Sunday, February 18, 2018

अंक ज्योतिषीय गणना दिनांक 20/2/2018 मंगलवार

अंक ज्योतिषीय गणना दिनांक 20/2/2018 मंगलवार 


अंक १,१०,१९,२८


आज का दिन सैर सपाटे, विदेश पर्यटन. कलात्मक गतिविधियों के लिए उत्तम है/ मीडिया, अनुवादक, टूरिस्ट गाइड, चांदी व् कलाकृतियों के निर्यातक, कलाकार विशेष अनुकूल स्थिति में  रहेंगे/ आर्थिक संसाधनों की कुछ कमी महसूस होगी/कुछ अपयश का भी अंदेशा है/

अंक २,११,२०,२९

आज आपके कर्म व भाग्य दोनों ही आपका साथ देंगे/ आर्थिक स्थिति सुद्ढ़ रहेगी/ कुछ आकस्मिक धन व यश प्राप्ति के आसार हैं/ फैशन व ग्लेमर की दुनिया से जुड़े लोग, भूरे रंग की वस्तुओं, चर्म उत्पादों, कॉस्मेटिक्स के विक्रेता, कला समीक्षक, सेक्सोलोजिस्ट्स, सौन्दर्य विशेषज्ञ, चांदी व एथिनिक जेवेलेरी के विक्रेता विशेष लाभप्रद स्थिति में  रहेंगे/ प्रेम प्रसंग में  मधुरता बढेगी/ सम्पति से जुडी कोई सौदेबाजी या मुकदमेबाजी आज प्रतिकूल परिणाम दे सकती है/

अंक ३,१२,२१,३०

आज कल्पना को उन्मुक्त उड़ान  दीजिये/ कलात्मक व रचनात्मक गतिविधियों के द्धारा  नाम व धन प्राप्ति के आसार है/ पर्यटन व उड्डयन सेक्टर, होटल उद्यमी, चांदी के निर्यातक, भू उत्पादों व्  कृषि भूमि  के निवेशक , मीडिया व् फोटो जर्नलिस्ट अधिक अनुकूल स्थिति में  रहेंगे/ नव निवेश के लिए दिन जोखिमपूर्ण है/ प्रेम प्रसंग में आज आत्मीयता की कमी खलेगी/ धार्मिक क्रियाकलापों में रुझान बढ़ेगा/

अंक ४,१३,२२,३१

आज आमोद प्रमोद, सैर सपाटे, रचनात्मक गतिविधियों में  सक्रियता के लिए उत्तम दिन है/ पर्यटन उद्यमी, ट्रेवल एजेंट्स, कलाकार, अनुवादक, चांदी व् कलाकृतियों के निर्यातक विशेष अनुकूल स्थिति में  रहेंगे/ कुछ अपयश का अंदेशा है/ आर्थिक नव निवेश के लिए दिन प्रतिकूल है/ जीवनसंगी की भावनाओं के प्रति अधिक संवेदनशील रहिये/

अंक ५,१४,२३

आज के दिन किसी उल्लेखनीय बदलाव के आसार नहीं है, परन्तु दैनिक निर्धारित लक्ष्य निर्बाध पूरे हो  जाने से आज संतुष्ट रहेंगे/ अपने आस पास बिखरी छोटी छोटी खुशियाँ सहजने की कोशिश कीजिये/ अनर्गल वादविवाद व् सम्पति से जुड़ी कोई न्यायिक प्रक्रिया आज आपकी परेशानी का सबब हो सकते हैं/ शार्ट सर्किट व् आगजनी के प्रति भी सजग रहिये/

अंक ६,१५,२४

आज दैनिक गतिविधियाँ सहजता से पूरी हो पाएंगी/ फैशन व् ग्लेमर की दुनिया से जुड़े लोग, कला दीर्घा व् गिफ्ट हाउस संचालक, काफी हाउस, ब्यूटी पार्लर्स , सेक्सोलॉजिस्ट्स, भूरे रंग की वस्तुओं व् चर्म उत्पादों  के विक्रेता आज विशेष लाभप्रद स्थिति में  रहेंगे/ आज प्रेम प्रसंग में आत्मीयता बढेगी/ अनर्गल वादविवाद से यथासम्भव दूर रहिये व् सम्पति की सौदेबाजी भी आज स्थगित कर दीजिये/

अंक ७,१६,२५

आज सेहत व् आहार की ओर विशेष ध्यान दीजिये व् प्रदुषण से बचिए/ वायु जनित संक्रमण से परेशानी का अंदेशा है/ पर्यटन व् होटल उद्यमी, मीडिया, कलाकार, साहित्यकार, फिल्म निर्माता , फैशन व् गलेमर की गतिविधियों से जुड़े लोग,  कला समीक्षक व एथनिक ज्वेलरी के निर्यातक आज विशेष अनुकूल स्थिति में  रहेंगे/

अंक ८,१७,२६

आज का दिन सामान्य रूप से बीतेगा/ किसी उल्लेखनीय बदलाव के आसार नहीं है/ दैनिक गतिविधियाँ निर्बाध पूरी हो जाने से आप संतुष्ट रहेंगे/ धार्मिक गतिविधियों की ओर रुझान बढ़ेगा/ भू शोधार्थी, धर्म प्रचारक, फोटो जर्नलिस्ट, बहु रंगी उत्पादों व् कृषि भूमि के विक्रेता आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक ९,१८,२७

आज दैनिक निर्धारित लक्ष्य आर्थिक संसाधनों की कमी के बावजूद सहजता से पूरे हो पाएंगे/ किसी आत्मीय जन की कमी आज आपको बहुत शिद्दत से महसूस होगी/ प्रेमप्रसंग में आज आत्मीयता की कमी खलेगी/ नव निवेश के प्रतिकूल परिणाम का अंदेशा है/ कृषक  वर्ग, ईंधन व् बहु रंगी उत्पादों के विक्रेता, फोटो जर्नलिस्ट व् धर्म गुरु अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/ धार्मिक क्रियाकलापों में मन रमेगा/

No comments:

Post a Comment