Sunday, June 11, 2017

अंकों के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 13/6/2017

अंकों के आधार पर आपका भविष्यफल  दिनांक 13/6/2017

अंक 1,10,19,28
आज व्यक्तिगत प्रयास आपकी स्थिति में  विशेष परिवर्तन  नहीं ला पाएंगे / दैनिक  लक्ष्य सहजता से पूर्ण कर  पाएंगे/ भाग्य अनुकूलता से कुछ बाधित कार्य आज गति प्राप्त करेंगे / उड्डयन व् पर्यटन सेक्टर ,चांदी के  विक्रेता, मीडिया व्  कलाकार आज  अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/
अंक 2,11,20,29
 आज दैनिक गतिविधियाँ  सहजता से पूर्ण  हो पाएंगी/ विदेशी सम्पर्क सूत्र व् मित्र मंडली आपके  मददगार हो सकते हैं /अनर्गल  वादविवाद से  दूर रहिये/ सम्पति से जुडी कोई भी न्यायिक
 प्रक्रिया आज शुरू न कीजिये / आग व् शोर्ट सर्किट के  प्रति भी सचेत रहिये/
अंक 3,12,21,30
आज व्यक्तिगत प्रयास आपकी स्थिति में  कोई उल्लेखनीय बदलाव नहीं ला पाएंगे/ भाग्य अनुकूलता से आपका  सामाजिक व् व्यवसायिक प्रभुत्व  बढेगा/ सेना,न्यायिक प्रक्रिया से जुड़े लोग, मीडिया, कवि, फोटो जर्नलिस्ट, चांदी, नवरतन , सम्पति, ईंधन व् भू उत्पादों के विक्रेता, धर्म गुरु व्  वास्तु विद अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/
अंक 4,13,22,31
आज आपकी  आमोद प्रमोद,सैर सपाटे, अनुसन्धान व् आविष्कारों में  बढेगी / आपकी प्रशासनिक नव नीतियों को सहज अनुमोदन मिलेगा/ चांदी, हस्त शिल्प उत्पादों के विक्रेता व् कलाकार, मीडिया,कला समीक्षक ,शोध कर्ता ,निर्यातक आज अधिक अनुकूल स्थिति में  रहेंगे/
अंक 5,14,23
आज प्रशासनिक व् सामाजिक  क्षेत्र में  आपकी गतिविधियाँ सराहनीय रहेंगी/ गणनात्मक प्रवृति भी मुखर होगी/ अनर्गल वाद  विवाद व् सम्पति से जुडी मुकदमेबाजी से दूर रहिये/ आग व् शोर्ट सर्किट से होने  वाले नुक्सान के प्रति भी सचेत रहिये/
अंक 6,15,24
आज के दिन  किसी उल्लेखनीय बदलाव के आसार  नहीं हैं/ दैनिक गतिविधियां सामान्य रूप से पूर्ण कर पाएंगे/ सम्पति से जुडी कोई भी न्यायिक प्रक्रिया आज शुरू न कीजिये/ क्रोध पर भी काबू रखिये/
अंक 7,16,25
आज दैनिक निर्धारित लक्ष्य सामान्य  रूप से पूर्ण हो पाएंगे/ वायु यात्रा में  परेशानी का अंदेशा है/ वायु जनित संक्रमण के प्रति भी सावधानी बरतिए /सम्पति से जुडी कोई भी न्यायिक प्रक्रिया आज शुरू न कीजिये/
अंक 8,17,26
आज प्रशासनिक मतभेद आपकी परेशानी बढ़ा सकते हैं/  बुजुर्गों की  भावनाओं की अवहेलना न कीजिये/धार्मिक गतिविधियों में आपका  रुझान बढेगा/ सम्पति व् नवरतन, ईंधन के विक्रेता अधिक लाभप्रद स्थिति में  रहेंगे/
अंक 9,18,27
 आज व्यक्तिगत प्रयास सामान्य परिणाम  ही दे पाएंगे, परन्तु भाग्य अनुकूलता से आपके बाधित कार्य सम्पन्न हो जायेंगे / ईंधन, बारूद,नवरतन ,भू उत्पादों व् सम्पति के विक्रेता,सेना ,फोटो जर्नलिस्ट व् धर्म गुरु आज अधिक अनुकूल स्थिति में  रहेंगे/

www.numeropath.com





No comments:

Post a Comment