Friday, March 31, 2017

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 2/4/2017 रविवार

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक  2/4/2017  रविवार

अंक 1,10,19,28
आज आपकी रूचि रचनात्मक गतिविधियों, आमोद प्रमोद व् सैर सपाटे की ओर बढ़ेगी/ एयर लाइन्स, शिपिंग सेक्टर व् पर्यटन सेक्टर, जल शुद्धिकरण सयन्त्र , चाँदी, मोती व् समुद्री उत्पादों के विक्रेता व् निर्यातक, मीडिया व् कलाकार, सामाजिक कार्यकर्ता, राजनीतिज्ञ व् प्रबंधन गतिविधियों से जुड़े लोग आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक 2,11,20,29
आज कल्पना को उन्मुक्त  उड़ान दीजिये; कला, साहित्य व् मीडिया के क्षेत्र में पहचान बना पाएंगे/ चांदी व् कलाकृतियों के विक्रेता व् निर्यातक, मीडिया, कलाकार व् एयर लाइन्स आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/ जलजनित संक्रमण या समुद्री हवाओं से आज कुछ परेशानी का अंदेशा है/

अंक 3,12,21,30
आज आप शांत मन से दायित्व वहन कर पाएंगे/  सैर सपाटे, आमोद प्रमोद व् रचनात्मक एवम् सामाजिक सरोकार की गतिविधियों में भी कुछ समय दे पाएंगे/ मीडिया, मर्चेंट नेवी, शिपिंग इंडस्ट्री, मोती, सी शेल्स की कलाकृतियों के विक्रेता व् निर्यातक, मीडिया, साहसिक समुद्री अभियान प्रशिक्षक, एक्वा गार्ड्स के विक्रेता व् जल शुद्धिकरण सयंत्र, एयर लाइन्स व् टूरिज्म सेक्टर आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक 4,13,22,31
आज आपका रुझान सैर सपाटे, मनोरंजन व् रचनात्मक गतिविधियों की ओर बढेगा/ विदेश यात्रा के अवसर भी बन सकते हैं/ एयर लाइन्स, शिपिंग सेक्टर व् पर्यटन उद्यमी, मीडिया, कलाकार, निर्यातक, समुद्री अभियान प्रशिक्षक, चांदी, मोती, कलाकृतियों ,एक्वा गार्ड्स व् सफ़ेद रंग की वस्तुओं के विक्रेता आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक 5,14,23
दैनिक गतिविधियां सहजता से पूर्ण कर पाएंगे/ सामाजिक कार्यकर्ता व् राजनीतिज्ञ,एन जी ओ व् दुग्ध वितरक आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/ आपका सामाजिक प्रभुत्व बढेगा/ कुल मिला कर दिन शान्तिप्रद है/

अंक 6,15,24
व्यक्तिगत प्रयास आज आपकी स्थिति में कोई खास बदलाव नहीं ला पाएंगे/ भाग्य से भी आज आप  किसी विशेष अनुकंपा की आशा में न रहिये/ आज आपके क्रियाकलापों में नवीनता की कमी अखरेगी/ कुछ समय पसंद दीदा गतिविधियों व् सामाजिक मेलमिलाप में दीजिये /

अंक 7,16,25
आज स्वास्थ्य के प्रति अधिक सचेत रहिये/ किसी वायु जनित संक्रमण से परेशानी का अंदेशा है/ भाग्य अनुकूलता के फलस्वरूप, आज आप अस्वस्थता के बावजूद, दैनिक दायित्व सहजता से निभा पाएंगे/  शिपिंग इंडस्ट्री, मीडिया व् कलाकार आज अपेक्षाकृत सुखद स्थिति में रहेंगे/

अंक 8,17,26
दैनिक गतिविधियां सामान्य रूप से पूर्ण कर पाएंगे/ अहम के टकराव के कारण राजनैतिक स्तर पर व उच्च अधिकारियों के साथ कुछ वैचारिक मतभेद बढ़ सकते हैं/ सफ़ेद रंग की वस्तुओं के विक्रेता आज कुछ कम लाभ कमा पाएंगे/

अंक 9,18,27
व्यक्तिगत प्रयास आज आपकी स्थिति में कोई उल्लेखनीय बदलाव नहीं ला पाएंगे/ दैनिक गतिविधियां सहजता से पूर्ण होने से आप संतुष्ट रहेंगे/ कुछ समय धार्मिक व सामाजिक गतिविधियों में दीजिये व् अपने आस पास बिखरी छोटी छोटी खुशियां सहजने की कोशिश कीजिये/


अपना मूलांक व् भाग्यांक जानने के लिए ,कृपया www.numeropath.com मैं देखिये "जानिए अपना मूलांक और भाग्यांक

उपरोक्त अंक गणना आपके जन्मांक व् भाग्यांक पर आधारित सामान्य भविष्यफल है/गहन व्यक्तिगत भविष्य फल जानने के लिए,आपके जनम के माह व् वर्ष की तत्काल अवस्था को भी ध्यान मैं रखना आवश्यक है/

रजनी छाबड़ा 
वरिष्ठ अंकशास्त्री 


www. numeropath .com 

No comments:

Post a Comment