Thursday, June 8, 2017

अंक गणना दिनांक 10/6/2017 शनिवार

अंक गणना   दिनांक  10/6/2017 शनिवार

अंक 1,10,19,28
 आज आपका प्रशासनिक  बढेगा/कुछ विरोधी तत्व आपकी छवि धूमिल करने की कोशिश करेंगे, परन्तु अंत में आपकी बात ही मानी जायेगी / सफ़ेद रंग की वस्तुओं के विक्रेता, समाज सेवक, एन जी. ओ व्  नेता आज  अधिक अनुकूल स्थिति में  रहेंगे/ वाहन चालन में  आज अधिक सावधानी बरतिए/
अंक 2,11,20,29
 आज दैनिक निर्धारित लक्ष्य  से सहजता से पूरे हो पाएंगे /सामाजिक व्  प्रभुत्व बढेगा /मीडिया, प्रकाशक आर्किटेक्ट्स ,सर्जन्स, धर्म गुरु, हीरे, पेट्रोल व्  वाहन के विक्रेता, ट्रांसपोर्टर्स  आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/
अंक 3,12,21,30
आज व्यक्तिगत प्रयास आपकी स्थिति में  कोई उल्लेखनीय बदलाव नहीं ला पाएंगे/भाग्य अनुकूलता से आपकी व्यवसायिक व् सामाजिक छवि सुदढ़  रहेगी/हीरे, वाहन, पेट्रोल, लोहे, प्रकाशन सामग्री के विक्रेता आज अधिक अनुकूल स्थिति में  रहेंगे/
अंक 4,13,22,31
 आज अनर्गल वाद विवाद से दूर रहिए /बुजुर्गों व् उच्च अधिकारियों की विचारधारा समझने की कोशिश कीजिए / सामंजस्य की  नीति अपनाने में  ही हित है /सर्जरी के लिए दिन प्रतिकूल है/वाहन चालन में भी अधिक सवाधानी बरतिए/
अंक 5,14,23
आज संयमित मन से  काम कीजिये व् अनर्गल  वादविवाद से दूर रहिये/वाहन चालन में  भी अधिक सावधानी बरतिए/आज प्रशासनिक  व् प्रबंधन क्षेत्र   में उपलब्धि के  आसार हैं/
अंक 6,15,24
आज आपके दैनिक निर्धारित लक्ष्य निर्बाध पूरे होने से आप संतुष्ट रहेंगे/सामान्य दिन है/किसी विशेष बदलाव की आशा में न रहिये /
 अंक 7,16,25
आज व्यक्तिगत प्रयास सामान्य परिणाम ही दे पाएंगे/भाग्य अनुकूलता से आपकी सामाजिक व् व्यवसायिक प्रतिष्ठा बढेगी /आप अपनी बात मनवाने की स्थिति में रहेंगे/सर्जन्स, धर्म गुरु, आर्किटेक्ट्स, मीडिया, हीरे, वाहन व् पेट्रोल के विक्रेता अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/
अंक 8,17,26
आज उच्च अधिकारियीं से वैचारिक मतभेद आपकी परेशानी बढ़ा  सकते हैं/आप अपनी बात तर्कसंगत ढंग से कहिए ;अनुमोदन प्राप्त होगा /हीरे, लोहे, कोयले,पेट्रोल, वाहन के विक्रेता, आर्किटेक्ट्स, सर्जन्स आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/
अंक 9,18,27
 आज दैनिक निर्धारित लक्ष्य सहजता से पूर्ण हो पाएंगे/ धार्मिक गतिविधियों में मन रमेगा /व्यवसायिक व् सामाजिक  प्रभुत्व बढेगा/सर्जन्स, आध्यात्म गुरु, ट्रांसपोर्टर्स, मीडिया, प्रकाशक ,वाहन व् पेट्रोल के विक्रेता अधिक अनुकूल स्थिति में  रहेंगे/

www.numeropath.co

No comments:

Post a Comment