Saturday, April 8, 2017

अंकों के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 9/4/2017


अंकों के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 9/4/2017


अंक 1, 10,19, 28

आज के दिन आपका प्रशासनिक वर्चस्व बना रहेगा/ प्रशासनिक कार्यों से विदेश यात्रा के अवसर बनेंगे/ विदेश में  नौकरी व् उच्च अध्ययन हेतु जाने के लिए अनुकूल दिन है/ विदेशी सम्पर्क सूत्र आपको आकस्मिक लाभ दे सकते हैं/ समाज सेवा के कार्यों में मित्र मंडली का सहयोग जुटा लेंगे/

अंक 2/11,20, 29

आज सम्पति निवेश स्थगित कर दें व् सम्पति से जुडी कोई मुकदमेबाजी भी न करें/ योग ध्यान व् रिकी के लिए अनुकूल दिन है/ सीमेंट ,पारे व् राख का निर्यात अतिरिक्त लाभकारी रहेगा/ बालरोग व् मनोरोग विशेषज्ञ, खेल जगत से जुड़े लोग, संगीत व नृत्य निर्देशक विशेष अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक 3, 12, 21,30

आज के दिन आपकी रूचि आध्यात्मिक कार्यों में विकसित होगी/ सेना व न्यायपालिका के लिए भी विशेष अनूकल दिन है/ परन्तु आज संतान पक्ष की कोई परेशानी आपको चिंतित कर देगी/ व्यवस्थित मन से समस्या का समाधान पाने की चेष्टा कीजिये/ आज विदेश यात्रा के कार्यक्रम में बाधा आ सकती है/

अंक 4, 13, 22

प्रशासनिक कार्यों से विदेश यात्रा के अवसर बन सकते हैं/ विदेश में  सांस्कृतिक दल भेजने हेतु व् उच्च अध्ययन हेतु जाने के लिए अनुकूल दिन है/ आज सैर सपाटे के कार्यक्रम बनेंगे/ निर्यातक व् पर्यटन विभाग विशेष लाभ कमाएंगे/बालरोग व मनोरोग विशेषग्य अपनी विशिष्ट पहचान बना पाएंगे/


अंक 5, 14, 23

आज आप अपनी गणनात्मक योग्यता का भर पूर उपयोग व्यवसाय के विस्तार के लिए कीजिये/ अपनी अंतरात्मा की पुकार सुनते हुए आप संतान पक्ष के लिए जो भी निर्णय करेंगे,उचित सिद्ध होगा/ परन्तु आज सम्पति से जुडी कोई भी प्रक्रिया न कीजिये /सेहत व आहार की ओर विशेष ध्यान दीजिये/



अंक 6, 15, 24

आज अनर्गल वाद विवाद से दूर रहिये/ बेवजह उलझने से आप ही परेशानी में रहेंगे/ सम्पति निवेश भी स्थगित कर दीजिये/ आज किसी भी नयी शुरुआत के लिए दिन ठीक नहीं/ केवल दैनिक क्रिया कलापों पर शांत मन से ध्यान दीजिये/

अंक 7, 16,25

आज क्रोध पर नियन्त्रण रखिये/ सेहत व् आहार की ओर भी विशेष ध्यान दीजिये/ सम्पति से जुडी कोई भी प्रक्रिया आज प्रतिकूल परिणाम ही देगी/ मनोरोग व्  बाल रोग विशेषज्ञ  व् पर्यटन विभाग तथा निर्यातक विशेष अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक 8, 17, 26

आज धार्मिक कार्यों व् धर्म अध्ययन में  रूचि रहेगी/ फोटो जर्नलिस्ट, वास्तुविद व् भू सर्वेक्षक अपनी विशिष्ट पहचान बना पाएंगे/ आज आप बुजुर्गों की सेवा की ओर विशेष ध्यान दीजिये/ प्रशासनिक मतभेदों से दूर रहिये/विवादस्पद स्थितियों से दूरी रखिये/

अंक 9, 18, 27

आज आध्यात्मिक गतिविधियाँ आपकी रूचि का केंद्र रहेंगी/ कृषक वर्ग,सेना,भू सर्वेक्षक,फोटो जर्नलिस्ट, वास्तुविद, धर्म गुरु, ईंधन, नवरतन विक्रेता विशेष लाभप्रद स्थिति में  रहेंगे/ परन्तु मानसिक तनाव के चलते आज आप अपनी अभिरुचियों को समय नहीं दे पाएंगे/ आज यात्रा प्रवास भी स्थगित कर दीजिये/























/

















/





No comments:

Post a Comment