Wednesday, April 19, 2017

अंकों के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 21/4/2017




अंकों के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 21/4/2017

अंक १

आज कुछ विरोधी तत्व आपकी छवि धूमिल करने की कोशिश कर सकते है/ ऐसे लोगों के अवहेलना कीजिये/अहम पर भी नियंत्रण रखिये/ आज सहचर से मन मुटाव का अंदेशा है और इसका मुख्य कारण फिजुलखर्ची है/अपने बजट को प्लान करने में  ही भलाई है/ आज वाहन चालन में  भी विशेष सावधानी की ज़रूरत है/

अंक २

आज का दिन आपके लिए विशिष्ट है/ आप सामाजिक प्रतिष्ठा के साथ ही साथ सुदढ़ आर्थिक स्थिति भी प्राप्त करेंगे/ व्यक्तिगत रख़ रखाव व पारिवारिक सुख सुविधा पर सहर्ष व्यय करेंगे/ कॉस्मेटिक सर्जरी के लिए अनुकूल दिन है/ फैशन व ग्लेमर से जुडी गतिविधियाँ सुचारू रूप से निभ जायेंगी/सोने व एथिनिक जेवेलेरी का विक्रय अतिरिक्त लाभ देगा/ भूरे रंग के उत्पादों, चर्म उत्पादों ,कॉस्मेटिक्स का विक्रय विशेष लाभप्रद रहेगा/

अंक ३

आज आप पारिवारिक व व्यवसायिक दायित्व सहर्ष निभाएंगे व अपने निर्धारित लक्ष्य पूरे कर पाएंगे/ आध्यात्म व ज्योतिष अध्ययन में रूचि जागृत होगी/ शल्य चिकित्सिक, आर्किटेक्ट्स, वास्तु विद, गृह निर्माता, सोने व सम्पति के निवेशक ग्रह अनुकूलता से प्रभावित होंगे/ आज वाहन खरीदने के लिए अनुकूल दिन है/ साहित्यकार व मीडिया विशिष्ट पहचान बना पाएंगे/

अंक ४

आज प्रेम प्रसंग में मधुरता के कमी महसूस होगी/ आर्थिक संसाधनों के कमी के कारण आप खिन्न रहेंगे/ अगर बजट बना लें तो शौपिंग में सुविधा रहेगी/ फिजुलखर्ची के कारण जीवन साथी से मन मुटाव का अंदेशा है/ वाहन चालन में  भी सतर्कता बरतिए/

अंक ५

आज सामाजिक दायित्व बखूबी निभ जायेंगे व साहित्य के क्षेत्र में भी नाम होगा/ परन्तु छोटी छोटी बातों पर उलझने से मन मुटाव का अंदेशा है/ मन की चपलता पर काबू रखिये / वाहन चालन में  भी सावधानी बरतिए/आज गृह निर्माण व शिक्षा हेतु ऋण लेने देने के लिए अनुकूल दिन है/

अंक ६

आज सामाजिक व आर्थिक स्थिति सुदढ़ होगी व यश की प्राप्ति होगी/ पारिवारिक दायित्व सहजता से निभ जायेंगे/ आंतरिक सज्जा, गृह निर्माण, सोने व सम्पति की खरीद के लिए अनुकूल दिन है/ व्यक्तिगत रख़ रखाव के लिए समय दे पाएंगे/ प्रेम प्रसंग में  मधुरता बढेगी/

अंक ७

आज का दिन आपके लिए विशेष लाभप्रद व शांतिपूर्ण है/ सामाजिक व आर्थिक स्थिति बढिया रहने से आप आनंदित रहेंगे/ आंतरिक सज्जा, मनोरंजन व सुख सुविधा पर व्यय होगा/ कॉफी, चोकोलेटस ,तम्बाकू, सोफ्ट टोयस, कॉस्मेटिक्स, चर्म उत्पादों, सोने व सम्पति का व्यापार लाभप्रद रहेगा/

अंक ८

आज आपकी रूचि साहित्य,ज्योतिष व धर्म अध्ययन में  रहेगी/ आर्किटेक्ट्स, वास्तु विद, ज्योतिष विद, प्रकाशक, मीडिया, शल्य चिकित्सिक विशेष लाभान्वित होंगे/ सोने, हीरे, सम्पति का विक्रय व निवेश लाभ देगा/

अंक ९

आज कुछ अपयश का अंदेशा है/ आर्थिक संसाधनों की भी कमी रहेगी, परन्तु आप पारिवारिक दायित्व सहजता से पूरे कर पाएँगे/ समाज सेवा व साहित्य के क्षेत्र में नाम होगा/ गृह निर्माण, सम्पति, सोने, हीरे, पेट्रोल के विक्रय से विशेष लाभ होगा/ सर्जन्स, आर्किटेक्ट्स, प्रकाशक , ईंधन व्  वाहन व्यापारी विशेष लाभप्रद स्थिति में  रहेंगे/















/






















No comments:

Post a Comment