Monday, July 3, 2017

अंकों के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 5/7/2017

अंकों के आधार पर आपका भविष्यफल    दिनांक 5/7/2017


अंक 1,10,19,28
आज का दिन गतिशीलता से भरपूर  है /आप दिन भर व्यवसायिक व् पारिवारिक गतिविधियों मैं उर्जावान ढंग से भाग लेंगे/मेहमानों व् बच्चों के साथ समय खुशनुमा बीतेगा/विदेश मैं कार्यरत प्रशासनिक अधिकारी,इवेंट मेनेजर्स,बैंकर्स ,लेखाविद,बालरोग व् मनोरोग  विशेषग्य,पर्यटन सेक्टर  व् खेल जगत से जुड़े  लोग,निर्यातक अपनी विशिष्ट पहचान बना पाएंगे/

अंक 2,11,20,29
आज आप विदेशी सम्पर्क सूत्रों व् मित्र मंडली से लाभान्वित हो सकते हैं/विदेश मैं उच्च अध्ययन ,इवेंट मेनेजमेंट,खेल स्पर्धा व् भ्रमण हेतु जाने के लिए अनुकूल दिन है/बच्चों व् मेहमानों के साथ बिताया गया समय आनंद दायक रहेगा/सीमेंट,पारे व् राख के विक्रेता व् निर्यातक ,बाल  साहित्य लेखक आज विशेष अनुकूल स्थिति मैं रहेंगे/

अंक 3,12,21,30
आज आप संयमित मन से दैनिक गतिविधियों मैं ही ध्यान दीजिये /संतान पक्ष के किसी चिंता से व् आकस्मिक आये मेहमानों की वजह से आज आप कुछ अनमने रहेंगे/यात्रा कार्यक्रम मैं भी बाधा का अंदेशा हैं/
योग ध्यान मैं कुछ समय दीजिये/

अंक 4,13,22,31
आज आप प्रशासनिक व् सामाजिक गतिविधियों मैं अग्रणी रहेंगे/विदेश मैं कार्यरत प्रशासनिक अधिकारी व् अनुसंधान कार्य से जुड़े लोग अपनी विशिष्ट पहचान बना पाएंगे/सीमेंट व् दुग्ध उत्पादों के विक्रेता व् निर्यातक आज अधिक अनुकूल स्थिति मैं रहेंगे/आज  आप लीक से हट कर कुछ कर पाएंगे/

अंक 5,14,23

आज अंतरात्मा की पुकार सुनते हुए आप जो  भी निर्णय लेंगे,सही सिद्ध होंगे/अपनी गणनात्मक क्षमता  का भी भरपूर उपयोग कीजिये/व्यवसाय विस्तार की नयी योजनायें बनाने व् क्रियान्वित करने के लिए अनूकुल दिन है/प्रशासक ,सामाजिक कार्यकर्ता ,निर्यातक,खेल जगत से जुड़े लोग,मनोरोग व् बाल रोग चिकित्सिक आज अधिक अनुकूल स्थिति मैं रहेंगे/

अंक 6,15,24
आज आपके दैनिक निर्धारित लक्ष्य सहजता से पूर्ण हो पाएंगे/आपकी स्थिति मैं किसी उल्लेखनीय  बदलाव के आसार नहीं है/शांत चित से अपनी अभिरुचियों की तुष्टि के लिए समय दे पाएंगे/अपने आस  पास बिखरी छोटी छोटी खुशियाँ सहेजने की कोशिश कीजिये/

अंक 7,16,25

आज आप उत्साहित मन से विभिन्न गतिविधियों मैं भाग लेंगे व् अग्रणी रहेंगे/विदेश मैं सांस्कृतिक दल भेजने हेतु,उच्च अध्ययन,इवेंट मैनजमेंट व् व्यवसाय विस्तार ,भ्रमण हेतु जाने के लिए अनुकूल दिन है/
सीमेंट व् खेल सामग्री के विक्रेता व् निर्यातक ,बाल  साहित्य प्रकाशक विशेष अनुकूल स्थिति मैं रहेंगे/

अंक 8,17,26
आज व्यक्तिगत प्रयास आपकी स्थिति मैं कोई विशेष बदलाव नहीं ला पाएंगे/दैनिक गतिविधियाँ सामान्य रूप से पूरी हो पाएंगी/अहम पर काबू रखिये व् अनर्गल वाद विवाद से दूर रहिये/प्रशासनिक मतभेद आपकी परेशानी बड़ा सकते हैं/

अंक 9,18,27
आज संतान पक्ष की किसी समस्या व् आकस्मिक आये मेहमानों की वजह से आप कुछ अनमने  रह सकते हैं/यात्रा में भी बाधा का अंदेशा है/आज किसी को भी उधार न दीजिये/शांत मन से दैनिक क्रियाकलापों पर ध्यान केन्द्रित कीजिये/

www.numeropath.com

No comments:

Post a Comment