Saturday, December 9, 2017

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 10/12/2017

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक  10/12/2017

अंक 1,10,19,28
आज आपकी प्रशासनिक व् प्रबंधन क्षमता के आधार  पर आप  राजनीतिक व् सामाजिक सरोकार की गतिविधियों  में ख़ास पहचान बना पाएंगे/ टूरिज्म सेक्टर, निर्यातक, खिलाड़ी, कोरियोग्राफर्स, मनोरोग व् बालरोग चिक्त्सिक,  लोन व् ट्रेवेल एजेंट्स अधिक अनुकूल स्थिति मैं रहेंगे/  विदेश मैं भ्रमण, निर्यात व्यवसाय विस्तार, इवेंट मैनेजमेंट व् खेल  स्पर्धा हेतु जाने के लिए व राजनैतिक एवं सांस्कृतिक शिष्ट मंडल भेजने हेतु विशेष अनुकूल दिन हैं/

अंक 2,11,20,29
व्यक्तिगत प्रयास आज आज आपकी स्थिति मैं कोई खास बदलाव नहीं ला पाएंगे/ विदेशी सम्पर्क व् मित्र मंडली  आज आपको कुछ आकस्मिक लाभ दिला  सकते हैं/ खिलाड़ी, नर्सिंग होम्स, संगीतकार, मोटर ड्राइविंग स्कूल्स, मनोरोग चिकित्सिक, निर्यातक, स्लेटी रंग की वस्तुओं व् खेल सामग्री के विक्रेता एवं निर्यातक, होटल व्यवसायी आज अधिक अनुकूल स्थिति मैं रहेंगे/

अंक 3,12,21,30
दैनिक गतिविधियाँ सामान्य रूप से पूर्ण कर पाएंगे, परन्तु नवीनता की कमी के कारण बोरियत महसूस करेंगे/ आकस्मिक आये मेहमानों व् संतान पक्ष की किसी समस्या के कारण आज पूर्व  निर्धारित  कार्यक्रमों मैं फेर बदल  का अंदेशा है/ किसी को भी आज धन उधार न दीजिये, अन्यथा वसूलने मैं परेशानी होगी/

अंक 4,13,22,31
आज अहम पर यथासम्भव काबू रखिये/  राजनैतिक व् प्रशासनिक स्तर पर मतभेद आपकी परेशानी का सबब बन सकते हैं/  पर्यटन सेक्टर, लोन व् ट्रेवेल एजेंट्स, मनोरोग व् बालरोग विशेषज्ञ , खिलाड़ी, सफ़ेद व् स्लेटी रंग की वस्तुओं के विक्रेता  निर्यातक , समाज सेवक आज अधिक अनुकूल स्थिति मैं रहेंगे/

अंक 5,14,23
आज भाग्य व् कर्म दोनों ही आपको आशा से अधिक लाभान्वित करेंगे/ आप दिन भर विभिन्न सांस्कृतिक, सामाजिक व् व्यवसायिक गतिविधियों मैं व्यस्त रहेंगे/ विदेशी सम्पर्क सूत्र व् मित्र मंडली भी आपको कुछ आकस्मिक लाभ दिला सकते हैं/ विदेश गमन हेतु अनुकूल दिन है/खेल जगत, राजनेता, सामाजिक कार्यकर्ता , टूरिज्म सेक्टर, नर्सिंग होम्स, सफ़ेद व् स्लेटी रंग के वस्तुओं के विक्रेता व् निर्यातक अधिक सुखद स्थिति मैं रहेंगे/ अन्तरात्मा की पुकार पर ध्यान दीजिये/

अंक 6,15,24
दैनिक गतिविधियाँ निर्बाध पूर्ण होने से आप संतुष्ट रहेंगे/ कुछ समय पसंद दीदा गतिविधियों व् सामाजिक मेलजोल मैं बिताइये व् अपने आस पास  बिखरी छोटी छोटी खुशियाँ सहजने की कोशिश कीजिये/

अंक 7,16,25
दैनिक गतिविधियाँ निर्बाध पूर्ण कर पाएंगे/  विदेश मैं बसे  मित्रों का कोई सुखद समाचार मिल सकता है/ मेहमाननवाज़ी मैं व् बच्चों के साथ बिताया गया समय सुखद रहेगा/ खेल जगत, मनोरोग व् बालरोग चिकित्सिक, नर्सिंग होम्स, स्लेटी रंग की वस्तुओं के विक्रेता, लोन व् ट्रेवेल एजेंट्स , निर्यातक, इवेंट मैनेजर्स आज अधिक अनुकूल स्थिति मैं रहेंगे/

अंक 8,17,26
आज अहम पर काबू रखते हुए, बुजुर्गों व्  उच्च अधिकारियों के साथ सामंजस्य की नीति अपनाईये/ उपभोग से पूर्व दुग्ध उत्पादों की शुद्धता के प्रति  आश्वस्त हो लीजिए / सफ़ेद रंग की वस्तुओं के विक्रेता, राजनीतिज्ञ  आज कुछ असुविधाजनक स्थिति मैं रहेंगे/

अंक 9,18,27
व्यक्तिगत प्रयास आज आपकी स्थिति मैं कोई खास बदलाव नहीं ला पाएंगे/ आकस्मिक आये अतिथियों व् संतान पक्ष की किसी समस्या के कारण आज आप कुछ अनमने व् अव्यस्थित से रहेंगे/ पूर्व निर्धारित कर्यक्रम मैं बदलाव का अंदेशा है/ आज किसी को धन उधार न दीजिये/




अपना मूलांक व् भाग्यांक जानने के लिए ,कृपया www.numeropath.com मैं देखिये "जानिए अपना मूलांक और भाग्यांक

उपरोक्त अंक गणना आपके जन्मांक व् भाग्यांक पर आधारित सामान्य भविष्यफल है/गहन व्यक्तिगत भविष्य फल जानने के लिए,आपके जनम के माह व् वर्ष की तत्काल अवस्था को भी ध्यान मैं रखना आवश्यक है/

रजनी छाबड़ा 
वरिष्ठ अंकशास्त्री 


www. numeropath .com 

No comments:

Post a Comment