Friday, March 17, 2017

अंकों के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 19/3/2017

अंकों के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 19/3/2017

अंक १,१०,१९,२८

आज नेतृत्व की प्रवृति मुखर होगी/ व्यवसायिक व सामाजिक सरोकार की गतिविधियों में  भी आप अग्रणी रहेंगे/ आपकी बौद्धिक क्षमता से अधीनस्थ कर्मचारी प्रभावित रहेंगे/ विदेश में कार्यरत प्रशासनिक अधिकारी, खेल जगत से जुड़े लोग, मनोवैज्ञानिक, बाल रोग विशेषज्ञ, संगीतकार, निर्यातक, इवेंट मेनेजर्स, पर्यटन व होटल उद्यमी विशेष अनुकूल स्थिति में  रहेंगे/

अंक २,११,२०,२९

आज व्यक्तिगत प्रयास सामान्य परिणाम ही दे पाएंगे, परन्तु भाग्य अनुकूलता के कारण, आज कुछ विदेशी सम्पर्क सूत्र आपको लाभान्वित कर सकते हैं/ विदेश में  उच्च अध्ययन, निर्यात व्यवसाय विस्तार व सांस्कृतिक प्रस्तुति हेतु जाने के लिए अनुकूल दिन है/ मेहमान नवाजी में  व बच्चों के साथ बिताया गया समय आनंद दायक रहेगा/

अंक ३,१२,२१,३०

आज दैनिक गतिविधियाँ सामान्य रूप से पूरी हो पाएंगी/ किसी उल्लेखनीय बदलाव के आसार नहीं हैं/ संतान पक्ष की किसी चिंता से, अनचाहे मेहमानों के कारण व यात्रा में  बाधा आने से आप आज कुछ अनमने रहेंगे/आज किसी को धन उधार न दें/

अंक ४,१३,२२,३१

आज प्रशासनिक मतभेद आपकी परेशानी बढ़ा  सकते हैं/ सामंजस्य की नीति अपनाने की चेष्टा कीजिये/ विदेश में निर्यात विस्तार, इवेंट मेनेजमेंट व उच्च अध्ययन हेतु जाने के लिए अनुकूल दिन हैं/ खेल सामग्री , सीमेंट, पारे व राख के निर्यातक आज अधिक लाभप्रद स्थिति में रहेंगे/

अंक ५,१४,२३

आज अंतरात्मा की पुकार को अनसुना न कीजिये व अपनी गणनात्मक क्षमता का भी भरपूर उपयोग कीजिये/विदेश में  कार्यरत प्रशासनिक अधिकारी, खेल जगत से जुड़े लोग, संगीतकार, नृत्य निर्देशक, नेता, समाज सेवक, बालरोग व मनो रोग विशेषज्ञ, निर्यातक, पर्यटन व होटल उद्यमी विशेष अनुकूल स्थिति में  रहेंगे/

अंक ६,१५,२४

आज का दिन सामान्य रूप से, बिना किसी उल्लेखनीय बदलाव के बीतेगा/ दैनिक निर्धारित लक्ष्य निर्बाध पूरे हो जाने से आप संतुष्ट रहेंगे/ अपनी अभिरुचियों की तुष्टि के लिए कुछ समय दे पाएंगे/

अंक ७,१६,२५

आज व्यक्तिगत स्तर पर उपलब्धियां सामान्य रहेंगी, परन्तु आप भाग्य अनुकूलता से लाभान्वित होंगे/ विदेशी सम्पर्क सूत्र व मित्र मंडली आप के मददगार हो सकते हैं/ बाल साहित्य प्रकाशक, इवेंट मेनेजर्स, बैंकर्स, लोन एजेंट्स,निर्यातक, होटल व पर्यटन उद्यमी आज विशेष अनुकूल स्थिति में रहेंगे/ आज आप अपने बच्चों की समस्याओं का समाधान मनोवैज्ञानिक ढंग से पाने की कोशिश करेंगे व कामयाब रहेंगे/

अंक ८,१७,२६

आज अहम के टकराव से व अनर्गल बहसबाजी से परेशानी बढ़  सकती है/ उच्च अधिकारियों व बुजुर्गों के दृष्टिकोण को समझने व सामंजस्य की नीति अपनाने की कोशिश कीजिये/ उपभोग से पूर्व दुग्ध उत्पादों की शुद्धता जाँच लीजिये/

अंक ९,१८,२७

आज व्यक्तिगत प्रयास आपकी स्थिति  में कोई विशेष बदलाव नहीं ला पाएंगे/ संतान पक्ष के विदेश गमन की चिंता से व कुछ आकस्मिक आये अतिथियों के वजह से आप कुछ अनमने रहेंगे /कोई पुराना क़र्ज़ वसूलने में  भी दिक्कत आ सकती है/ व्यवस्थित मन से दैनिक गतिविधियों पर ही ध्यान दीजिये/


No comments:

Post a Comment