Thursday, March 23, 2017

अंकों के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 25/3/2017

अंकों के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 25/3/2017

अंक १,१०,१९,२८

आज आपकी रूचि आमोद प्रमोद व् सैर सपाटे में  रहेगी, परन्तु वाहन चालन में अतिरिक्त सावधानी बरतिए/मीडिया, कलाकार ,चांदी व् हस्तशिल्प उत्पादों के निर्यातक अपेक्षाकृत लाभप्रद स्थिति में  रहेंगे/ आज बुजुर्गों व् उच्च अधिकारियों के दृष्टिकोण को समझने व् उनके साथ सामंजस्य अपनाने की कोशिश कीजिये/

अंक २,११,२०,२९

आज सेहत की ओर  विशेष ध्यान दीजिये/ जलजनित संक्रमण का अंदेशा है/ मीडिया, प्रकाशक, कॉस्मेटिक सर्जन्स, हीरे, चांदी, पेट्रोल व् वाहन के विक्रेता, आध्यात्म गुरु आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/ आज आप अपनी बात मनवाने की स्थिति में रहेंगे/

अंक ३,१२,२१,३०

आज का दिन गतिशीलता से भरपूर है/ निवास व् व्यवसाय बदलने के लिए भी अनुकूल दिन है/ सामाजिक सरोकार की व् आध्यात्मिक गतिविधियों में रूचि बढेगी/ चांदी ,हीरे, पेट्रोल, वाहन, शल्य चिकित्सा उपकरण के विक्रेता, सर्जन्स, धर्म गुरु, प्रकाशक, आर्किटेक्ट, वास्तु विद आज अधिक अनुकूल स्थिति में  रहेंगे/ सामाजिक प्रतिष्ठा बढेगी/

अंक ४,१३,२२,३१

आज आपकी रूचि सैर सपाटे, साहसिक समुद्री अभियान, नौका विहार, आमोद प्रमोद में  रहेगी/ वाहन चालन में  अधिक सावधानी बरतिए/ मर्चेंट नेवी, शिप्पिंग व् मत्स्य पालन से जुड़े लोग, पर्यटन व् उड्डयन सेक्टर, चांदी, मोती व् अन्य समुद्री उत्पादों के विक्रेता अधिक अनुकूल स्थिति में  रहेंगे/ अहम पर काबू रखिये व् बुजुर्गों को समुचित सम्मान दीजिये/

अंक ५,१४,२३

आज व्यक्तिगत प्रयास आपकी स्थिति में कोई उल्लेखनीय बदलाव नहीं ला पाएंगे/ मन की चपलता पर काबू रखिये/ बुजुर्गों व् उच्च अधिकारियों की विचारधारा समझने की कोशिश कीजिये/ वाहन चालन में अतिरिक्त सावधानी बरतिए/

अंक ६,१५,२४

आज भाग्य व् कर्म दोनों ही आपकी स्थिति में  कोई उल्लेखनीय बदलाव नहीं ला पाएंगे/ दैनिक गतिविधियाँ सामान्य रूप से पूरी हो पाएंगी/ शांत चित से अपने आस पास बिखरी छोटी छोटी खुशियाँ सहजने की कोशिश कीजिये/

अंक ७,१६,२५

आज आपकी सामाजिक व् व्यवसायिक स्थिति प्रभावपूर्ण रहेगी/ मीडिया, आध्यात्म गुरु, धार्मिक साहित्य प्रकाशक, मर्चेंट नेवी, मत्स्य पालन से जुड़े लोग, चांदी, मोती, पेट्रोल,लोहे,वाहन के विक्रेता व् निर्यातक विशेष अनुकूल स्थिति में  रहेंगे/कॉस्मेटिक सर्जरी के लिए उपयुक्त दिन है/

अंक ८,१७,२६

आज व्यक्तिगत प्रयास सामान्य परिणाम ही दे पाएंगे/ भाग्य अनुकूलता के कारण आपकी सामाजिक व् व्यवसायिक स्थिति सुदढ़ रहेगी/ वाहन ,हीरे, लोहे, श्याम वर्ण वस्तुओं के विक्रेता, धर्म गुरु, मीडिया, प्रकाशक, वास्तु विद, आर्किटेक्ट आज अधिक अनुकूल स्थिति में  रहेंगे/

अंक ९,१८,२७

आज व्यक्तिगत प्रयास सामान्य परिणाम देंगे/ ग्रह अनुकूलता से आपकी व्यवसायिक व् सामाजिक स्थिति सुदढ़ रहेगी/ आप  मनवाने की स्थिति में  रहेंगे//हीरे, पेट्रोल, प्रिंटिंग ईंक, लोहे ,शल्य चिकित्सा उपकरण के विक्रेता, ट्रांसपोर्टर्स, आध्यात्म गुरु अधिक अनुकूल स्थिति में  रहेंगे/



www.numeropath.com




No comments:

Post a Comment