Saturday, May 27, 2017

अंकों के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 28/5/2017

 अंकों के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 28/5/2017
अंक 1,10,19,28

आज आपका प्रशासनिक वर्चस्व बढेगा/ दान पुन्य व् सामाजिक सरोकार की गतिविधियों में भी आप अग्रणी रहेंगे/ आपकी बौद्धिक क्षमता से लोग बहुत प्रभावित होंगे/ सैर सपाटे, आमोद प्रमोद व् साहसिक समुद्री आपकी केंद्र रहेंगे/ शिपिंग सेक्टर व् मत्स्य पालन से जुड़े लोग,चांदी,मोती, दुग्ध उत्पादों के विक्रेता अधिक लाभप्रद स्थिति में रहेंगे/

अंक 2,11,20,29

आज व्यक्तिगत प्रयास आपकी स्थिति में कोई उल्लेखनीय बदलाव नहीं ला पाएंगे/ दैनिक निर्धारित लक्ष्य सामान्य रूप से पूरे हो पाएंगे/ जल जनित संक्रमण का अंदेशा है/ पेय जल की शुद्धता पर विशेष ध्यान दीजिये /

अंक 3,12,21,30

आज दैनिक निर्धारित लक्ष्य सहजता से पूरे हो जाने से आप बहुत संतुष्ट रहेंगे/ शांत चित से अपनी अभिरुचियों की तुष्टि के लिए समय दे पाएंगे / मर्चेंट नेवी व् शिपिंग सेक्टर, चांदी, मोती व् अन्य  समुद्री उत्पादों के विक्रेता विशेष अनुकूल  स्थिति में रहेंगे/

अंक 4 ,13,22,31

आज प्रशासनिक मतभेद आपकी परेशानी बढ़ा सकते हैं/ उच्च अधिकारियों  के साथ सामंजस्य की नीति अपना कर चलिए/ आमोद प्रमोद में कुछ समय दे पाएंगे/ साहसिक समुद्री अभियान प्रशिक्षक, गोतोखोर, शिपिंग सेक्टर व् मर्चेंट नेवी,चांदी व् मोती के निर्यातक अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/
                             

अंक 5,14,23
आज प्रशासनिक प्रभुत्व बढेगा व् विदेशी दौरे के अवसर भी बनेंगे/ नेतृत्व व् दान पुन्य की प्रवृति मुखर होगी/सफ़ेद रंग की वस्तुओं के विक्रेता, एन जी ओ व् राजनीतिज्ञ व् विदेश सेवा में कार्यरत प्रशासनिक अधिकारी अधिक लाभप्रद स्थिति में रहेंगे/

अंक 6,15,24
आज का दिन सामान्य रूप से, बिना किसी उल्लेखनीय बदलाव के बीतेगा/ दैनिक निर्धारित लक्ष्य सहजता से पूर्ण हो पाएंगे/ कुछ समय सामाजिक मेल मिलाप में दे पाएंगे/ अपने आस पास बिखरी छोटी छोटी खुशियाँ सहजने की कोशिश कीजिये/

अंक 7,16,25
आज दैनिक निर्धारित लक्ष्य  सहजता से पूर्ण हो पाएंगे/ साहसिक समुद्री अभियान प्रशिक्षक, शिपिंग सेक्टर, चांदी, मोती, सी शेल्स के निर्यातक, दुग्ध उत्पादक  विशेष अनुकूल स्थिति में रहेंगे/ धार्मिक गतिविधियों में मन रमेगा /

अंक 8,17,26
आज उच्च अधिकारियों के साथ मतभेद आपकी परेशानी बढ़ा सकते हैं/ बुजुर्गों के साथ भी अहम के टकराव कारण परेशानी बढ़ सकती  है/ आज उपभोग से पूर्व दुग्ध उत्पादों की शुद्धता सुनिश्चित कर लीजिये; फ़ूड पोइज़निंग का अंदेशा है/

अंक 9,18,27
व्यक्तिगत प्रयास आज सामान्य परिणाम ही दे पाएंगे/ आज के दिन किसी विशेष बदलाव के आसार नहीं हैं/ शांत चित से दैनिक निर्धारित लक्ष्य पूरे कर पाएंगे/ कुछ समय पसंददीदा गतिविधियों में दीजिये/





No comments:

Post a Comment