Saturday, April 1, 2017

अंकों के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 3/5/2017

अंकों के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 3/5/2017

अंक १,१०,२९,२८

आज दैनिक निर्धारित लक्ष्य सहजता से पूरे हो पाएंगे/ विदेशी सम्पर्क सूत्र कुछ आकस्मिक लाभ दिला सकते हैं/विदेश में उच्च अध्ययन, इवेंट मेनेजमेंट व् निर्यात व्यवसाय विस्तार हेतु जाने के लिए अनुकूल दिन है/मेहमानों व् बच्चों के साथ समय खुशनुमा बीतेगा/

अंक २,११,२०,२९

आज सामाजिक, पारिवारिक व् व्यवसायिक दायित्व प्रभावपूर्ण ढंग से सम्पन्न हो पाएंगे/ आंतरिक सज्जा, साहित्य सृजन व् सामाजिक सरोकार की गतिविधियों में रूचि बढेगी/ विदेशी सम्पर्क सूत्र व् मित्र मंडली आप के सहायक हो सकते हैं/ सोने व् सम्पति में  दीर्घ कालीन निवेश कीजिये/ सम्पति से जुड़े किसी लंबित वाद में उलझन बढ़ सकती है/ अनर्गल वादविवाद से भी दूर रहिये/

अंक ३,१२,२१,३०

आज पारिवारिक व् व्यवसायक दायित्व आपकी प्राथमिकता रहेंगे/ साहित्यिक व् सामाजिक,आध्यात्मिक दायरा विस्तृत होगा/ सम्पति विक्रेता व् निवेशक, कृषक वर्ग, सेना व् न्यायिक प्रक्रिया से जुड़े लोग विशेष अनुकूल स्थिति में  रहेंगे/ सोने व् नवरतन, ईंधन, सम्पति के विक्रय से अधिक लाभ के आसार हैं/ संतान पक्ष की किसी चिंता से आप विचलित हो सकते हैं/ धैर्यपूर्वक समस्या का हल पाने की कोशिश कीजिये; निवारण कर पाएंगे/

अंक ४,१३,२२,३१

आज व्यक्तिगत प्रयास सामान्य परिणाम देंगे/ विदेशी सम्पर्क सूत्र, मित्र मंडली व् मेहमान आज आपके मददगार हो सकते हैं/ विदेश में  उच्च अध्ययन, व्यवसाय विस्तार, इवेंट मेनेजमेंट व् सांस्कृतिक प्रस्तुति हेतु जाने के लिए अनुकूल दिन है/

अंक ५,१४,२३

पारिवारिक, सामाजिक व् व्यवसायिक दायित्व आपकी प्राथमिकता रहेंगे/ शिक्षा व् स्वर्ण ऋण लेने व् देने हेतु अनुकूल दिन है/ सामाजिक व् साहित्यिक गतिविधियों में  भी कुछ नाम होगा/ सम्पति से जुडी कोई भी न्यायिक प्रक्रिया आज शुरू न कीजिये/ अनर्गल वादविवाद से भी दूर रहिये/

अंक ६,१५,२४

आज आप पारिवारिक सुख सुविधा पर सहर्ष व्यय करेंगे/ आंतरिक सज्जाकार, आर्किटेक्ट्स, गृह उपयोगी वस्तुओं के विक्रेता, स्वर्ण व् एथिनिक जेवेलेरी के विक्रेता व् सम्पति, सोने के दीर्घ कालीन निवेशक विशेष अनुकूल स्थिति में  रहेंगे/ सम्पति से जुडी कोई भी मुकदमेबाजी आज प्रतिकूल परिणाम दे सकती है/

अंक ७,१६,२५

आज पारिवारिक व् व्यवसायिक दायित्व सहजता से निभ जायेंगे/ विदेश यात्रा हेतु भी अनुकूल दिन है/ पर्यटन व् होटल उद्यमी, सीमेंट, पारे, खेल सामग्री के निर्यातक, बालरोग व् मनोरोग विशेषज्ञ विशेष अनुकूल स्थिति में  रहेंगे/ सोने व् सम्पति में  दीर्घ कालीन निवेश कीजिये, परन्तु सम्पति स्थान्तरण से जुडी कोई भी न्यायिक प्रक्रिया आज शुरू न कीजिये/

अंक ८,१७,२६

आज पारिवारिक, सामाजिक व् व्यवसायिक मामलों में  आपका प्रभुत्व बढेगा/ साहित्य व् सामाजिक सरोकार की गतिविधियों में  आप अग्रणी रहेंगे/ सोने, सम्पति, पेट्रोल, नवरतन, बहु रंगी उत्पादों व् भू उत्पादों के विक्रेता अधिक लाभप्रद स्थिति में  रहेंगे/ धर्म गुरु, मीडिया, प्रकाशक, फोटो जर्नलिस्ट, वास्तु विद विशिष पहचान बना पाएंगे/

अंक ९,१८,२७

आज संतान पक्ष की किसी चिंता से या अनचाहे मेहमानों की वजह से आप कुछ अनमने रहेंगे/ शांत व् व्यवस्थित चित से पारिवारिक दायित्व पूरे करने की कोशिश कीजिये /व्यवसायिक दायित्व सहजता से निभ जायेंगे/ नवरतन, बहु रंगी उत्पादों व् सोने, ईंधन, बारूद, सम्पति के निवेशक व् विक्रेता, आध्यात्म गुरु व् फोटो जर्नलिस्ट अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/ सेना व् न्यायिक प्रक्रिया से जुड़े लोगों की कार्य क्षमता सुधरेगी/



www.numeropath.com







No comments:

Post a Comment