Wednesday, May 3, 2017

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 4/5/2017

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 4/5/2017


अंक १,१०,१९,२८


आज व्यक्तिगत प्रयास आपकी स्थिति में  कोई उल्लेखनीय बदलाव नहीं ला पाएंगे/ भाग्य अनुकूलता से आपका प्रभुत्व बढेगा व आप प्रशासनिक गतिविधियों,सामाजिक सरोकार के कार्यों में  व दान पुन्य में अग्रणी रहेंगे/ सफ़ेद रंग के वस्तुओं व दुग्ध उत्पादों के विक्रय से विशेष लाभ प्राप्ति के आसार हैं/

अंक २,११,२०,२९

आज का दिन गतिशील है/ निवास व व्यवसाय बदलने के लिए अनुकूल दिन है/ पारिवारिक व व्यवसायिक दायित्व आपकी प्राथमिकता रहेंगे/ साहित्यिक व सामाजिक दायरा विस्तृत होगा/सोने व सम्पति के निवेश व विक्रय से लाभ होगा/

अंक ३,१२,२१,३०

पारिवारिक,सामाजिक व व्यवसायिक क्षेत्र में आपकी गतिविधियाँ प्रभाव पूर्ण रहेंगी/ सोने, सम्पति, गृह उपयोगी सामग्री के विक्रय से अधिक लाभ के आसार हैं/ साहित्यकार, सामाजिक कार्यकर्ता, आर्किटेक्ट्स, वास्तु विद, मीडिया, प्रकाशक अधिक प्रभावपूर्ण ढंग से कार्य कर पाएंगे/ सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी/

अंक ४,१३,२२,३१

आज आपकी रूचि आविष्कार, अनुसंधानों व प्रशासनिक नवाचारों में बढेगी/ आप लीक से हट कर कुछ करना चाहेंगे/ कुछ प्रशासनिक मतभेद हो सकते हैं, परन्तु अंतत आप अपनी बात मनवाने में सफल रहेंगे/ सफ़ेद रंग की वस्तुओं के विक्रय से अधिक लाभ के आसार हैं/

अंक ५,१४,२३

आज सामाजिक व पारिवारिक दायित्व आपकी प्राथमिकता रहेंगे /साहित्यिक गतिविधियों में  भी अग्रणी रहेंगे/विदेश में  कार्यरत प्रशासनिक अधिकारी अपनी विशिष्ट पहचान बना पाएंगे/ गृह निर्माण व शिक्षा हेतु ऋण लेने व देने के लिए अनुकूल दिन है/ सोने व सम्पति में निवेश कीजिये/

अंक ६,१५,२४

आज आप परिवार के सदस्यों की सुख सुविधा हेतु सहर्ष व्यय करेंगे/ साहित्यिक व सामाजिक गतिविधियों में  कुछ समय दे पाएंगे/ सोने व सम्पति में  निवेश के लिए अनुकूल दिन है/ आज आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा बढेगी/

अंक ७,१६,२५

व्यक्तिगत प्रयास आपकी स्थिति में  कुछ विशेष बदलाव नहीं ला पाएंगे/ दैनिक निर्धारित लक्ष्य सहजता से पूरे हो पाएंगे/ सोने व सम्पति का निवेश व विक्रय लाभकारी रहेगा/ साहित्यकार, मीडिया, प्रकाशक, आंतरिक सज्जाकार, आर्किटेक्ट्स विशेष अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक ८,१७,२६

आज प्रशासनिक मतभेद व अहम के टकराव के कारण परेशानी हो सकती है/ बुजुर्गों व उच्च अधिकारियों के साथ सामंजस्य की नीति अपनाने में  ही हित है/ पारिवारिक दायित्व सहजता से पूरे हो पाएंगे/ सोने व सम्पति में दीर्घ कालीन निवेश कीजिये/

अंक ९,१८,२७

आज सामान्य दिन है/ किसी विशेष बदलाव की आशा में  न रहिये/ पारिवारिक व व्यवसायिक दायित्व सहजता से पूरे होने से आप संतुष्ट रहेंगे/ साहित्यिक व सामाजिक गतिविधियों में  कुछ समय दे पाएंगे/ सोने व सम्पति के दीर्घ कालीन निवेश से लाभ प्राप्ति के आसार हैं/




www.numeropath.com







No comments:

Post a Comment