Wednesday, March 29, 2017

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 31/3/2017 शुक्रवार

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 31/3/2017  शुक्रवार
==================================================
अंक 1,10,19,28
व्यक्तिगत प्रयास आज आपकी स्थिति में कोई खास बदलाव नहीं ला पाएंगे/ आर्थिक संसाधनों की कमी खलेगी/ आज अहम के टकराव के कारण  बुजुर्गों, जीवन संगी व् उच्च अधिकारियों से अनबन का अंदेशा है/ वाहन चालन में भी अधिक सजग रहिये/ कोई भी नवनिवेश आज न कीजिये/

अंक 2,11,20,29
दैनिक गतिविधियां सहजता से पूर्ण कर पाएंगे/  भाग्य अनुकूलता से व्यवसायिक व् सामाजिक स्थिति सराहनीय रहेगी/ डेटिंग व् विवाह प्रस्ताव हेतु उत्तम दिन है/  हीरे, एथनिक जेवेलरी, कास्मेटिक. चर्म उत्पादों, वाहन, पेट्रोल, शल्य चिकित्सा उपकरणों के विक्रेता, सर्जन्स, सेक्सोलोजिस्टस, मीडिया, प्रकाशक, फैशन व् ग्लेमर जगत, आर्किटेक्ट्स, मूवर्स व् पैकर्स अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक 3,12,21,30
दैनिक गतिविधियां, कुछ आर्थिक परेशानी के बावजूद पूर्ण कर पाएंगे/ अपव्यय के कारण आज जीवनसंगी से कुछ अनबन का अंदेशा है/ धार्मिक गतिविधियों व् योग ध्यान में कुछ समय दे पाएंगे/ हीरे, वाहन, पेट्रोल, श्याम वर्ण वस्तुओं के विक्रेता, मीडिया, प्रकाशक, आर्किटेक्ट्स व् ट्रांसपोर्टर्स आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/ शेयर्स में निवेश से हानि हो सकती है/

अंक 4,13,22,31
आज आपकी रूचि अनुसन्धान, आविष्कार, सामाजिक सरोकार की गतिविधियों व् प्रशासनिक नवाचारों की ओर बढ़ेगी, परन्तु आर्थिक संसाधन अपेक्षाकृत सीमित होने के कारण आप मनचाहे ढंग से व्यय नहीं कर पाएंगे/ अहम के टकराव के कारण जीवनसंगी, बुजुर्गों व् उच्च अधिकारियों से एवम राजनैतिक स्तर पर मनमुटाव का अंदेशा है/ वैज्ञानिक, शोधकर्ता, मीडिया व् कला समीक्षक आज अपेक्षाकृत अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक 5,14,23
आज आपकी गणनात्मक योग्यता व् प्रबंधन क्षमता मुखर होगी/ सफ़ेद रंग की वस्तुओं के विक्रेता, दुग्ध वितरक, राजनीतिज्ञ व् सामाजिक कार्यकर्ता आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/ यातायात नियमों व् बुजुर्गों की अवहेलना आज आपकी परेशानी का सबब हो सकती है/

अंक 6,15,24
दैनिक गतिविधियां सहजता से पूर्ण कर पाएंगे/ भाग्य अनुकूलता के फलस्वरूप, आज आपकी आर्थिक स्थिति सराहनीय रहेगी/ प्रेम प्रसंग में आत्मीयता बढ़ेगी/ फैशन व् ग्लेमर की गतिविधियों से जुड़े लोग, भूरे रंग की वस्तुओं के विक्रेता, कला दीर्घा संचालक, फिल्म निर्माता, सेक्सोलोजिस्टस, ब्यूटी पार्लर्स आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक 7,16,25
व्यक्तिगत प्रयास आज आपकी स्थिति में कोई खास बदलाव नहीं ला पाएंगे/  आप भाग्यानुकूलता से लाभान्वित होंगे/ प्रेमप्रसंग में आत्मीयता बढ़ेगी/ आज विवाह प्रस्ताव हेतु भी अनुकूल दिन है/ कॉस्मेटिक सर्जन्स, फैशन व् ग्लेमर जगत, कला समीक्षक, आर्किटेक्ट्स, ट्रांसपोर्टर्स, हीरे व् एथनिक ज्वेलरी के विक्रेता, सेक्सोलोजिस्टस , मीडिया, प्रकाशक व् धर्म प्रचारक आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/
अंक 8,17,26
आज अहम के टकराव के कारण प्रशासनिक व् राजनैतिक स्तर पर उलझने बढ़ सकती है/  उपभोग से पूर्व दुग्ध उत्पादों की शुद्धता के प्रति भी आश्वस्त हो लीजिये/ आज  वाहन, पेट्रोल , हीरे ,शल्य चिकित्सा उपकरणों व् श्यामवर्ण वस्तुओं के विक्रेता, आर्किटेक्ट्स व् ट्रांसपोर्टर्स, धर्म गुरु व् मीडिया अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक 9,18,27
दैनिक गतिविधियां, आर्थिक संसाधन अपेक्षाकृत कम होने के बावजूद आप सहजता से पूर्ण कर पाएंगे/  प्रेम प्रसंग में आत्मीयता की कमी खलेगी/  धार्मिक क्रियाकलापों, ज्योतिष व वास्तु परामर्श की ओर रुझान बढेगा/ ईंधन, वाहन, हीरे, शल्य चिकित्सा उपकरणों के विक्रेता, ट्रांसपोर्ट्स, सर्जन्स, फोटो जर्नलिस्ट आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/


अपना मूलांक व् भाग्यांक जानने के लिए ,कृपया www.numeropath.com मैं देखिये "जानिए अपना मूलांक और भाग्यांक

उपरोक्त अंक गणना आपके जन्मांक व् भाग्यांक पर आधारित सामान्य भविष्यफल है/गहन व्यक्तिगत भविष्य फल जानने के लिए,आपके जनम के माह व् वर्ष की तत्काल अवस्था को भी ध्यान मैं रखना आवश्यक है/

रजनी छाबड़ा 
वरिष्ठ अंकशास्त्री 


www. numeropath .com 

No comments:

Post a Comment