Wednesday, January 17, 2018

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 19/1/2018 शुक्रवार

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 19/1/2018 शुक्रवार  

एक झलक आगामी दिन की

अंक 1,10,19,28
आज आपकी प्रबंधन क्षमता व् नेतृत्व की प्रवृति और अधिक मुखर होगी/ राजनैतिक, प्रशासनिक  व् सामाजिक सरोकार की गतिविधियों, दान पुण्य में आप अग्रणी रहेंगे/ सफ़ेद रंग की वस्तुओं, दुग्ध उत्पादों के विक्रेता , एन जी ओ आज अधिक अनुकूल स्थिति में  रहेंगे/ नवनिवेश के लिए दिन प्रतिकूल है/
अंक 2,11,20,29
दैनिक गतिविधियाँ सहजता से पूर्ण कर पाएंगे, परन्तु आपके प्रयासों में नवीनता की कमी से आप बोरियत महसूस करेंगे/ कुछ समय सामाजिक मेलजोल व् पसंददीदा गतिविधियों में दीजिए / भाग्य अनुकूलता से आर्थिक स्थिति सुखद रहेगी/ फैशन व् ग्लेमर की गतिविधियों से जुड़े लोग, सेक्सोलॉजिस्ट्स, कलाकार व् कलादीर्घा संचालक व् भूरे रंग की वस्तुओं के विक्रेता आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/
अंक 3,12,21,30
व्यक्तिगत प्रयास आज आपके स्थिति में कोई खास बदलाव नहीं ला पाएंगे/ दैनिक गतिविधियां  सहजता से पूर्ण होने से आप संतुष्ट रहेंगे/ कुछ समय अपनी अभिरुचियों  की तुष्टि के लिए दीजिये व् अपने आस पास बिखरी छोटी छोटी खुशियाँ सहजने की कोशिश कीजिये/नवनिवेश के लिए दिन प्रतिकूल है/ कुछ अपयश का भी अंदेशा है/ आज आप अपने किसी प्रियजन से कुछ अरसे के लिए बिछुड़ सकते हैं/
अंक 4,13,22,31
आज अहम पर यथासम्भव काबू रखिये/बुजुर्गों व् उच्च अधिकारियों के साथ , वैचारिक मतभेद व् अनर्गल वाद विवाद आपकी परेशानी बढ़ा सकते हैं/ आज आप लीक से हट कर कुछ करना  चाहेंगे/ शोधार्थी, वैज्ञानिक ,अनुसन्धान ,अविष्कार , सामाजिक सरोकार की गतिविधियों से जुड़े लोग , सफ़ेद रंग की वस्तुओं के विक्रेता आज अधिक अनुकूल स्थिति में  रहेंगे/नवनिवेश के लिए दिन प्रतिकूल है/
अंक 5,14,23
आज आपकी तर्क शक्ति व् प्रबंधन योग्यता के आधार पर,आप सामाजिक, प्रशासनिक गतिविधियों व् राजनीति के क्षेत्र  में खास पहचान बना पाएंगे/ विदेश में  कार्यरत प्रशासनिक अधिकारी, राजनैतिक व् सांस्कृतिक शिष्ट दल , दुग्ध उत्पादों व्  सफ़ेद रंग की वस्तुओं के विक्रेता आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/
अंक 6,15,24
दैनिक गतिविधियाँ सामान्य रूप से पूर्ण कर पाएंगे/ कुल मिला कर दिन शान्तिप्रद है/ कुछ समय सामाजिक मेलमिलाप व् पसंद दीदा गतिविधियों में दीजिये/ भूरे रंग की वस्तुओं,  चर्म उत्पादों, एथनिक जेवेलरी  के विक्रेता, फैशन व ग्लेमर जगत, कलाकार, सेक्सोलोजिस्ट्स  आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/ डेटिंग के लिए अनुकूल दिन है/
अंक 7,16,25
दैनिक गतिविधियाँ सहजता से सम्पन्न कर पाएंगे/ आपके प्रयासों में नवीनता की कमी से कुछ बोरियत महसूस होगी/ कुछ समय सामाजिक मेलजोल  में दीजिये व् अपने आस पास बिखरी छोटी छोटी खुशियाँ सहजने की चेष्टा कीजिये/ फिल्म निर्माता, कलाकार व कला समीक्षक, सेक्सोलोजिस्ट्स , फैशन व ग्लेमर जगत व भूरे रंग की वस्तुओं के विक्रेता आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/
अंक 8,17,26
आज अहम के टकराव के  कारण प्रशासनिक व् राजनैतिक स्तर पर उलझने बढ़ सकती हैं/ उपभोग से पूर्व दुग्ध उत्पादों की शुद्धता के प्रति भी आश्वस्त हो लीजिये; आज फ़ूड पोइज़निंग का अंदेशा है/ सफ़ेद रंग की वस्तुओं के विक्रेता आज अपेक्षाकृत कम लाभ कमा पाएंगे/
अंक 9,18,27
व्यक्तिगत  प्रयास आपकी स्थिति  में कोई खास बदलाव  नहीं ला पाएंगे/ भाग्य से भी आप कुछ खास उम्मीद नहीं रख सकते है, परंन्तु  आर्थिक गतिरोध के बावजूद दैनिक गतिविधियाँ निर्बाध पूर्ण हो पाएंगी / कुछ आराम कीजिये या सामाजिक गतिविधियों में  कुछ समय दीजिये / शेयर्स में व नए प्रोजेक्ट्स में आज कोई निवेश न कीजिये/


अपना मूलांक व् भाग्यांक जानने के लिए ,कृपया www.numeropath.com में देखिये "जानिए अपना मूलांक और भाग्यांक

उपरोक्त अंक गणना आपके जन्मांक व् भाग्यांक पर आधारित सामान्य भविष्यफल है/गहन व्यक्तिगत भविष्य फल जानने के लिए,आपके जनम के माह व् वर्ष की तत्काल अवस्था को भी ध्यान मैं रखना आवश्यक है/

रजनी छाबड़ा 
वरिष्ठ अंकशास्त्री 


www. numeropath .com

No comments:

Post a Comment