Tuesday, May 23, 2017

अंकों के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 14/6/2017

  अंकों के  आधार पर आपका भविष्यफल    दिनांक 14/6/2017

अंक 1,10,19,28
आज  दिन भर  व्यस्त रहेंगे व् कुछ समय मेहमान नवाजी  में  भी खुशनुमा  बीतेगा /विदेश मैं उच्च अध्ययन ,इवेंट मेनेजमेंट ,निर्यात  विस्तार हेतु जाने के लिए उत्तम दिन है/बालरोग व् मनोरोग  विशेषज्ञ , संगीतकार व् नृत्य निर्देशक, खेल जगत से जुड़े  आज विशेष  अनुकूल स्थिति में रहेंगे/'
अंक 2,11,20,29
आज बच्चों व् मेहमानों के साथ समय खुशनुमा बीतेगा/ व्यवसाय व्  निवास बदलने के   लिए अनुकूल दिन है/ मनोवैज्ञानिक, बाल  रोग विशेषज्ञ, बाल साहित्य प्रकाशक, होटल उद्यमी, उड्डयन व् पर्यटन सेक्टर, सीमेंट ,पारे, राख, खेल सामग्री के निर्यातक, संगीतकार, खेल संवाद दाता, रिकी प्रशिक्षक आज अधिक अनुकूल स्थिति में  रहेंगे /
अंक 3,12,21,30
आज संतान पक्ष की किसी चिंता से व् आकस्मिक आये मेहमानों की वजह से आप कुछ अनमने हो सकते  है/ व्यवस्थित मन से स्थिति सँभालने की कोशिश कीजिए ; कुछ हद तक सफलता मिलेगी /यात्रा में बाधा का अंदेशा है/ भाग्य अनुकूलता से साहित्य व् समाज सेवा के क्षेत्र में कुछ नाम होगा /
अंक 4,13,22,31
आज  मेहमान  नवाजी में  व् बच्चों के साथ समय अच्छा  बीतेगा/ प्रशासनिक कारणों से विदेश  यात्रा के अवसर बन सकते हैं/इवेंट मेनेजमेंट, सांस्कृतिक कार्यक्रम हेतु व् उच्च अध्ययन  हेतु विदेश गमन के लिए अनुकूल दिन है/सीमेंट ,खेल  सामग्री, पारे व्  राख के  निर्यातक अधिक अनुकूल स्थिति में  रहेंगे/
अंक 5,14,23
आज अंतरात्मा की पुकार की ओर विशेष ध्यान दीजिये /  गणनात्मक क्षमता का भी  भरपूर उपयोग  कीजिये /सोने,सम्पति ,खेल सामग्री के विक्रेता ,साहित्य्कार , सेवक,मीडिया ,बाल रोग व् मनोरोग विशेषग्य ,सीमेंट,पारे व् राख के  निर्यातक अधिक अनुकूल स्थिति मैं रहेंगे/
अंक 6,15,24
आज दैनिक निर्धारित लक्ष्य सहजता से पूर्ण हो पाएंगे / साहित्यिक व् शैक्षणिक गतिविधियाँ आपकी  पहचान बनायेंगी/सोने व् सम्पति में  निवेश के लिए अनुकूल दिन है/आंतरिक  सज्जाकार, आर्किटेक्ट्स ,कला  समीक्षक विशेष अनुकूल स्थिति में रहेंगे/
अंक 7,16,25
आज निवास व् व्यवसाय  बदलने के लिए अनुकूल दिन है/खेल जगत से जुड़े लोग, आर्किटेक्ट्स,निर्यातक, बाल साहित्य लेखक, आंतरिक सज्जाकार, सोने व् सम्पति के  निवेशक व् विक्रेता अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/
अंक 8,17,26
आज दैनिक गतिविधियाँ सामान्य रूप से पूरी हो पाएंगी /सामाजिक व्  व्यवसायिक दायित्व प्रभावपूर्ण ढंग से सम्पन्न हो पाएंगे/साहित्यिक  दायरा भी बढेगा/सोने व् सम्पति के दीर्घ कालीन निवेश के लिए उत्तम दिन है/
अंक 9,18,27
आज शांत व् व्यवस्थित मन से अपने लक्ष्य पूरे करने की कोशिश कीजिये/ संतान पक्ष की  किसी चिंता व् अनचाहे मेहमानों की वजह से आप कुछ  अनमने हो सकते हैं/पूर्व निर्धारित यात्रा कार्यकम में  बाधा  का अंदेशा हैं/ भाग्य  अनुकूलता से व्यवसायिक व् पारिवारिक दायित्व सहजता से निभा पाएंगे/सोने व् सम्पति में  निवेश कीजिये/


www.numeropath.com

No comments:

Post a Comment