Tuesday, March 14, 2017

अंकों के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 16/3/2017

अंकों के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 16/3/2017


अंक १,१०,१९,२८

आज आपकी रूचि सैर सपाटे, आमोद प्रमोद, विदेश भ्रमण, रचनात्मक व कलात्मक अभिव्यक्ति में बढेगी/मर्चेंट नेवी, पर्यटन, उड्डयन सेक्टर, होटल उद्यमी, चांदी, मोती, समुद्री उत्पादों के विक्रेता व निर्यातक आज विशेष अनुकूल स्थिति में  रहेंगे/

अंक २,११,२०,२९

आज सेहत व आहार की ओर विशेष ध्यान दीजिये/ पेय जल की शुद्धता सुनिश्चित कर लीजिये/ आज जल जनित संक्रमण से परेशानी का अंदेशा है/ निवास व व्यवसाय बदलने के लिए उत्तम दिन है/ आंतरिक सज्जाकार, आर्किटेक्ट्स,,शिक्षाविद, साहित्यकार, मीडिया, प्रकाशक, सोने व सम्पति के निवेशक व विक्रेता अधिक लाभप्रद स्थिति में  रहेंगे/ सामाजिक सम्मान में  वृद्धि होगी/

अंक ३,१२,२१,३०

आज कल्पना को उन्मुक्त उड़ान दीजिये/ रचनात्मक, कलात्मक व शैक्षणिक गतिविधियों के लिए विशेष अनुकूल दिन है/ चांदी, सोने, मोती, समुद्री उत्पादों के विक्रेता, आर्किटेक्ट्स, प्रकाशक, मीडिया, साहित्यकार, गृह उपयोगी उत्पादों के विक्रेता, समाज सेवी संस्थाएं आज अधिक अनुकूल स्थिति में  रहेंगे/ निवास व नौकरी बदलने के लिए उपयुक्त दिन है/

अंक ४,१३,२२,३१

आज आपकी रूचि साहसिक समुद्री अभियान, नौका विहार, सैर सपाटे, रचनात्मक व कलात्मक गतिविधियों में  बढेगी/ पर्यटन व होटल उद्यमी, मर्चेंट नेवी, शिप्पिंग व मत्स्य पालन से जुड़े लोग, चांदी, मोती व समुद्री उत्पादों के विक्रेता विशेष लाभप्रद स्थिति में  रहेंगे/

अंक ५,१४,२३

आज व्यक्तिगत प्रयास आपकी स्थिति में  कोई विशेष बदलाव नहीं ला पाएंगे/ शैक्षणिक व साहित्यिक एवं सामाजिक सरोकार की गतिविधियों के लिए अनुकूल दिन है/ शिक्षा व गृह निर्माण ऋण एजेंट्स आज विशेष अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक ६,१५,२४

आज व्यक्तिगत स्तर पर आपकी उपलब्धियां सामान्य रहेंगी/ भाग्य अनुकूलता से आपकी पारिवारिक व व्यवसायिक स्थिति सुखद रहेगी/ आंतरिक सज्जाकार, आर्किटेक्ट्स, साहित्यकार, सामाजिक कार्यकर्ता आज विशेष अनुकूल स्थिति में  रहेंगे/ सोने व सम्पति में  दीर्घ कालीन निवेश कीजिये/

अंक ७,१६,२५

आज आप भाग्य अनुकूलता व व्यक्तिगत प्रयासों, दोनों से ही लाभान्वित होंगे/ निवास व व्यवसाय बदलने के लिए अनुकूल दिन है/ मीडिया, आर्किटेक्ट्स, आंतरिक सज्जाकार, सोने व सम्पति के विक्रेता व निवेशक आज विशेष अनुकूल स्थिति में  रहेंगे/ सामाजिक व साहित्यिक दायरा बढेगा/

अंक ८,१७,२६

आज आपकी सामाजिक व व्यवसायिक स्थिति सुद्ढ़ होगी/ मीडिया,साहित्यकार, भवन निर्माता, सोने, सम्पति व सुनहरी वस्तुओं के विक्रेता अधिक लाभप्रद स्थिति में  रहेंगे/ शैक्षणिक गतिविधियाँ उल्लेखनीय रहेंगी/

अंक ९,१८,२७

आज आपके पारिवारिक व व्यवसायिक दायित्व भाग्य अनुकूलता से प्रभावपूर्ण ढंग से निभ पाएंगे/ सामाजिक व साहित्यिक दायरा विस्तृत होगा/ आर्किटेक्ट्स, सोने व सम्पति के विक्रेता व दीर्घ कालीन निवेशक अधिक अनुकूल स्थिति में  रहेंगे/



www.numeropath.com












No comments:

Post a Comment