Sunday, April 16, 2017

अंकों के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 18/4/2017

अंकों के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 18/4/2017

अंक १

आज का दिन सामान्य है/ किसी विशेष उपलब्धि के आसार नहीं हैं/ दैनिक गतिविधियों को शांत चित से पूर्ण  करने के कोशिश कीजिये/ आज का दिन विदेश यात्रा के लिए व विदेश में उच्च अध्ययन हेतु जाने के लिए अनुकूल है/ मेहमानों के साथ समय खुशनुमा बीतेगा/

अंक २

आज सेहत की ओ र विशेष ध्यान ध्यान दीजिये/ कोई पुराना चर्म रोग,र क्त विकार या ज्वर आपकी परेशानी का कारण बन सकते है/ वाद विवाद से भी दूरी रखिये/ आज के दिन मनोरोग व् बालरोग चिकित्सिक , संगीतकार, लेखाकार, योग व रिकी प्रशिक्षक, सीमेंट व म्यूजिक एलबम्स के निर्यातक विशेष लाभप्रद स्थिति में रहेंगे/

अंक ३

आज संतान पक्ष के विदेश अध्ययन से जुडी कोई समस्या आपकी परेशानी का कारण बन सकती है/ मन को शांत व व्यस्थित रख कर, हल पाने की कोशिश कीजिये; सफलता मिलेगी/ सेना व न्यायपालिका के लिए विशेष अनुकूल दिन है/ आज बारूद विक्रेता, भू उत्पाद विक्रेता, ईंधन व नवरतन के व्यापारी विशेष लाभान्वित होंगे/धार्मिक कार्यों में  भी रूचि रहेगी/

अंक ४

आज कोई विशेष व्यक्तिगत उपलब्धि की आशा नहीं/ दिन सामान्य है व दैनिक कार्य निर्बाध सम्पन्न हो जायेंगे/ सीमेंट,पारे व म्यूजिक एलबम्स के निर्यातक लाभप्रद स्थिति में  रहेंगे/ विदेशी सम्पर्क सूत्र व मित्र मंडली आपके सहायक सिद्ध हो सकते हैं/

अंक ५

आज व्यवसाय के विस्तार की दीर्घ कालीन योजनायें बनेंगी/ पारिवारिक निर्णय लेते समय अंतरात्मा की पुकार सुनिए, सही निर्णय सिद्ध होगा/ आज मेहमान नवाजी में  समय खुशनुमा बीतेगा/ परन्तु क्रोध पर नियंत्रण रखियेगा/ आज सम्पति से जुडी कोई भी मुकदमेबाजी न कीजिये/ इवेंट मेनेजर्स, बैंकर्स, बालरोग व मनोरोग विशेषज्ञ ग्रह अनुकूलता से लाभान्वित होंगे/

अंक ६

आज आग, गर्मी व वादविवाद से परेशानी और हानि का अंदेशा है/ सम्पति से जुडी कोई न्यायिक प्रक्रिया शुरू न करें/ सेहत व आहार का विशेष ध्यान रखें/ चित को एकाग्र रखने का प्रयास कीजिये/ दैनिक गतिविधियों पर ही ध्यान केन्द्रित कीजिये/



अंक ७

आज मन शांत व व्यवस्थित रखने की चेष्टा कीजिये/ अनर्गल वादविवाद परेशानी का कारण बन सकता है/सम्पति निवेश व सम्पति स्थानातारण स्थगित कर दीजिये/ स्वास्थ्य का पाया कमज़ोर रहेगा/ आहार की ओर विशेष ध्यान दीजिये/ विदेश गमन हेतु अनुकूल दिन है/ सीमेंट ,पारे व राख के निर्यातक लाभप्रद स्थिति में  रहेंगे/



अंक ८

आज आध्यात्मिक प्रवृति विकसित होगी/ शुभ मांगलिक कार्य सम्पन्न होने के आसार है/ धर्म गुरु व प्रकाशक, नव रतन व्यापारी व सम्पति निवेशक विशेष लाभान्वित होंगे/ किसी लंबित प्रकरण का फैसला आपके पक्ष में  होगा/

अंक ९

आज आपका सामाजिक प्रभुत्व बढेगा/ पारिवारिक व व्यवसायिक क्षेत्र में  आपकी राय का मान होगा/ धर्म प्रचारक, वास्तु विद, सेना व न्यायिक प्रक्रिया से जुड़े लोग ग्रह अनुकूलता का लाभ प्राप्त करेंगे/सम्पति, बारूद, ईंधन, बहु रंगी वस्तुओं व नव रतन का व्यापार लाभ देगा/ कृषक वर्ग,भू सर्वेक्षक विशेष अनुकूल स्थिति में  रहेंगे/ कुछ अनचाहे मेहमानों के कारण परेशानी हो सकती है/


www.numeropath.com












No comments:

Post a Comment