिन व्यक्तिगत प्रयास आपकी स्थिति में कोई उल्लेखनीय बदलाव नहीं ला पाएंगे/ आप भाग्य अनुकूलता से लाभान्वित  होंगे/ मर्चेंट नेवी, शिपिंग इंडस्ट्री, टूरिज्म सेक्टर , चांदी, मोती व अन्य समुद्री उत्पादों के विक्रेता, जल शुद्धिकरण सयंत्र , मनोरोग व् बालरोग विशेषज्ञ , लोन व् ट्रेवेल एजेंट्स, मीडिया व आध्यात्म गुरु अधिक अनुकूल स्थिति में  रहेंगे/

अंक ५,१४,२३

आज व्यवसायिक व पारिवारिक दायित्व सहजता से निभ जायेंगे/अंतरात्मा की पुकार की ओर आज विशेष ध्यान दीजिये/ शिक्षा व गृह निर्माण हेतु ऋण लेने व देने के लिए उपयुक्त दिन है/ प्रसूतिगृह, सामाजिक कार्यकर्ता,  मनोरोग  व् बालरोग विशेषज्ञ, साहित्यकार, इवेंट मैनेजर्स, टूरिज्म सेक्टर व् कुटीर उद्योगपति आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/सोने व सम्पति में निवेश  कीजिये/

अंक ६,१५,२४

आज आप सामाजिक,साहित्यिक,पारिवारिक व व्यवसायिक गतिविधियाँ सहजता से निभा पाएंगे/ घर व आफिस की आंतरिक सज्जा में  भी रुझान बढेगा/ आर्किटेक्ट्स, सोने, सम्पति व् गृह उपयोगी वस्तुओं के विक्रेता , प्रसूतिगृह, लेखक व् प्रकाशक आज अपेक्षाकृत अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक ७,१६,२७

आज आप भाग्य व कर्म दोनों से ही विशेष लाभान्वित होंगे/ व्यवसायिक, पारिवारिक व् सामाजिक दायित्व प्रभावपूर्ण ढंग  से  पूर्ण कर पाएंगे/सोने, चांदी, मोती, समुद्री उत्पादों के विक्रेता, आंतरिक सज्जाकार व आर्किटेक्ट्स, मीडिया, धर्म गुरु , साहित्यकार, खेल जगत, स्त्रीरोग , बालरोग व् मनोरोग विशेषज्ञ विशेष अनुकूल स्थिति में  रहेंगे/ साहसिक समुद्री अभियान प्रशिक्षक, मर्चेंट नेवी, शिप्पिंग सेक्टर अधिक लाभ प्राप्त करेंगे/

अंक ८,१७,२६

आज सामाजिक सम्मान में  वृद्धि होगी/ व्यवसायिक व पारिवारिक मसलों में  भी आपकी राय का मान होगा/आध्यात्मिक गतिविधियों,फोटो जर्नलिस्म, धार्मिक साहित्य व वास्तु परामर्श में  रूचि बढेगी/ सोने व सम्पति में  दीर्घ कालीन निवेश कीजिये/

अंक ९,१८,२७

आज आपकी पारिवारिक व व्यवसायिक स्थिति सुखद रहेगी/ आर्किटेक्ट्स, वास्तु विद, भविष्य्वेता, आध्यात्म गुरु, प्रकाशक, फोटो जर्नलिस्ट, साहित्यकार, सोने व सम्पति के विक्रेता आज विशेष अनुकूल स्थिति में  रहेंगे/ संतान पक्ष की किसी समस्या से आप कुछ विचलित हो सकते हैं/ संयमित चित से समाधान पाने की कोशिश कीजिये; काफी हद तक समस्या निवारण कर पाएंगे/

www.numeropath.com

No comments:

Post a Comment