Tuesday, May 23, 2017

अंकों के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 24/5/2017

अंकों के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 24/5/2017


अंक १,१०,१९,२८

आज आर्थिक नव निवेश के लिए दिन जोखिम पूर्ण है/ अपव्यय के कारण सहचर से मनमुटाव का अंदेशा है/विदेशी सम्पर्क सूत्र आपको कुछ आकस्मिक लाभ दिला सकते है/ मित्र मंडली व् मेहमानों के साथ समय खुशनुमा बीतेगा/

अंक २,११,२०,२९

आज भाग्य व् कर्म दोनों ही आपके पक्ष में हैं/ फैशन व् ग्लेमर की दुनिया से जुड़े लोग,मनोरोग व् बाल रोग विशेषज्ञ, सेक्सोलोजिस्ट्स, कलाकार, कला समीक्षक, सौन्दर्य विशेषज्ञ,एथिनिक जेवेलेरी, सोने, सम्पति के विक्रेता व् निवेशक, चोकोलेटेस, काफी, तम्बाकू के विक्रेता, खेल सामग्री, सीमेंट, पारे, चर्म उत्पादों के निर्यातक अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/ मेहमान नवाजी में व् आमोद प्रमोद में समय खुशनुमा बीतेगा/ विदेश यात्रा के लिए अनुकूल दिन है/

अंक ३,१२,२१,३०

आज आर्थिक संसाधनों की कमी के कारण आप कुछ तनावग्रस्त रहेंगे/ संतान पक्ष की किसी समस्या व् अवांछित मेहमानों के कारण भी आप कुछ अनमने रहेंगे/ परन्तु समस्त परेशानियों के बावजूद आपने दैनिक निर्धारित लक्ष्य पूरे कर पाएंगे/ सामाजिक व् साहित्यिक दायरा कुछ और बढेगा/ सोने व् सम्पति के विक्रेता लाभप्रद स्थिति में रहेंगे/

अंक ४,१३,२२,३१

आज सीमित आर्थिक संसाधन कार्य गति में कुछ शिथिलता ला सकते हैं, परन्तु दैनिक निर्धारित लक्ष पूरे होने में  कोई बाधा नहीं आयेगी/ विदेशी सम्पर्क सूत्र व् मित्र मंडली आपके मददगार सिद्ध होंगे/ विदेश में उच्च अध्ययन व् सांस्कृतिक प्रस्तुति, इवेंट मेनेजमेंट हेतु जाने के लिए अनुकूल दिन है/ सीमेंट, पारे व् खेल सामग्री के विक्रेता व् निर्यातक अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक ५,१४,२३

व्यक्तिगत प्रयास आपकी स्थिति में कोई उल्लेखनीय बदलाव नहीं ला पाएंगे/ भाग्य अनुकूलता से आपके पारिवारिक, व्यवसायिक व् सामाजिक दायित्व सहजता से सम्पन्न हो पाएंगे/ शिक्षा व् गृह निर्माण, सम्पति क्रय हेतु ऋण लेने व् देने के लिए अनुकूल दिन है /आज सामाजिक व् साहित्यिक क्षेत्र में प्रसिद्धी बढेगी/

अंक ६,१५,२४

आज पारिवारिक व् व्यवसायिक दायित्व आपकी प्राथमिकता रहेंगे/ आप पारिवारिक सुख सुविधा व् घर एवं आफिस की आन्तरिक सज्जा हेतु सहर्ष व्यय करेंगे/ सोने, एथिनिक जेवेलरी व् सम्पति के विक्रेता, भूरे व् सुनहरी रंग के उत्पादों के विक्रेता, सौन्दर्य विशेषज्ञ, सेक्सोलोजिस्ट्स, फैशन व् ग्लेमर की दुनिया से जुड़े लोग व् कला दीर्घा संचालक आज अधिक अनुकूल स्थिति में  रहेंगे/ प्रेम प्रसंग में आत्मीयता बढेगी/ डेटिंग के लिए अनुकूल दिन है/

अंक ७,१६,२५

आज पारिवारिक व् सामाजिक स्थिति सुखद रहेगी /व्यवसायिक दायित्व भी सहजता से निभ जायेंगे/ आर्थिक नव् निवेश के लिए अनुकूल दिन है/ गृह ऋण एजेंट्स, पर्यटन व् होटल उद्यमी, फैशन व् ग्लेमर की दुनिया से जुड़े लोग, सेक्सोलोजिस्ट्स, मनोवैज्ञानिक व् बाल रोग चिकित्सिक, सोने,सम्पति व् एथिनिक जेवेलेरी, भूरी व् सुनहरी रंग की वस्तुओं के विक्रेता अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक ८,१७,२६

आज व्यक्तिगत प्रयास आपकी स्थिति में कोई विशेष बदलाव नहीं ला पाएंगे/ भाग्य अनुकूलता से आपके पारिवारिक व् व्यवसायिक दायित्व सहजता से निभ पाएंगे/ साहित्यिक व् सामाजिक दायरा भी बढेगा/ सोने व् सम्पति में  दीर्घ कालीन निवेश कीजिये/

अंक ९,१८,२७

आज आर्थिक संसाधनों की कमी के बावजूद आप अपने पारिवारिक दायित्व पूरे कर पाएंगे/ आर्थिक तंगी के कारण सहचर से मन मुटाव का अंदेशा है/ संतान पक्ष की कोई चिंता आपको कुछ विचलित कर सकती है, परन्तु धैर्य पूर्वक हल पाने की कोशिश कीजिये, कुछ सफलता मिलेगी/ सोने व् सम्पति के दीर्घ कालीन निवेशक व् विक्रेता लाभप्रद स्थिति में रहेंगे/


www.numeropath.com











No comments:

Post a Comment