Monday, May 29, 2017

अंकों के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 30/5/2017

अंकों के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 30/5/2017


अंक 1,10,19,28

आज के दिन किसी उल्लेखनीय बदलाव के आसार नहीं हैं ,परन्तु दैनिक निर्धारित लक्ष्य पूरे हो जाने से आप संतुष्ट रहेंगे/ आमोद प्रमोद व् सैर सपाटे के कार्यक्रम बनेंगे/ उड्डयन व् पर्यटन सेक्टर,चांदी के विक्रेता व् निर्यातक अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/


अंक 2,11,20,29
आज पारिवारिक व् व्यवसायिक दायित्व आपकी प्राथमिकता रहेंगे/ शिक्षाविद, अनुवादक, कवि ,मीडिया, आंतरिक सज्जकार, चांदी, सोने के विक्रेता अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/ सम्पति से जुड़ी कोई भी न्यायिक प्रक्रिया आज शुरू न कीजिये/

अंक 3,12,21,30
आज भाग्य व् कर्म दोनों ही आपका साथ देंगे/ सामाजिक व् साहित्यिक दायरा विकसित होगा/ पारिवारिक व् व्यवसायिक दायित्व सहजता से निभ जाएंगे/ सोने, चांदी, नवरतन, ईंधन व् बारूद के विक्रेता, कृषक, सेना व् न्यायिक प्रक्रिया से जुड़े लोग विशेष अनुकूल स्थिति में रहेंगे/ सोने व् सम्पति में  दीर्घ कालीन निवेश कीजिये/

अंक 4,13,22,31
आज व्यक्तिगत प्रयास आपकी स्थिति में  कोई विशेष बदलाव नहीं ला पाएंगे/  दैनिक दायित्व सहजता से पूर्ण होने से आप शांत चित रहेंगे व् अपनी अभिरुचियों की तुष्टि के लिए समय दे पाएंगे/ मीडिया, कलाकार, पर्यटन व् उड्डयन सेक्टर, चांदी के निवेशक व् निर्यातक विशेष लाभप्रद स्थिति में रहेंगे/


अंक 5,14,23
आज आप पारिवारिक व् व्यवसायिक दायित्व ढंग से निभा पाएंगे/ शिक्षा व् गृह निर्माण हेतु ऋण देने के लिए अनुकूल समय है/ सोने में  दीर्घ कालीन निवेश कीजिये/ सम्पति स्थानातरण से जुडी कोई भी न्यायिक प्रक्रिया आज स्थगित कर दीजिये/


अंक 6,15,24
आज आप पारिवारिक सुख सुविधा पर सहर्ष व्यय करेंगे/ घर व् आफिस की आंतरिक सज्जा में रुझान रहेगा /साहित्यिक व् सामाजिक दायरा विकसित होगा/ सोने व् एथिनिक जेवेलेरी के विक्रेता, आंतरिक सज्जाकार आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/ सम्पति से जुडी कोई भी मुकदमेबाजी में आज न उलझिए/


अंक 7,16,25
आज आपकी पारिवारिक व् व्यवसायिक स्थिति सुखद रहेगी/ घर व् आफिस की आंतरिक सज्जा में रुझान बढेगा/ चांदी व् सोने के विक्रेता व् निर्यातक आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/ शिक्षाविद, अनुवादक, प्रकाशक व् सामाजिक कार्यकर्ता आज अधिक अनुकूल स्थिति में  रहेंगे/ आग व् शोर्ट सर्किट से परेशानी का अंदेशा है /

अंक 8,17,26
आज आप अपनी बात दृढ़ता पूर्वक मनवाने की स्थिति में रहेंगे/ सामाजिक, साहित्यिक व् व्यवसायिक गतिविधियाँ सहजता से पूर्ण होंगी/ धार्मिक गतिविधियों में रुझान बढेगा/ मीडिया,प्रकाशक, सर्जन्स, सेना व् न्यायपालिका अधिक अनुकूल स्थिति में होंगे/

अंक 9,18,27
पारिवारिक दायित्व प्रभावी ढंग से पूर्ण कर पाएंगे/ आज आपका सामाजिक व् व्यवसायिक प्रभुत्व बढ़ेगा/ घर में मांगलिक कार्य के आसार हें/ नवरतन व् सोने ,सम्पति के विक्रेता अधिक लाभ प्राप्त करेंगे/कृषि भूमि के दीर्घ कालीन निवेश हेतु उत्तम दिन है/



www.numeropath.com




No comments:

Post a Comment