Wednesday, December 27, 2017

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 28/12/2017 गुरुवार

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 28/12/2017 गुरुवार


अंक 1,10,19,28
 प्रबंधन क्षमता व् नेतृत्व की प्रवृति आज और अधिक मुखर  होगी व् आप राजनैतिक, प्रशासनिक  एवं सामाजिक सरोकार की गतिविधियों मैं अपनी खास पहचान बना पाएंगे/ विदेश मैं सांस्कृतिक,व् राजनैतिक शिष्ट मंडल भेजने हेतु, निर्यात व्यवसाय, खेल  स्पर्धा, उच्च अध्ययन, इवेंट मैनजमेंट व् भ्रमण हेतु जाने के लिए विशेष अनुकूल दिन है/ सफ़ेद व् स्लेटी रंग की वस्तुओं के विक्रेता, मनोरोग व बालरोग चिक्त्सिक, टूरिज्म सेक्टर, बेंकर्स , लोन व् ट्रेवेल एजेंट्स आज अधिक अनुकूल स्थिति मैं रहेंगे/
अंक 2,11,20,29
व्यक्तिगत प्रयास आज आपकी स्थिति मैं कोई खास बदलाव नहीं ला पाएंगे/  भाग्य अनुकूलता से आपके कुछ बाधित  कार्य गति लेंगे / व्यवसायिक व् सामाजिक स्थिति सुखद रहेगी/ साहित्य जगत मैं भी कुछ पहचान बना पाएंगे/ कोरियोग्राफ़र्स ,नर्सिंग होम्स, मनोचिक्त्सिक , निर्यातक, खेल जगत, इवेंट मैनेजर्स कलाकार, कवि , मीडिया व् प्रकाशक , सीमेंट, सोने व् सम्पति के विक्रेता आज अधिक अनुकूल स्थिति मैं रहेंगे/ निवास व् व्यवसाय बदलने हेतु उत्तम दिन है/
अंक 3,12,21,30
दैनिक गतिविधियाँ सामान्य रूप से पूर्ण कर पाएंगे/  भाग्य अनुकूलता से व्यवसायिक व् सामाजिक स्थिति सुखद रहेगी/ सन्तान पक्ष की किसी चिंता से आप कुछ अनमने रहेंगे, परन्तु सहनशीलता से हल पाने की कोशिश कीजिये; काफी हद तक सफल रहेंगे/ सोने व् सम्पति ,गृह उपयोगी वस्तुओं के विक्रेता , आर्किटेक्ट्स साहित्यकार अधिक अनुकूल स्थिति मैं रहेंगे/
अंक 4,13,22,31
आज अहम पर यथासम्भव काबू रखिये, अन्यथा प्रशासनिक व् राजनैतिक स्तर पर परेशानी  बढ़ सकती है/ आज विदेशी सम्पर्क सूत्र व् मित्र मंडली आपके मददगार हो सकते है/ मनोरोग व् बालरोग विशेषज्ञ, संगीतकार, स्लेटी रंग की वस्तुओं के विक्रेता,खिलाड़ी , इवेंट मैनेजर्स ,निर्यातक व् बेंकर्स आज अधिक अनुकूल स्थिति मैं रहेंगे/
अंक 5,14,23
आज अपनी गणनात्मक व् प्रबधन योग्यता के आधार पर आप प्रशासनिक, राजनैतिक व् सामाजिक क्षेत्र मैं खास पहचान बना पाएंगे/ निर्यात व्यवसाय विस्तार, भ्रमण, उच्च अध्ययन व् खेल  स्पर्धा व् कोरियोग्राफी हेतु विदेश जाने के लिए एवं वाक इन  इंटरव्यू के लिए विशेष अनुकूल दिन है/ सफ़ेद व् स्लेटी रंग की  वस्तुओं के विक्रेता , नर्सिंग होम्स, मनोवैज्ञनिक , राजनीतिज्ञ व् एन जी ओ आज अधिक अनुकूल स्थिति मैं रहेंगे/ अंतरात्मा की पुकार को आज अनसुना न कीजिये/
अंक 6,15,24
दैनिक गतिविधियाँ निर्बाध पूर्ण होने से आप संतुष्ट रहेंगे/ साहित्यिक व् पारिवारिक गतिविधियों मैं कुछ अतिरिक्त समय दे पाएंगे/ प्रियजन की सुख सुविधा हेतु खुले दिल से व्यय कर पाएंगे/ आर्किटेक्ट्स,  सोने, सुनहरी रंग की वस्तुओं , स्टेशनरी , सम्पति के विक्रेता आज अधिक अनुकूल स्थिति मैं रहेंगे/
अंक 7,16,25
व्यक्तिगत प्रयास आज आपकी स्थिति मैं कोई उल्लेखनीय बदलाव नहीं ला पाएंगे/ भाग्य अनुकूलता से आप लाभान्वित होंगे/ उधार दिया गया धन भी आज वसूल हो सकता है/  लोन व् ट्रेवेल एजेंट्स बेंकर्स, इवेंट मैनेजर्स, संगीतकार , टूरिज्म सेक्टर, सोने व् सम्पति के विक्रेता,  प्रसूतिगृह ,खेलजगत व् निर्यातक आज अधिक अनुकूल स्थिति मैं रहेंगे/
अंक 8,17,26
अहम पर यथासंभव काबू रखिये व् अनर्गल वादविवाद से दूर रहिये/ राजनैतिक व् प्रशासनिक स्तर पर कुछ वैचारिक  मतभेद आज आपकी परेशानी का सबब हो सकते हैं/भाग्य अनुकूलता के फलस्वरूप, आज आपकी व्यवसायिक , सामाजिक व् पारिवारिक स्थिति सुखद रहेगी/ सोने व् सम्पति के दीर्घ कालीन निवेश हेतु अनुकूल दिन है/
अंक 9,18,27
दैनिक गतिविधियाँ सामान्य रूप से पूर्ण कर पाएंगे/ संतान पक्ष की किसी समस्या व् आकस्मिक आये मेहमानों के कारण, आज पूर्व निर्धारित कार्यक्रम मैं कुछ फेर बदल का अंदेशा है/ सोने व् सम्पति के विक्रेता व् दीर्घ कालीन निवेशक, साहित्यकार, आर्किटेक्ट्स, सामाजिक कार्यकर्ता आज अधिक अनुकूल स्थिति मैं रहेंगे/ आज किसी को भी धन उधार न  दीजिये/
========================================================================

अपना मूलांक व् भाग्यांक जानने के लिए ,कृपया www.numeropath.com मैं देखिये "जानिए अपना मूलांक और भाग्यांक

उपरोक्त अंक गणना आपके जन्मांक व् भाग्यांक पर आधारित सामान्य भविष्यफल है/गहन व्यक्तिगत भविष्य फल जानने के लिए,आपके जनम के माह व् वर्ष की तत्काल अवस्था को भी ध्यान मैं रखना आवश्यक है/

रजनी छाबड़ा 
वरिष्ठ अंकशास्त्री 


www. numeropath .com 

No comments:

Post a Comment