Friday, April 21, 2017

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 22/4/2017 शनिवार से 25/4/2017



अंक 1,10,19, 28
आज अहम पर यथासम्भव काबू रखिये; बुजुर्गों व उच्च अधिकारियों से वैचारिक मतभेद आपकी परेशानी का सबब हो सकते हैं/ वाहन चालन में भी अधिक सतर्कता बरतिए/ व्यवस्थित मन से दैनिक दायित्व पूर्ण करने की कोशिश कीजिये व् आज कोई नए प्रोजेक्ट शुरू न कीजिए/
अंक 2,11,20,29
व्यक्तिगत प्रयास आज आपकी स्थिति में कोई खास बदलाव नहीं ला पाएंगे, परन्तु भाग्य अनुकूलता से आप सामाजिक व् व्यवसायिक स्थिति सम्भली रहेगी/ आप अपनी बात दृढ़तापूर्वक मनवाने की स्थिति में रहेंगे , परन्तु क्रोध पर नियन्त्रण रखिये व् व्यवहार में विनम्रता बरतिए/ हीरे, शल्य चिकित्सा उपकरणों, वाहन व लोहे के विक्रेता, मीडिया व् धर्म प्रचारक अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक 3,12,21,30
व्यक्तिगत प्रयास आज सामान्य परिणाम ही दे पाएंगे, परन्तु भाग्य अनुकूलता के फलस्वरूप आपकी व्यवसायिक व् सामाजिक स्थित सराहनीय रहेगी व् आप अपनी बात दृढ़तापूर्वक मनवाने की स्थिति में रहेंगे/ मीडिया, फोटो जर्नलिस्ट, धर्म प्रचारक, सेना, न्यायपालिका, हीरे, नवरतन, कृषि उत्पादों, ईंधन, पेट्रोल व् वाहन के विक्रेता, सर्जन्स, आर्किटेक्ट्स व् ट्रांसपोर्टर्स आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक 4,13,22,31
आज आपकी रूचि प्रशासनिक व राजनैतिक नवाचारों, अनुसंधान, अविष्कार व् सामाजिक सरोकार की गतिविधियों में बढ़ेगी/ आरम्भिक स्तर पर कुछ विरोध भी हो सकता है/ अहम पर यथासम्भव काबू रखिए/  राजनीतिज्ञ, सामाजिक कार्यकर्ता, मीडिया, समीक्षक, वैज्ञानिक व् प्रशासनिक अधिकारी, सफ़ेद रंग की वस्तुओं के विक्रेता व् दुग्ध उत्पादक आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/ वाहन चालन में अधिक सतर्क रहिए/

अंक 5,14,23
आज आपकी प्रशासनिक क्षमता व् गणनात्मक योग्यता दायित्व वहन में विशेष सहायक होंगे/ अहम के टकराव के कारण बुजर्गों व् उच्च अधिकारियों से अनबन हो सकती है/ वाहन चालन में अधिक सावधानी बरतिए/ दुग्धवितरक व् सफ़ेद रंग की वस्तुओं के विक्रेता आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक 6,15,24
दैनिक दायित्व सामान्य रूप से पूर्ण कर पाएंगे/ सम्पति से जुडी कोई न्यायिक प्रक्रिया आज आपकी परेशानी का सबब हो सकती है/ पावर ग्रिड्स व् कृषक वर्ग को भी आज कुछ परेशानी का अंदेशा है/ अनर्गल वादविवाद से दूर रहते हुए, शांत मन से दैनिक दायित्व पूर्ण करने की कोशिश कीजिये/

अंक 7,16,25
व्यक्तिगत प्रयास आज आपकी स्थिति में कोई खास बदलाव नहीं ला पाएंगे/ भाग्य अनुकूलता से आपकी कारोबारी व सामाजिक स्थिति सुद्ढ़ रहेगी/ हीरे, वाहन, प्रिंटिग इंक ,लोहे व् कोयले के विक्रेता आज अधिक लाभप्रद स्थिति में रहेंगे/  धर्मप्रचारक व् मीडिया अपनी खास पहचान बना पाएंगे/ क्रोध व् अनर्गल वाद विवाद व् सम्पति से जुडी कोई भी न्यायिक प्रक्रिया आज आपकी परेशानी का सबब हो सकते हैं/

अंक 8,17,26
अहम पर यथासम्भव काबू रखिये, अन्यथा उच्च अधिकारियों के साथ मतभेद बढ़ सकते है व् राजनैतिक स्तर पर भी कुछ परेशानी हो सकती है/ सर्जन्स, आर्किटेक्ट्स, ट्रांसपोर्टर्स, मीडिया, धर्म प्रचारक, वास्तुविद व् ज्योतिषी, हीरे, वाहन व् ईंधन के विक्रेता आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक 9,18,27
दैनिक गतिविधियाँ  सामान्य रूप से पूर्ण कर पाएंगे/ भाग्य अनुकूलता से आज आप स्वतंत्रता पूर्वक निर्णय लेने व् अपनी बात दृढ़ता पूर्वक मनवाने की स्थिति में रहेंगे/ कृषि भूमि में दीर्घ कालीन निवेश हेतु उत्तम दिन है/ भू शोधार्थी, फोटो जर्नलिस्ट, मीडिया, धर्म प्रचारक, सेना व न्यायपालिका, ईंधन, वाहन, हीरे व् नवरतन के विक्रेता आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/



अपना मूलांक व् भाग्यांक जानने के लिए ,कृपया www.numeropath.com मैं देखिये "जानिए अपना मूलांक और भाग्यांक

उपरोक्त अंक गणना आपके जन्मांक व् भाग्यांक पर आधारित सामान्य भविष्यफल है/गहन व्यक्तिगत भविष्य फल जानने के लिए,आपके जनम के माह व् वर्ष की तत्काल अवस्था को भी ध्यान मैं रखना आवश्यक है/

रजनी छाबड़ा 
वरिष्ठ अंकशास्त्री 


www. numeropath .com



अंकों के आधार पर आपका भविष्यफल   दिनांक  23/4/2017

अंक 1, 10, 19, 28
आज आपका प्रशासनिक प्रभुत्व बना रहेगा/ नेतृत्व व समाज सेवा की प्रवृति विकसित होगी/ विदेश में सेवारत प्रशासनिक अधिकारी व संगीतज्ञ अपनी विशिष्ट पहचान बना पाएंगे/ मनोरोग व बालरोग विशेषज्ञ ,योग व रेकी प्रशिक्षक, दुग्ध उत्पादों व सफ़ेद रंग की वस्तुओं  के विक्रेता विशेष अनुकूल स्थिति में  रहेंगे/ विदेश में  अध्ययन हेतु जाने के लिए उत्तम दिन है/
अंक 2, 11, 20, 29
आज मेहमाननवाजी में समय खुशनुमा बीतेगा/ बाल साहित्य विक्रेता, संगीतकार, वाहन चालन प्रशिक्षक, इवेंट मैनजर्स, योग प्रशिक्षक, बाल रोग व् मनोरोग विशेषज्ञ ग्रह अनुकूलता से लाभान्वित होंगे/
अंक 3, 12, 21, 30
आज विदेश यात्रा में  बाधा आ सकती है/ संतान पक्ष की कोई चिंता भी आपको व्यथित कर सकती है/ मन को संयमित रखने का प्रयत्न  कीजिये/ आकस्मिक आये मेहमानों की वजह से  भी आज आप कुछ अव्यस्थित से रहेंगे/
अंक 4, 13, 22, 31
आज प्रशासनिक कारणों से विदेश यात्रा के अवसर बनेंगे/ उच्च अधिकारियों से मतभेद के आसार है/ सामंजस्य की नीति अपनाने में  ही हित है/ अहम पर नियंत्रण रखिये व अपने अधिकारियों व बुजुर्गों की भावनाओं की कद्र कीजिये/ आज सफ़ेद व् स्लेटी  रंग के वस्तुओं के निर्यात से लाभ मिलेगा/
अंक 5, 14, 23
आज अपनी गणनात्मक क्षमता का भरपूर उपयोग व्यवसाय के विस्तार  के लिए कीजिये/ संतान सम्बंधित मामलों में अपनी अंतरात्मा की पुकार पर ध्यान दीजिये/ आज संगीतकार, इवेंट मैनजर्स, लेखाकार, लोन अजेंसियिया, सीमेंट व पारे के निर्यातक विशेष लाभप्रद स्थिति में रहेंगे/ विदेश में  उच्च तकनिकी व प्रबंधन अध्ययन हेतु जाने के लिए अनुकूल दिन है/
अंक 6, 15, 24
आज का दिन सामान्य है/ दैनिक कार्य निर्बाध गति से पूरे हो जायेंगे/ किसी विशेष बदलाव की आशा में  न रहिये/ कुल मिला कर दिन शान्तिप्रद है/ कुछ समय अपनी पसंददीदा गतिविधियों में दीजिए व अपने आस पास बिखरी छोटी छोटी खुशियां सहजने की कोशिश कीजिए/
अंक 7, 16, 25
आज मनोरंजन, पिकनिक, सैर सपाटे के कार्यक्रम बनेंगे/ मेहमान नवाजी में  व बच्चों के साथ समय आनंद दायक रहेगा/ विदेश भ्रमण व विदेश में  अध्ययन हेतु जाने के लिए व लोक संगीत जत्थे भेजने के लिए अनुकूल दिन है/ नर्सिंग होम्स, मनो चिकित्सिक व् खेल सामग्री के निर्यातक अधिक सुखद स्थिति में रहेंगे/
अंक 8, 17, 26
व्यक्तिगत प्रयास आज आपकी स्थिति  में कोई विशेष बदलाव नहीं ला पाएंगे/ आज प्रशासनिक मतभेदों से दूरी रखिये व अनर्गल वादविवाद में  न उलझिए/ सफ़ेद रंग की वस्तुओं से हानि हो सकती है/ दुग्ध उत्पाद की शुद्धता पर खास ध्यान दें/
अंक 9, 18, 27
आज मानसिक तनाव के चलते आप अपनी अभिरुचियों की ओर ध्यान नहीं दे पाएंगे/  सन्तान पक्ष की किसी समस्याव आकस्मिक आये मेहमानों के कारण आप कुछ अनमने व अव्यस्थित से रहेंगे/ विदेश यात्रा में  भी बाधा आ सकती है/ आज किसी को उधार न दें/ दैनिक गतिविधियों पर संयमित मन से ध्यान दीजिये/

========================================================================
अंकों के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 24/4/2017

अंक 1, 10, 19, 28

आज आर्थिक नवनिवेश के लिए दिन जोखिमपूर्ण है/ शेयर्स से  भी हानि का अंदेशा है/ आज आर्थिक संसाधनों के कमी के कारण कार्य शिथिल गति से होंगे/ सहचर से फिजुलखर्ची के कारण मन मुटाव का अंदेशा है/कलात्मक व रचनात्मक गतिविधियों से आपको संतुष्टि मिलेगी/

अंक 2, 11, 20, 29

आज चांदी के व्यापार में आपकी चांदी है/ सोफ्ट टोयस, चोकोलटेस, एथिनिक जेवेलेरी, कॉस्मेटिक्स व चर्म उत्पादों का विक्रय अतिरिक्त लाभप्रद रहेगा/ आर्थिक सुदढ़ स्थिति के साथ ही साथ सामाजिक सम्मान में भी वृद्धि होगी/ सहचर से सम्बन्ध में मधुरता बढेगी/ आज डेटिंग के लिए अनुकूल दिन है/

अंक 3, 12, 21, 30

आज आर्थिक संसाधनों की कमी खलेगी व आपको अपनी शोपिंग लिस्ट में कटौती करनी पड़ सकती है/ योजना पूर्वक व्यय कीजिये/ चांदी व कलाकृतियों का विक्रय व निर्यात लाभ देगा/ उड्डयन व पर्यटन विभाग लाभप्रद स्थिति में  रहेंगे/

अंक 4, 13, 21, 30

आज किसी प्रकार का आर्थिक जोखिम न उठाईये/ जुए व लोटरी में  पैसा न लगायें/ आज प्रेम प्रसंग में  माधुर्य की कमी रहेगी /बचते बचते भी कलह का अंदेशा है/ कलात्मक व रचनात्मक गतिविधिया आपको संतुष्टि देंगी/

अंक 5, 14, 23

आज का दिन सामान्य रूप से बीतेगा / दैनिक गतिविधियों पर ही ध्यान केन्द्रित कीजिये/ दिन भर की छोटी छोटी उपलब्धियां आपको संतुष्टि देंगी/

अंक 6, 15, 24

आज आप उत्साहित रह के विभिन्न गतिविधियों में भाग लेंगे/ व्यक्तिगत रख़ रखाव व परिवार की सुख सुविधा पर व्यय करेंगे/ एथिनिक जेवेलेरी, चर्म उत्पादों, कॉस्मेटिक्स का विक्रय विशेष लाभ देगा/ आर्थिक सुदढ़ स्थिति से आप प्रसन्नचित रहेंगे/ प्रेम प्रसंग में आत्मीयता बढेगी/

अंक 7, 16, 25

आज सेहत व आहार की ओर विशेष ध्यान दीजिये/ वायु जनित संक्रमण का अंदेशा है/ आज हवाई यात्रा में  भी बाधा का अंदेशा है/ फैशन व ग्लेमर की दुनिया से जुड़े लोग ग्रह अनुकूलता से लाभान्वित होंगे/

अंक 8, 17, 26

आज के दिन किसी विशेष बदलाव की आशा न कीजिये/ शांत चित से दैनिक गतिविधयों पर ध्यान केन्द्रित कीजिये/ दिन भर की छोटी छोटी उपलब्धियां आपको संतुष्टि देंगी/

अंक 9, 18, 27

आज उधार न लें ,न दें/ आर्थिक रूप से दिन जोखिम भरा है/ सहचर के साथ अनर्गल वादविवाद से दूर रहिये/फिजुलखर्ची के कारण घर में  कलह हो सकती है/ आज आप कोई प्रियजन आपसे बिछुड़ सकता है/


======================================================================



अंकों के आधार पर आपका भविष्यफल   दिनांक 25/4/2017

अंक 1, 10, 19, 28
आज का दिन  सुरुचिपूर्ण ढंग से बीतेगा/ कलात्मक व रचनात्मक गतिविधियाँ आपको संतुष्टि देंगी/ सफ़ेद रंग के वस्तुओं, दुग्ध उत्पादों, चांदी,  मोती, नमक व मत्स्य का विक्रय आतिरिक्त लाभ देगा/
अंक 2, 11, 20, 29
आज जल जनित संक्रमण से परेशानी हो सकती है/ पेय जल की शुद्धता की ओर विशेष ध्यान दीजिये/ सम्पति से जुडी कोई  भी न्यायिक प्रक्रिया आज शुरू न कीजिये/ सोने में  निवेश व विक्रय लाभ देगा/ सामाजिक व साहित्यिक गतिविधियों में रूचि बढेगी/
अंक 3, 12, 21, 30
आज का दिन आपके लिए विशिष्ट है/ सोने,चांदी,नवरतन का व्यापार,सम्पति में  निवेश, धान व अन्य भू उत्पादों का व्यापार आज विशेष लाभप्रद है/ सामाजिक सम्मान में  भी वृद्धि होगी/ आध्यात्मिक गतिविधियों में समय बीतेगा/ मांगलिक कार्य सम्पन्न होंगे/
अंक 4, 13, 22, 31
आज का दिन रोमांचकारी है/ साहसी समुद्री अभियान व जल विहार के कार्यक्रम बनेंगे/ समुद्री उत्पादों व चांदी का विक्रय विशेष लाभ देगा/ मनोरंजन व आमोद प्रमोद तथा कलात्मक गतिविधियों में समय बीतेगा/
अंक 5, 14, 23
आज सम्पति स्थानातरण स्थगित कर दीजिये/ गृह व शिक्षा ऋण लेने व देने के लिए अनुकूल दिन है/साहित्यिक व सामाजिक दायरा विकसित होगा/ आपकी राय का मान होगा, परन्तु संयमित रहिये व क्रोध पर नियंत्रण रखिये/
अंक 6, 15, 24
आज आग व क्रोध से हानि का अंदेशा है/ साहित्य व सामाजिक गतिविधियाँ आपकी रूचि का केंद्र रहेंगे/ परिवार के साथ समय खुशनुमा बीतेगा, परन्तु व्यवहार विनम्र रखिये/
अंक 7, 16, 25


आज आग व क्रोध से हानि का अंदेशा है/ साहित्य व सामाजिक गतिविधियाँ आपकी रूचि का केंद्र रहेंगे/ परिवार के साथ समय खुशनुमा बीतेगा, परन्तु व्यवहार विनम्र रखिये/
अंक 8, 17, 26
आज आपका सामाजिक प्रभुत्व बढेगा/ मीडिया, फोटो जर्नलिस्ट, कलाकार, सोने व सम्पति के निवेशक, आर्किटेक्ट्स, वास्तु विद विशेष अनुकूल स्थिति में रहेंगे/ सामाजिक व साहित्यिक दायरा विकसित होगा/ घर परिवार की खुशियाँ आपकी प्राथमिकता रहेंगी/
अंक 9, 18, 27
आज परिवार में  मांगलिक कार्य सम्पन्न होंगे/ रिश्तेदारों के साथ मौज मस्ती में  समय बीतेगा/ नव रतन, हीरे, सोने, भू उत्पादों, बहु रंगी वस्तुओं के विक्रेता विशेष लाभप्रद स्थिति में रहेंगे/ सम्पति में निवेश कीजिये/ आज आघ्यात्मिक गतिविधियों में रूचि रहेगी /सेना व न्यायिक प्रक्रिया से जुड़े लोग अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/
www.numeropath.com















No comments:

Post a Comment