Saturday, April 8, 2017

अंकों के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 9/4/2017 रविवार


अंकों के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 9/4/2017 रविवार

अंक १,१० ,१९,२८

आज के दिन आपका प्रशासनिक वर्चस्व बना रहेगा/ प्रशासनिक कार्यों से विदेश यात्रा के अवसर बनेंगे/ विदेश में नौकरी व् उच्च अध्ययन हेतु जाने के लिए अनुकूल दिन है/ विदेशी सम्पर्क सूत्र आपको आकस्मिक लाभ दे सकते हैं/ समाज सेवा के कार्यों में मित्र मंडली का सहयोग जुटा लेंगे/

अंक २, ११, २०, २९

स्वास्थ्य व आहार के प्रति अधिक सजग रहिये व्  क्रोध पर भी यथासम्भव काबू रखिये/आज सम्पति निवेश स्थगित कर दें व् सम्पति से जुडी कोई मुकदमेबाजी भी न करें/ योग ध्यान व् रिकी के लिए अनुकूल दिन है/ सीमेंट, पारे व् राख का निर्यात अतिरिक्त लाभकारी रहेगा/ बालरोग व् मनोरोग विशेषज्ञ, खेल जगत से जुड़े लोग, संगीत व नृत्य निर्देशक विशेष अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक ३, १२, २१, ३०

आज के दिन आपकी रूचि आध्यात्मिक कार्यों में  विकसित होगी/सेना व न्यायपालिका के लिए भी विशेष अनूकल दिन है/  परन्तु आज संतान पक्ष की कोई परेशानी आपको चिंतित कर देगी /व्यवस्थित मन से समस्या का समाधान पाने की चेष्टा कीजिये/ आज विदेश यात्रा के कार्यक्रम में बाधा आ सकती है/

अंक ४, १३, २२ , ३१

प्रशासनिक कार्यों से विदेश यात्रा के अवसर बन सकते हैं/ विदेश में सांस्कृतिक दल भेजने हेतु व् उच्च अध्ययन हेतु जाने के लिए अनुकूल दिन है/ आज सैर सपाटे के कार्यक्रम बनेंगे/ निर्यातक व् पर्यटन विभाग विशेष लाभ कमाएंगे/ बालरोग व मनोरोग विशेषज्ञ अपनी विशिष्ट पहचान बना पाएंगे/



अंक ५, १४, २३

आज आप अपनी गणनात्मक योग्यता का भर पूर उपयोग व्यवसाय के विस्तार के लिए कीजिये/ अपनी अंतरात्मा की पुकार सुनते हुए आप संतान पक्ष के लिए जो भी निर्णय करेंगे, उचित सिद्ध होगा/ परन्तु आज सम्पति से जुडी कोई भी प्रक्रिया न कीजिये/ सेहत व आहार की ओर विशेष ध्यान दीजिये/बालरोग व मनोरोग विशेषज्ञ , टूरिज्म सेक्टर व् निर्यातक अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/



अंक ६, १५ , २४

स्वास्थ्य व् आहार के प्रति लापरवाही आज आपकी परेशानी का सबब हो सकती है/ आज अनर्गल वाद विवाद से दूर रहिये/ बेवजह उलझने से आप ही परेशानी में रहेंगे/ सम्पति निवेश भी स्थगित कर दीजिये/ आज किसी भी नयी शुरुआत के लिए दिन ठीक नहीं; केवल दैनिक क्रिया कलापों पर शांत मन से ध्यान दीजिये/

अंक ७, १६ ,२४

आज क्रोध पर नियन्त्रण रखिये/ सेहत व् आहार की ओर भी विशेष ध्यान दीजिये/ सम्पति से जुडी कोई भी प्रक्रिया आज प्रतिकूल परिणाम ही देगी/ मनो चिकितिसिक,बाल रोग विशेषज्ञ, खेल समीक्षक, पर्यटन विभाग तथा निर्यातक विशेष अनुकूल स्थिति में  रहेंगे/

अंक ८, १७ ,२६

आज धार्मिक कार्यों व् धर्म अध्ययन में  रूचि रहेगी/ फोटो जर्नलिस्ट, वास्तुविद व् भू सर्वेक्षक अपनी विशिष्ट पहचान बना पाएंगे/आज आप बुजुर्गों की सेवा की ओर विशेष ध्यान दीजिये/ प्रशासनिक मतभेदों से दूर रहिये/विवादस्पद स्थितियों से भी दूरी रखिये/सफ़ेद रंग की वस्तुओं के विक्रेता आज अपेक्षाकृत कम लाभ कमा पाएंगे/

अंक ९, १८,२७

आज आध्यात्मिक गतिविधियाँ आपकी रूचि का केंद्र रहेंगी/ कृषक वर्ग, सेना, भू सर्वेक्षक, फोटो जर्नलिस्ट , वास्तुविद, धर्म गुरु, ईंधन ,नवरतन विक्रेता विशेष लाभप्रद स्थिति में  रहेंगे/ परन्तु मानसिक तनाव के चलते आज आप अपनी अभिरुचियों को समय नहीं दे पाएंगे/आज यात्रा प्रवास भी स्थगित कर दीजिये/ किसी को भी आज धन उधार न दीजिये/























/

















/






No comments:

Post a Comment