Sunday, April 2, 2017

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 4/4/2017

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक  4/4/2017  मंगलवार
==================================================
अंक 1,10,19,28
व्यक्तिगत प्रयास आज आपकी स्थिति में कोई विशेष बदलाव नहीं ला पाएंगे/ दैनिक गतिविधियां सहजता से पूर्ण होने से आप संतुष्ट रहेंगे/ कुछ समय पसंददीदा गतिविधियों में दीजिये व् अपने आस पास बिखरी छोटी छोटी खुशियां सहजने की कोशिश कीजिये/

अंक 2,11,20,29
दैनिक दायित्व सामान्य रूप से पूर्ण कर पाएंगे/ क्रोध, अनर्गल वादविवाद या सम्पति से जुडी कोई न्यायिक प्रक्रिया आज आपकी परेशानी का सबब  हो सकते हैं/  कृषक वर्ग व् पावर ग्रिड्स को भी आज कुछ परेशानी का अंदेशा है/

अंक 3,12,21,30
व्यक्तिगत प्रयास आज आपकी स्थिति में कोई उल्लेखनीय बदलाव नहीं ला पाएंगे/ भाग्य अनुकूलता से आपकी व्यवसायिक व् सामाजिक स्थिति सुखद रहेगी/ धार्मिक गतिविधियों, योग ध्यान आदि में भी कुछ समय दे पाएंगे/ सेना, न्यायपालिका, मीडिया, फोटो जर्नलिस्ट, धर्म प्रचारक, कृषि उत्पादों, मूंगे, नवरत्न , ईंधन व बारूद के विक्रेता अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक 4,13,22,31
आज आपकी रूचि प्रशासनिक नवाचारों, अनुसन्धान, आविष्कार आदि की ओर बढ़ेगी/ आप लीक से हट कर कुछ कर गुजरना चाहेंगे/  राजनैतिक व् प्रबंधन गतिविधियों में भी आप अग्रणी रहेंगे/ सफ़ेद रंग की वस्तुओं के विक्रेता, दुग्ध उत्पादक, वैज्ञानिक व् शोध कर्ता, सामाजिक कार्यकर्ता व् मीडिया आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक 5,14,23
आज आपकी गणनात्मक व् प्रबंधन क्षमता अधिक मुखर होगी/  राजनैतिक व् सामाजिक सरोकार की गतिविधियों में भी आप अग्रणी रहेंगे/ सम्पति की सौदेबाजी या मुकदमेबाजी आज आपकी परेशानी का सबब हो सकते है/  पावर ग्रिड्स, अनाज गोदामों व् कृषक वर्ग को आज कुछ परेशानी का अंदेशा है/

अंक 6,15,24
दैनिक गतिविधियां सामान्य रूप से पूर्ण कर पाएंगे/ क्रोध, मुकदमेबाजी, सम्पति स्थानातंरण, गर्मी या आगजनी आज आपकी परेशानी कसब हो सकते हैं/ व्यवस्थित मन से दैनिक दायित्व सम्पन्न करने की कोशिश कीजिये व् कोई नया प्रोजेक्ट शुरू न कीजिये/

अंक 7,16,25
व्यक्तिगत प्रयास आज आपकी स्थिति में कोई खास बदलाव नहीं ला पाएंगे/  दैनिक दायित्व सामान्य रूप से पूर्ण कर पाएंगे/  सम्पति से जुडी कोई न्यायिक प्रक्रिया या सौदेबाजी आज आपकी परेशानी का सबब हो सकते हैं/ शार्ट सर्किट व् आगजनी के प्रति भी सावधानी बरतिए/
अंक 8,17,26
आज अहम के टकराव के कारण प्रशासनिक व् राजनैतिक स्तर पर कुछ उलझनोँ का अंदेशा है/  उपभोग से पूर्व दुग्ध उत्पादों की शुद्धता के प्रति भी आश्वस्त हो लीजिये/ आज आपकी रूचि धार्मिक गतिविधियों की ओर बढ़ेगी/  वास्तु विद, धर्मगुरु, कृषि उत्पादों व् ईंधन के विक्रेता, मीडिया व् फोटो जर्नलिस्ट आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक 9,18,27
दैनिक क्रियाकलाप निर्विघ्न  पूर्ण कर पाएंगे/  सामाजिक व व्यवसायिक क्षेत्र में प्रभुत्व बढ़ेगा/  सेना, कमांडोज़, धर्म प्रचारक, फोटो जर्नलिस्ट, ईंधन ,बारूद, कृषि उत्पादों व् नवरत्न के विक्रेता, अनाज गोदम आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/


अपना मूलांक व् भाग्यांक जानने के लिए ,कृपया www.numeropath.com मैं देखिये "जानिए अपना मूलांक और भाग्यांक

उपरोक्त अंक गणना आपके जन्मांक व् भाग्यांक पर आधारित सामान्य भविष्यफल है/गहन व्यक्तिगत भविष्य फल जानने के लिए,आपके जनम के माह व् वर्ष की तत्काल अवस्था को भी ध्यान मैं रखना आवश्यक है/

रजनी छाबड़ा 
वरिष्ठ अंकशास्त्री 


www. numeropath .com 

No comments:

Post a Comment