Monday, April 3, 2017

अंकों के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 5/4/2017

अंकों के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 5/4/2017
अंक 1 ,10, 19, 28

आज आपका प्रशासनिक वर्चस्व बना रहेगा/ नेतृत्व की प्रवृति विस्तार पायेगी/ दान पुन्य व सामाजिक सरोकार के कार्यों में आप मित्र मंडली का सहयोग जुटा लेंगे/आज पर्यटन व उड्डयन विभाग व होटल उद्यमी, संगीतकार, मनोवैज्ञानिक, बाल रोग विशेषज्ञ विशेष अनुकूल स्थिति में  रहेंगे/ म्यूजिक एलबम्स,योग ध्यान वीडियो का निर्यात विशेष लाभ देगा/

अंक 2 ,11 ,20, 29

आज आप दिन भर तरो ताज़ा रहेंगे व विभिन्न गतिविधियों में  व्यस्त रहने के बावजूद दिन का आनंद उठाएंगे/बच्चों व विदेशी मेहमानों के साथ दिन मनोरंजक ढंग से बीतेगा/लोन एजंसियां लाभप्रद स्थिति में रहेंगी/ट्रवेल एज्न्ट्स,पर्यटन व होटल उद्यमी, योग प्रशिक्षक, इवेंट प्रबंधक विशेष अनुकूल स्थिति में रहेंगे/सीमेंट, पारे व म्यूजिक एलबम्स का निर्यात अतिरिक्त लाभ देगा/ विदेश में शिष्ट दल भेजने हेतु व् उच्च अध्ययन हेतु जाने के लिए अनुकूल दिन है/

अंक 3, 12, 21, 30

आज मानसिक तनाव के चलते अपनी अभिरुचियों की ओर ध्यान नहीं दे पाएंगे/ संतान की विदेश अध्ययन से जुडी कोई समस्या व विदेश में  बसे मित्रों का कोई समाचार आपको परेशान कर सकता है/ मन को संयमित व व्यवस्थित रखने का प्रयास कीजिये/आज विदेश यात्रा में  भी बाधा का अंदेशा है/

अंक 4, 13, 22, 31

आज प्रशासनिक मतभेदों से दूर रहने की कोशिश कीजिये/सामंजस्य की नीति अपनाने में ही भलाई है/बुद्धि चातुर्य से स्थिति संभाल लेंगे/ विदेश में  उच्च अध्ययन व नौकरी हेतू जाने के लिये अनुकूल दिन है/ सीमेंट, पारे,राख व संगीत एल्ब्म्स के निर्यात हेतू उत्तम दिन है/आज मेहमानों की आवाजही से माहौल खुशनुमा रहेगा/बाल रोग व मनोरोग विशेषज्ञ विशेष अनुकूल स्थिती में रहेंगे/

अंक 5, 14 , 23

आज का दिन आपके उत्साह में  बढ़ोतरी करेगा व आप तरो ताजा रहेंगे/ विदेश प्रवास व विदेश में प्रशासनिक दौरे के अवसर बनेंगे/समस्याओं का समाधान मनोवैज्ञानिक आधार पर पाना पसंद करेंगे/ योग व रिकी में मन रमेगा/ संगीतकार,बालरोग व मनोरोग विशेषज्ञ विशिष्ट पहचान बनायेंगे/सफेद रंग की वस्तुओ व दुग्ध उत्पादो का विक्री व निर्यात विशेष लाभप्रद रहेगा/

अंक 6 , 15, 24

आज का दिन सामन्य है/ किसी विशेष बदलाव की आशा न रखिये/दिन भर की छोटी छोटी गतिविधिया सहजता से पूर्ण होने से आपको संतुष्टि का आभास होगा/

अंक 7 , 16 , 25

आज का दिन गतिशीलता से भरपूर है/आप विभिन्न गतिविधियों में  व्यस्त रहते हुए भी मनोरंजन का समय निकाल लेंगे/विदेश में कार्यरत लोग अपनी विशिष्ट पहचान बनायेंगे/संगीतकार, बाल रोग विशेषज्ञ, मनोरोग चिकित्सक, बेन्कर्स, लेखाकार ,पर्यटन व होटल उद्यमी विशेष अनुकूल स्थिति में  रहेंगे/

अंक 8, 17, 26

आज आप् वादविवाद व् मतभेदों से बचिये/बुजुर्गो की देखरेख की ओर विशेष ध्यान दीजिये/अनर्गल वाद विवाद से हानि का अंदेशा है/सफ़ेद रंग के वस्तुओं के खान पान से भी स्वास्थ्य में  कुछ परेशानी हो सकती है/

अंक ९, 18 , 27

आज संतान पक्ष की कोई समस्या अथवा विदेश में  बसे कुछ प्रियजन का समाचार आपको व्यथित कर सकता है/संयमित व् व्यवस्थित मन से कार्य कीजिये/जल्द बाज़ी में  लिए गए निर्णय घातक सिद्ध हो सकते है/विदेश यात्रा में  बाधा आ सकती है/आज किसी को उधार भी मत दीजिये/

No comments:

Post a Comment