Wednesday, March 1, 2017

अंकों के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 3/3/2017

अंकों के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 3/3/2017

अंक १,१०,१९,२८

आज व्यक्तिगत स्तर पर आपके प्रयास सामान्य परिणाम ही दे पाएंगे,परन्तु आर्थिक संसाधनों की कमी के बावजूद,आपके निर्धारित लक्ष्य निर्बाध पूरे हो पाएंगे/ आर्थिक नव निवेश के लिए दिन जोखिमपूर्ण है/शेयर्स  में हरगिज़ निवेश न कीजिये/ आज आप आमोद प्रमोद व् सैर सपाटे मैं कुछ समय दे पाएंगे व् साहसिक संमुद्री अभियान आपकी रूचि का केंद्र रहेंगे/

अंक २,११,२०,२९

आज पारिवारिक,सामाजिक,व्यवसायिक दायित्व सहजता से निभ जायेंगे/ गृह निर्माण,घर व् आफिस की आंतरिक सज्जा, साहित्य सृजन, समाज सेवा हेतु अनुकूल दिन है/ सोने, सम्पति, सुनहरी व् भूरे रंग की वस्तुओं के विक्रेता विशेष लाभप्रद स्थिति में रहेंगे/आर्थिक स्थिति सुदढ़ रहेगी/जल जनित संक्रमण से परेशानी का अंदेशा है/

अंक ३,१२,२१,३०

आज पारिवारिक व् व्यवसायिक दायित्व आपकी प्राथमिकता रहेंगे/अपनी अभिरुचियों की तुष्टि के लिए व् सैर सपाटे के लिए भी कुछ समय दे पाएंगे/ सोने, सम्पति,चांदी, मोती व् अन्य समुद्री उत्पादों के विक्रेता,मर्चेंट नेवी, शिप्पिंग व् मत्स्य पालन से जुड़े लोग व् साहसिक समुद्री अभियान प्रशिक्षक विशेष अनुकूल स्थिति में  रहेंगे/शेयर्स में  निवेश न कीजिये/

अंक ४,१३,२२,३१

आज व्यक्तिगत प्रयास आपकी स्थिति में  कोई विशेष बदलाव नहीं ला पाएंगे/आर्थिक नव निवेश के लिए दिन जोखिमपूर्ण है/ कुछ विरोधी तत्व आपकी सामाजिक छवि धूमिल करने की चेष्टा कर सकते है/आज आपकी रूचि सैर सपाटे,नौका विहार व् साहसिक समुद्री अभियान मे बढेगी/

अंक ५,१४,२३

आज पारिवारिक व् व्यवसायिक दायित्व सहजता से निभ जायेंगे/ सोने व् सम्पति में दीर्घ कालीन निवेश कीजिये/साहित्य व् सामाजिक सृजन सरोकार की गतिविधियों में भी आप कुछ समय दे पाएंगे/गृह निर्माण व् शिक्षा हेतु ऋण लेने व् देने के लिए अनुकूल दिन है/

अंक ६,१५,२४

आज सामाजिक व् आर्थिक स्थिति प्रतिष्ठापूर्ण रहेगी/ पारिवारिक व् व्यवसायिक मसलों में  आपकी राय का मान होगा/ आंतरिक सज्जाकार, कलाकार, कला समीक्षक, साहित्यकार, समाज सेवी विशिष्ट पहचान बना पाएंगे/ सोने, सम्पति, कॉस्मेटिक्स, सुनहरी व् भूरे रंग की वस्तुओं के विक्रेता, सेक्सोलोजिस्ट व् सौन्दर्य विशेषज्ञ  विशेष अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक ७,१६,२५

आज भाग्य व् कर्म दोनों ही आपका साथ देंगे/सामाजिक,आर्थिक व् व्यवसायिक स्थिति सुदढ़ रहेगी/सोने, चांदी, एथिनिक जेवेलेरी, मोती, सम्पति, तम्बाकू, चोकोलेटेस के विक्रेता, फैशन व् ग्लेमर की गतिविधियों से जुड़े लोग, मर्चेंट नेवी, शिप्पिंग व् मत्स्य पालन से जुड़े लोग विशेष अनुकूल स्थिति में  रहेंगे/

अंक ८,१७,२६

आज आप अपनी अथक मेहनत से पारिवारिक व् सामाजिक स्तर पर प्रतिष्ठित रहेंगे/आर्किटेक्ट्स,साहित्यकार,मीडिया,प्रकाशक,सोने व् सम्पति के विक्रेता विशेष लाभप्रद स्थिति में रहेंगे/व्यवसायिक मामलों में  भी आपकी राय का मान होगा/

अंक ९,१८,२७

आप् पारिवारिक  व् व्यवसायिक दायित्व  बखूबी निभा पाएंगे/ आर्थिक संसाधनों की कमी के बावजूद आपकी दिनचर्या बाधित नहीं होगी/ प्रेम प्रसंग में आत्मीयता की कमी खलेगी/ आज अपने किसी आत्मीय जन को बहुत याद करेंगे व् रह रह कर उसकी कमी महसूस होगी/

www.numeropath.com

No comments:

Post a Comment