Wednesday, May 10, 2017

अंकों के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 12/5/2017 शुक्रवार

अंकों के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 12/5/2017 शुक्रवार
अंक 1,10,19,28
व्यक्तिगत प्रयास आज आपकी स्थिति में कोई खास बदलाव नहीं ला पाएंगे/ आर्थिक अवरोधों के बावजूद, दैनिक दायित्व सामान्य रूप से निभा पाएंगे/  नवनिवेश के लिए दिन जोखिमपूर्ण है/ शेयर्स व् लाटरी से भी हानि का अंदेशा है/ सहचर की भावनाओं के प्रति अधिक सहिष्णु रहिये/

अंक 2,11,20,29
व्यवसायिक व् पारिवारिक दायित्व आपकी प्राथमिकता रहेंगे/ सामाजिक व् साहित्यिक दायरा बढेगा/ आर्किटेक्ट्स, आंतरिक सज्जाकार, सोने व् सुनहरी रंग की वस्तुओं के विक्रेता व् कुटीर उद्योगपति अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/ क्रोध व् अनर्गल वादविवाद या सम्पति से जुडी कोई न्यायिक प्रक्रिया आज आपकी परेशानी का सबब हो सकते हैं/

अंक 3,12,21,30
पारिवारिक व् व्यवसायिक दायित्व आर्थिक परेशानी के बावजूद आप अपनी सूझ बुझ से बखूबी निभा पाएंगे/ साहित्यिक, सामाजिक व् धार्मिक गतिविधियों की ओर भी रुझान बढेगा/ आर्किटेक्ट्स, स्त्रीरोग विशेषज्ञ, धर्म गुरु फोटो जर्नलिस्ट एवम  नवरत्न,सोने, रिहायशी भूमि व् कृषि भूमि के विक्रेता अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक 4,13,22,31
दैनिक गतिविधियाँ कुछ आर्थिक परेशानियों के बावजूद सामान्य रूप से निभा पाएंगे/ नवनिवेश व् शेयर्स के लिए दिन प्रतिकूल है/ बचते बचते भी आज जीवनसंगी से आर्थिक तनाव के कारण मनमुटाव का अंदेशा है; सहिष्णु रहिये/

अंक 5,14,23
पारिवारिक व् सामाजिक दायित्व आपकी प्राथमिकता रहेंगे/ सोने व् सुनहरी रंग की वस्तुओं व् गृह उपयोगी उत्पादों के विक्रेता, स्त्रीरोग विशेषज्ञ, शिक्षा ऋण एजेंसियां व् साहित्यकार अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/ अनाज गोदाम, कृषक वर्ग व् पावर ग्रिड्स आज कुछ परेशानी की स्थिति में रहेंगे/ सम्पति स्थान्तरण से जुडी कोई न्यायिक प्रक्रिया भी आज आपकी परेशानी का सबब हो सकती है/

अंक 6,15,24
आज पारिवारिक व् व्यवसायिक दायित्व प्रभावपूर्ण ढंग से सम्पन्न कर पाएंगे/ आपका प्रभुत्व बढेगा, परन्तु क्रोध पर यथासम्भव काबू रखिये/ आर्किटेक्ट्स, आंतरिक सज्जाकार, फैशन व् ग्लेमर की गतिविधियों से जुड़े लोग, सोने व् एथनिक जेवेलरी के विक्रेता, स्त्री रोग विशेषज्ञ, साहित्यकार व् सामाजिक कार्यकर्ता आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/ सम्पति से जुडी कोई भी न्यायिक प्रक्रिया आज आपकी परेशानी का सबब हो सकती है/
अंक 7,16,25
आज व्यवसायिक व् पारिवारिक दायित्व आपकी प्राथमिकता रहेंगे/ साहित्यिक व् सामाजिक क्षेत्र में भी पहचान बढ़ेगी/ प्रेम प्रसंग में आत्मीयता रहेगी/ प्रसूतिगृह, आर्किटेक्ट्स, आंतरिक सज्जाकार, साहित्यकार, मीडिया, प्रकाशक, फिल्म निर्माता, फैशन व् ग्लेमर की गतिविधियों से जुड़े लोग अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/ सम्पति से जुडी कोई न्यायिक प्रक्रिया आज शुरू न कीजिये/
अंक 8,17,26
आज आप दृढ़तापूर्वक निश्चय लेते हुए, अपनी बात मनवाने की स्थिति में रहेंगे/ पारिवारिक व् व्यवसायिक दायित्व बखूबी निभा पाएंगे/ सामाजिक, साहित्यिक व् धार्मिक क्रियाकलापों में समय दे पाएंगे/ कृषि  व् रिहायशी भूमि के दीर्घ कालीन निवेश के लिए अनुकूल दिन है/ मीडिया, फोटो जर्नलिस्ट, प्रकाशक व् लेखक, सोने, सम्पति, ईंधन व् नवरत्न के विक्रेता विशेष अनुकूल स्थिति में रहेंगे/
अंक 9,18,27
आज पारिवारिक व् व्यवसायिक दायित्व आर्थिक अवरोधों के बावजूद आपअपने दायित्व निभा पाएंगे/ मीडिया, फोटो जर्नलिस्ट, प्रकाशक व् लेखक, स्त्रीरोग विशेषज्ञ।सोने, सम्पति, ईंधन, बारूद, कृषि उत्पादों  व् नवरत्न के विक्रेता विशेष अनुकूल स्थिति में रहेंगे/ शेयर्स में निवेश न कीजिये/


अपना मूलांक व् भाग्यांक जानने के लिए ,कृपया www.numeropath.com मैं देखिये "जानिए अपना मूलांक और भाग्यांक

उपरोक्त अंक गणना आपके जन्मांक व् भाग्यांक पर आधारित सामान्य भविष्यफल है/गहन व्यक्तिगत भविष्य फल जानने के लिए,आपके जनम के माह व् वर्ष की तत्काल अवस्था को भी ध्यान मैं रखना आवश्यक है/

रजनी छाबड़ा 
वरिष्ठ अंकशास्त्री 


www. numeropath .com 

No comments:

Post a Comment