Sunday, March 19, 2017

अंकों के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 21/3/2017

अंकों के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 21/3/2017


अंक १,१०,१९,२८

आज व्यक्तिगत प्रयास सामान्य परिणाम ही देंगे/ भाग्य अनुकूलता से आपके कुछ बाधित कार्य पूरे हो सकेंगे/विदेशी सम्पर्क सूत्र व मित्रमंडली मददगार हो सकते है/ मर्चेंट नेवी, शिप्पिंग व मत्स्य पालन से जुड़े लोग, मीडिया,धर्म गुरु, चांदी के निर्यातक, पर्यटन उद्यमी अपेक्षाकृत अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक २,११,२०,२९

आज पारिवारिक व व्यवसायिक दायित्व सहजता से पूरे हो पाएंगे/ साहित्यकार, सामाजिक कार्यकर्ता, प्रकाशक, मीडिया, आर्किटेक्ट्स, सोने व सम्पति के दीर्घ कालीन निवेशक लाभप्रद स्थिति में  रहेंगे/ सम्पति स्थानान्तरण  से जुड़ी कोई भी न्यायिक प्रक्रिया आज शुरू न कीजिये/आज आग, शोर्ट सर्किट व जल जनित संक्रमण से व अनर्गल वाद विवाद से परेशानी का अंदेशा है/

अंक ३,१२,२१,३०

आज कर्म व भाग्य दोनों से ही आप लाभान्वित होंगे/ सामाजिक, पारिवारिक, व्यवसायिक दायित्व प्रभावपूर्ण ढंग से सम्पन्न हो पाएंगे/ सेना, न्यायिक प्रक्रिया से जुड़े लोग, मर्चेंट नेवी, साहसिक समुद्री अभियान प्रशिक्षक, साहित्यकार, मीडिया, प्रकाशक,चांदी,सोने ,नवरतन व सम्पति के निवेशक, कृषक वर्ग, भू सर्वेक्षक, ईंधन व बारूद, बहुरंगी व भू उत्पादों के विक्रेता विशेष लाभप्रद स्थिति में रहेंगे/

अंक ४,१३,२२,३१

आज के दिन व्यक्तिगत प्रयास आपकी स्थिति में कोई उल्लेखनीय बदलाव नहीं ला पाएंगे/ मर्चेंट नेवी, चांदी, मोती व अन्य समुद्री उत्पादों के विक्रेता, मीडिया व आध्यात्म गुरु अधिक अनुकूल स्थिति में  रहेंगे/

अंक ५,१४,२३

आज व्यवसायिक व पारिवारिक दायित्व सहजता से निभ जायेंगे/ शिक्षा व गृह निर्माण हेतु ऋण लेने व देने के लिए उपयुक्त दिन है/ सोने व सम्पति में  दीर्घ कालीन निवेश कीजिये/ सम्पति से जुड़ी किसी भी मुकदमेबाजी में आज आप न उलझिए/

अंक ६,१५,२४

आज आप सामाजिक,साहित्यिक,पारिवारिक व व्यवसायिक गतिविधियाँ सहजता से निभा पाएंगे/ घर व आफिस की आंतरिक सज्जा में  भी रुझान बढेगा/ सोने में  दीर्घ कालीन निवेश कीजिये/ क्रोध पर काबू रखिये व मुकदमेबाजी से दूर रहिये/

अंक ७,१६,२७

आज आप भाग्य व कर्म दोनों से ही विशेष लाभान्वित होंगे/ सोने, चांदी, मोती, समुद्री उत्पादों के विक्रेता, आंतरिक सज्जाकार व आर्किटेक्ट्स, मीडिया, धर्म गुरु विशेष अनुकूल स्थिति में  रहेंगे/ साहसिक समुद्री अभियान प्रशिक्षक, मर्चेंट नेवी, शिप्पिंग सेक्टर अधिक लाभ प्राप्त करेंगे/ सम्पति से जुड़ी कोई भी मुकदमेबाजी आज शुरू न कीजिये/

अंक ८,१७,२६

आज सामाजिक सम्मान में  वृद्धि होगी/ व्यवसायिक व पारिवारिक मसलों में  आपकी राय का मान होगा/आध्यात्मिक गतिविधियों,फोटो जर्नलिस्म,धार्मिक साहित्य व वास्तु परामर्श में  रूचि बढेगी/ सोने व सम्पति में  दीर्घ कालीन निवेश कीजिये/

अंक ९,१८,२७

आज आपकी पारिवारिक व व्यवसायिक स्थिति सुखद रहेगी/ आर्किटेक्ट्स, वास्तु विद, भविष्य्वेता, आध्यात्म गुरु, प्रकाशक, फोटो जर्नलिस्ट, साहित्यकार, सोने व सम्पति, नवरतन, भू उत्पादों के विक्रेता, सेना व न्यायिक  प्रक्रिया से जुड़े लोग आज विशेष अनुकूल स्थिति में  रहेंगे/

www.numeropath.com

No comments:

Post a Comment