Thursday, April 13, 2017

अंकों के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 15/4/2017

अंकों के आधार पर आपका भविष्यफल  दिनांक 15/4/2017

अंक 1, 10, 19, 28
आज आर्थिक दृष्टि से दिन जोखिम पूर्ण है /नव निवेश न कीजिये व शेयर्स और लोटरी में  बिलकुल निवेश न करें/ आज का दिन कलात्मक व रचनात्मक अभिरुचि की तुष्टि के लिए उत्तम है/ सैर सपाटे व पर्यटन के कार्यक्रम बनेंगे/ उड्डयन विभाग फायदे में  रहेगा/ आज कुछ अपयश का अंदेशा है/ मित्रों की सही पहचान कीजिये व पीठ पीछे बातें बनाने वालो की अवहेलना कीजिये/
अंक 2, 11, 20, 29
आज का दिन सुरुचिपूर्ण है व आप उत्साहित रह कर विभिन्न गतिविधियों में  भाग लेंगे/ व्यक्तिगत  रख़ रखाव व प्लास्टिक सर्जरी के लिए उत्तम दिन है/ फैशन व ग्लेमर की गतिविधियों से जुड़े लोग, फिल्म निर्माता. कॉस्मेटिक व भूरे रंग के उत्पादों के विक्रेता, वाहन व पेट्रोल विक्रेता, आर्किटेक्ट्स, वास्तु विद विशेष अनुकूल स्थिति में  रहेंगे/ आज आर्थिक व  सामाजिक स्थिति सुदढ़ होगी/
अंक 3, 12, 21, 30
आज आपकी राय का सहज अनुमोदन होगा व सामाजिक प्रतिष्ठा बढेगी/ धर्म प्रचार व आध्यात्मिक साहित्य के अध्ययन में  रूचि बढेगी/ कलात्मक अभिरुचि के लिए भी समय दे पाएंगे/ पेट्रोल, सरसों के तेल के व्यापारी, वाहन  विक्रेता, प्रिंटर्स, आर्किटेक्ट्स विशेष अनुकूल स्थिति में रहेंगे/ कुछ असामाजिक तत्व आपकी छवि धूमिल करने की कोशिश करेंगे/ आज बचते बचते भी सहचर से मन मुटाव का अंदेशा है और फिजुलखर्ची की वजह से बहसबाजी होगी/
अंक 4, 13, 22, 31
आज आर्थिक नव निवेश के लिए प्रतिकूल दिन है/ अपने खर्च सुनियोजित ढंग से करें, अन्यथा आर्थिक तंगी आपकी चिंता में  वृद्धि कर देगी/ वाहन चालन में  भी विशेष सतर्कता की आवयश्कता है/ आज आप मनोरंजन व सैर सपाटे के कार्यक्रम बनायेंगे/
अंक 5, 14, 23
आज वाहन चालन में  विशेष सतर्कता की ज़रूरत है/ अनर्गल वाद विवाद से भी दूरी रखिये/ अहम के टकराव से परेशानी हो सकती है/ आज दैनिक गतिविधियों पर ही ध्यान केन्द्रित कीजिये/ बुजुर्गों की सेवा में  कुछ समय दीजिये/
अंक 6, 15, 24
आज फैशन व ग्लेमर की गतिविधियों से जुड़े लोग विशेष अनुकूल स्थिति का लाभ प्राप्त करेंगे/ गिफ्ट सेण्टर व कला दीर्घा संचालक, हस्त शिल्प उत्पाद विक्रेता,भूरे रंग की वस्तुओं व चर्म उत्पाद विक्रेता विशेष लाभ प्राप्त करेंगे /आज आपकी आर्थिक स्थिति सुदढ़ रहेगी व प्रेम प्रसंग में  भी माधुर्य बढेगा/
अंक 7, 16, 25
आज सेहत व आहार की ओर विशेष ध्यान दीजिये/ वायु जनित  संक्रमण से परेशानी का अंदेशा है/ हवाई यात्रा में  भी बाधा आ सकती है/ ज्योतिष व धर्म के अध्ययन में  रूचि विकसित होगी/ प्रकाशक, धर्म गुरु, शल्य चिकित्सिक, वाहन व पेट्रोल व्यापारी, आर्किटेक्ट्स विशेष लाभ प्रद स्थिति में  रहेंगे/ फैशन व ग्लेमर से जुडी गतिविधियाँ आपको आकर्षित करेंगी व आप व्यक्तिगत रख़ रखाव पर भी ध्यान देंगे/
अंक 8, 17, 26
आज आपकी अध्यात्मिक प्रवृति विकसित होगी/ आपकी राय  का घर व समाज में  मान होगा/ सर्जन्स ,आर्किटेक्ट्स, ट्रांसपोर्टर्स ,प्रकाशक, वाहन व पेट्रोल विक्रेता विशेष लाभ प्रद स्थिति में  रहेंगे/ आपकी प्रतिष्ठा में   वृद्धि होगी/
अंक 9, 18, 27
आज तीर्थ यात्रा के अवसर बनेंगे/ धर्म प्रचार में  व ज्योतिष अध्ययन में  रूचि जागृत होगी/ आज बचते बचते भी फिजुलखर्ची के कारण जीवन साथी से कलह का अंदेशा है/ प्रेम प्रसंग में मिठास की  कमी रहेगी/ आपका कोई प्रियजन भी आपसे बिछुड़ सकता है/
 www.numeropath.com

No comments:

Post a Comment