Thursday, March 16, 2017

अंकों के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 18/3/2017

अंकों के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 18/3/2017

अंक १,१०,१९,२८

आज व्यक्तिगत प्रयास आपकी स्थिति में  कोई उल्लेखनीय बदलाव नहीं ला पाएंगे/ दैनिक निर्धारित लक्ष्य सामान्य रूप से पूरे हो पाएंगे/ वाहन चालन में अधिक सावधानी बरतिए/ बुजुर्गों व् उच्च अधिकारियों के साथ यथा संभव विनम्र व्यवहार रखिये/

अंक २,११,२०,२९

आज सेहत व् आहार की ओर विशेष ध्यान दीजिये/ रक्त विकार, चर्म रोग या ज्वर आपकी परेशानी का कारण बन सकते है/ सम्पति से जुडी कोई भी मुकदमेबाजी आज शुरू न कीजिये/ गुस्से पर भी काबू रखिये/ आज भाग्य अनुकूलता के कारण आप अपनी बात दृढ़ता पूर्वक मनवाने की स्थिति में रहेंगे/

अंक ३,१२,२१,३०

आज आप भाग्य अनुकूलता व् कर्म फल दोनों से ही लाभान्वित होंगे/ सम्पति, नवरतन, हीरे, पेट्रोल ,वाहन, ईंधन, बारूद व् बहुरंगी भू उत्पादों के विक्रेता विशेष लाभप्रद स्थिति में रहेंगे/ फोटो जर्नलिस्ट, मीडिया,सर्जन्स, सेना व् न्यायिक प्रक्रिया से जुड़े लोग विशेष अनुकूल स्थिति में  रहेंगे/

अंक ४,१३,२२,३१

आज व्यक्तिगत प्रयास आपको सामान्य परिणाम ही दे पाएंगे/ अनर्गल वाद विवाद व् अहम के टकराव के कारण परेशानी बढ़  सकती है/ वाहन चालन में  भी अतिरिक्त सतर्कता बरतिए/ आज प्रशासनिक नवाचार, अनुसन्धान आपकी रूचि का केंद्र रहेंगे व् लीक से हट कर कुछ कर गुजरने की चाहत प्रबल रहेगी/

अंक ५,१४,२३

आज क्रोध पर व् मन की चपलता पर काबू रखिये/ अनर्गल बहसबाजी व् मुकदमेबाजी आपकी परेशानी बढ़ा  सकते हैं/ सम्पति व् वाहन क्रय स्थगित कर दीजिये/ प्रशासनिक क्षेत्र में  कुछ आकस्मिक उपलब्धि के आसार हैं/

अंक ६,१५,२४

आज सेहत की ओर विशेष ध्यान दीजिये/ ज्वर, चर्म रोग या रक्त विकार, अनर्गल वाद विवाद आपकी परेशानी का कारण बन सकते हैं/ सम्पति से जुडी कोई भी न्यायिक प्रक्रिया आज शुरू न कीजिये/ शांत चित से दैनिक गतिविधियों पर ही ध्यान केन्द्रित कीजिये/

अंक ७,१६,२५

आज मानसिक व् शारीरिक स्वास्थ्य की ओर विशेष ध्यान दीजिये/ रक्त चाप,ज्वर या चर्म रोग, अनर्गल वादविवाद आज आपकी परेशानी का कारण बन सकते हैं/ भाग्य अनुकूलता के कारण आपकी सामाजिक व् व्यवसायिक स्थिति सुधर सकती है व् आप अपनी बात दृढ़ता पूर्वक मनवा सकते है, परन्तु विनम्रता बरतिए/

अंक ८,१७,२६

आज कर्म व् भाग्य आपका साथ देंगे/ सर्जन्स,फोटो जर्नलिस्ट, मीडिया, हीरे, नवरतन, पेट्रोल, ईंधन, सम्पति के विक्रेता व् आर्किटेक्ट्स,वास्तु विद विशेष अनुकूल स्थिति में  रहेंगे/ आध्यात्मिक गतिविधियों में  रूचि बढेगी/अहम पर काबू रखिये/

अंक ९,१८,२७

आज व्यवसायिक,पारिवारिक व् सामाजिक दायित्व प्रभावपूर्ण ढंग से सम्पन्न हो पाएंगे/ सर्जन्स, मीडिया, फोटो जर्नलिस्ट, भू सर्वेक्षक, कृषक वर्ग, सेना व् न्यायिक प्रक्रिया से जुड़े लोग विशेष अनुकूल स्थिति में  रहेंगे/भविष्य वेता, वास्तु विद, आर्किटेक्ट्स, सम्पति, नवरतन, हीरे, ईंधन के विक्रेता विशेष लाभप्रद स्थिति में  रहेंगे/


No comments:

Post a Comment