Thursday, May 11, 2017

अंकों के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 13/5/2017

अंकों के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 13/5/2017

अंक १,१०,१९,२८

आज व्यक्तिगत प्रयास सामान्य परिणाम ही दे पाएंगे/ बुजुर्गों व उच्च अधिकारियों के साथ कुछ वैचारिक मतभेद आपकी परेशानी बढ़ा सकते हैं/ अंतत आपकी बौद्धिक क्षमता का प्रभाव पड़ेगा, परन्तु व्यवहार विनम्र रखिये व अहम पर काबू रखिये/ वाहन चालन में भी आतिरिक्त सतर्कता बरतिए/

अंक २,११,२०,२९

आज व्यक्तिगत प्रयास आपकी स्थिति में कोई उल्लेखनीय बदलाव नहीं ला पाएंगे, परन्तु भाग्य अनुकूलता से आपका सामाजिक व व्यवसायिक प्रभुत्व बढेगा व आपकी राय का मान होगा/ हीरे, पेट्रोल व वाहन के विक्रेता, प्रकाशक, आर्किटेक्ट्स, सर्जन्स, मीडिया, धर्म गुरु अधिक अनुकूल स्थिति में  रहेंगे/आध्यात्मिक गतिविधियों में रूझान बढेगा/

अंक ३,१२,२१,३०

आज व्यक्तिगत स्तर पर आपके प्रयास सामान्य परिणाम ही दे पाएंगे/ भाग्य अनुकूलता से व्यवसायिक व सामाजिक स्थिति सुद्ढ़ रहेगी/ प्रकाशक, मीडिया, आध्यात्म गुरु, वास्तु विद, हीरे, पेट्रोल, वाहन व शल्य चिकित्सा उपकरणों के विक्रेता अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक ४,१३,२२,३१

आज आपका रुझान अनुसन्धान ,आविष्कार व प्रशासनिक नवाचार की ओर बढेगा/ आज आप लीक से हट कर कुछ करना चाहेंगे/ आपकी प्रशासनिक नव नीतियों का कुछ विरोध भी हो सकता है/ बुजुर्गों व उच्च अधिकारियों के दृष्टिकोण के प्रति भी सहनशील रहिये/ वाहन चालन में अधिक सावधानी बरतिए/

अंक ५,१४,२३

आज नेतृत्व की प्रवृति विकसित होगी, पर कुछ विरोधी तत्व आपकी परेशानी का सबब बन सकते हैं/ अनर्गल वाद विवाद से दूर रहिये/ विदेश में कार्यरत प्रशासनिक अधिकारी व शिष्ट दल अपनी विशिष्ट पहचान बना पाएंगे/

अंक ६,१५,२४

आज के दिन किसी उल्लेखनीय बदलाव के आसार नहीं है/ दैनिक निर्धारित लक्ष्य सामान्य रूप से पूर्ण हो पाएंगे/ सामाजिक मेलमिलाप के लिए कुछ समय दे पाएंगे/ अपने आस पास बिखरी छोटी छोटी खुशियां सहजने की कोशिश कीजिये/

अंक ७,१६,२५

आज के दिन किसी विशेष बदलाव के आसार नहीं है/ दैनिक निर्धारित लक्ष्य निर्बाध पूरे हो पाएंगे/ सामाजिक प्रभुत्व बढेगा व आपकी राय का मान होगा/ मीडिया, प्रकाशक, कॉस्मेटिक सर्जन्स, हीरे, वाहन व पेट्रोल के विक्रेता अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक ८,१७,२६

आज प्रशासनिक मतभेद व अहम के टकराव के कारण परेशानी का अंदेशा है, परन्तु भाग्य अनुकूलता से बिगड़ी हुई स्थिति संभल जायेगी/ आध्यात्मिक गतिविधियों में रुझान बढेगा/ मीडिया, प्रकाशक, धर्म प्रचारक, योग प्रशिक्षक, हीरे व पेट्रोल के विक्रेता आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक ९,१८,२७

आज दैनिक निर्धारित लक्ष सामान्य रूप से पूर्ण हो पाएंगे/ व्यवसायिक व सामाजिक स्तर पर आपकी राय का मान होगा/ आधात्मिक ज्ञान व योग में  रुझान बढेगा/ हीरे, वाहन, पेट्रोल व श्याम वर्ण वस्तुओं के विक्रेता, सर्जन्स अधिक अनुकूल स्थिति में  रहेंगे/










No comments:

Post a Comment